BCB New President: पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष चुने गए हैं. पूर्व प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम को बर्खास्त कर दिया गया है. Tamim Iqbal BCB President: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की सत्ता में तख्तापलट हो गया है. पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल BCB के नए अध्यक्ष बन गए हैं. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले ही बांग्लादेश की ओर से भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज जारी रखने की मांग की गई थी. बांग्लादेश सरकार के अंतर्गत आने वाली नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल ने एक समिति का गठन किया था, जो अगले चुनावों तक बोर्ड की दैनिक कामकाज की देखरेख करेगी. 37 वर्षीय तमीम इकबाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के इतिहास के सबसे युवा अध्यक्ष बने हैं. न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार अमीनुल इस्लाम बुलबुल को अध्यक्ष पद से हटाए जाने का मुख्य कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान खड़ा हुआ विवाद है. उस समय अंतरिम सरकार के सलाहकार आसिफ नजरुल बांग्लादेश क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत भेजने के पक्ष में नहीं थे. नजरुल का कहना था कि बांग्लादेश के मैचों को कोलकाता और मुंबई से शिफ्ट करके श्रीलंका में करवाया जाए. ऐसा उन्होंने मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाए जाने के विरोध में किया था. इस पूरे विवाद के दौरान अमीनुल इस्लाम कुछ नहीं कर पाए थे. यहां तक कि पिछले कुछ दिनों में बीसीबी में 6 डायरेक्टर्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया है. अगले 90 दिनों के भीतर होने हैं चुनाव बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में अगले 90 दिनों के भीतर चुनाव होने हैं. तमीम इकबाल उस 11 सदस्यीय समिति की अगुआई भी करेंगे, जिसका काम बोर्ड चुनावों को सही तरीके से करवाना होगा. बोर्ड के मौजूद अध्यक्ष को बर्खास्त किए जाने की सूचना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को दे दी गई है. वैसे तो आईसीसी के नियम बोर्ड के आंतरिक मामलों में सरकारी दखल की अनुमति नहीं देता है. इसकी उम्मीद कम है कि आईसीसी बांग्लादेश पर कोई पाबंदी लगाएगा, क्योंकि नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल पहले ही चुनावों की घोषणा कर चुका है.
KKR Matheesha Pathirana: श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोटिल होने के कारण अभी तक भारत नहीं आए हैं, उनकी फिटनेस पर अब बड़ा अपडेट आया है. वह IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के लिए मथीशा पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन चोट के कारण ये गेंदबाज अभी तक भारत भी नहीं आ पाया है. अभी तक हुए मैचों में KKR की कमजोर गेंदबाजी देखने को मिली है, टीम ने पथिराना को मिस किया है. अब उनको लेकर एक बड़ी अपडेट आई है. वह तेजी से रिकवर हो रहे हैं और नेट पर गेंदबाजी शुरू कर दी है. क्रिकेट श्रीलंका ने पुष्टि की है कि मथीशा पथिराना और वानिंदु हसरंगा को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है, हालांकि इन दोनों ने अभी तक अपना फिटनेस टेस्ट नहीं दिया है. इनके आलावा और भी कई प्लेयर्स हैं, जो अलग अलग कारणों से फिटनेस टेस्ट नहीं दे पाए. लेकिन इनकी समय सीमा महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों IPL 2026 में शामिल हैं. हसरंगा लखनऊ सुपर जायंट्स और मथीशा कोलकाता नाइट राइडर्स में है. IPL 2026 के लिए भारत कब आएंगे पथिराना? मथीशा पथिराना को टी20 वर्ल्ड कप में चोट लगी थी, हालांकि अब उनको लेकर अच्छी खबर आई है. ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने नेट्स पर गेंदबाजी शुरू कर दी है. रिपोर्ट में क्रिकेटर के करीबी सूत्रों ने बताया कि पथिराना अप्रैल के मध्य तक आईपीएल के लिए भारत जाएंगे. श्रीलंका क्रिकेट अगले हफ्ते उनके लिए फिटनेस टेस्ट आयोजित कर सकता है, हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं कि गई है. वहीं IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हसरंगा को लेकर खबर अच्छी नहीं है. रिपोर्ट में उनके करीबी सूत्रों के हवाले से बताया गया कि उम्मीद कम है कि वह जल्द ही मैदान पर वापसी कर पाएंगे. श्रीलंका के सूत्र ने बताया कि हसरंगा ने तो अभी तक एनओसी के लिए भी अनुरोध नहीं किया है. पथिराना को लेकर आई अपडेट कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अच्छी खबर है. कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है, टीम अपने शुरूआती 2 मैच हार चुकी है और उनका तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया.
MS Dhoni IPL 2026: एमएस धोनी की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया कि किस मैच के जरिए IPL 2026 में उनकी वापसी हो सकती है. MS Dhoni IPL 2026 Return Update: CSK के लिए कब वापसी करेंगे ‘थाला’? टीम को मिलेगी बड़ी राहत इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) में Chennai Super Kings की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। टीम अपने शुरुआती तीन मुकाबले हार चुकी है, और इन हारों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही रहा—कहां हैं ‘थाला’? यानी MS Dhoni। पांच बार टीम को खिताब जिताने वाले दिग्गज कप्तान की गैरमौजूदगी ने सीएसके के प्रदर्शन पर साफ असर डाला है। अब धोनी की वापसी को लेकर जो ताजा अपडेट सामने आया है, उसने फैंस की उम्मीदें फिर जगा दी हैं। धोनी की वापसी पर बड़ा अपडेट रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएस धोनी जल्द ही चेन्नई के ऐतिहासिक मैदान MA Chidambaram Stadium (चेपॉक) में फिटनेस टेस्ट देने वाले हैं। अगर वह इस टेस्ट में पास हो जाते हैं, तो उनकी वापसी Delhi Capitals के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हो सकती है। यह मैच सीएसके के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि टीम लगातार तीन हार झेल चुकी है और उसे अपने अभियान को पटरी पर लाने के लिए एक बड़ी जीत की सख्त जरूरत है। ऐसे में धोनी का अनुभव और नेतृत्व टीम के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। हालांकि, अभी तक फ्रेंचाइजी की ओर से उनकी वापसी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अगर सब कुछ सही रहा, तो ‘थाला’ को फिर से मैदान पर देखना फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगा। काफ स्ट्रेन बनी बड़ी वजह आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले धोनी को काफ स्ट्रेन (पिंडली में खिंचाव) की समस्या हुई थी। यह चोट भले ही गंभीर नहीं मानी जाती, लेकिन एक अनुभवी खिलाड़ी के लिए इसे नजरअंदाज करना जोखिम भरा हो सकता है। सीएसके मैनेजमेंट ने पहले ही साफ कर दिया था कि धोनी शुरुआती दो हफ्तों तक रिहैब में रहेंगे। इसी वजह से वह शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाए। हालांकि, सकारात्मक संकेत यह रहे कि उन्हें नेट्स में अभ्यास करते हुए देखा गया। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी फिटनेस धीरे-धीरे बेहतर हो रही है और वह जल्द ही मैच फिट हो सकते हैं। धोनी की गैरमौजूदगी का असर सीएसके की टीम हमेशा से संतुलित और अनुभवी मानी जाती रही है, लेकिन धोनी की गैरमौजूदगी ने टीम की रणनीति और आत्मविश्वास दोनों को प्रभावित किया है। 1. नेतृत्व की कमी धोनी को दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। मैदान पर उनकी रणनीति, गेंदबाजों का इस्तेमाल और मैच पढ़ने की क्षमता अद्भुत है। उनके बिना टीम में वह स्थिरता नजर नहीं आई। 2. फिनिशिंग की समस्या धोनी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और मैच फिनिश करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उनकी गैरहाजिरी में सीएसके को लोअर ऑर्डर में मजबूती की कमी महसूस हुई। 3. विकेटकीपिंग का अनुभव धोनी की विकेटकीपिंग सिर्फ कैच और स्टंपिंग तक सीमित नहीं है—वह गेंदबाजों को गाइड करते हैं और विपक्षी बल्लेबाजों की कमजोरियों को पहचानते हैं। CSK की लगातार तीन हार सीजन की शुरुआत में सीएसके का प्रदर्शन उम्मीदों के बिल्कुल उलट रहा है: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ: 8 विकेट से हार पंजाब किंग्स के खिलाफ: 5 विकेट से हार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ: 43 रन से हार इन तीनों मुकाबलों में टीम का बैटिंग और बॉलिंग दोनों विभाग असंतुलित नजर आया। खासकर मिडिल ऑर्डर और डेथ ओवर्स में टीम संघर्ष करती दिखी। क्या धोनी बदल सकते हैं CSK की किस्मत? यह सवाल अब हर क्रिकेट फैन के मन में है। और इसका जवाब काफी हद तक ‘हां’ में हो सकता है। अनुभव का फायदा धोनी ने कई बार मुश्किल हालात में टीम को जीत दिलाई है। उनका शांत स्वभाव और दबाव में सही फैसले लेने की क्षमता उन्हें खास बनाती है। टीम का मनोबल उनकी वापसी से ड्रेसिंग रूम का माहौल पूरी तरह बदल सकता है। युवा खिलाड़ी अधिक आत्मविश्वास के साथ खेलेंगे। रणनीतिक बढ़त धोनी की गेम रीडिंग क्षमता सीएसके को विपक्षी टीम पर बढ़त दिला सकती है, खासकर चेपॉक जैसे स्पिन-फ्रेंडली पिच पर। फैंस के लिए बड़ी खबर धोनी सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक भावना हैं। Indian Premier League में उनकी लोकप्रियता किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। उनकी वापसी का मतलब सिर्फ एक खिलाड़ी का मैदान पर उतरना नहीं है—यह करोड़ों फैंस के लिए एक उत्सव जैसा होगा। चेपॉक स्टेडियम में अगर वह खेलते हैं, तो वहां का माहौल ऐतिहासिक हो सकता है।
आईपीएल 2026 में आरसीबी और सीएसके के बीच हुए मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने. इस मैच में विराट कोहली नेरोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने भी एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. RCB ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस पारी में टीम के बल्लेबाजों ने CSK के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बारिश कर दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। हालांकि बीच के ओवरों में कुछ बल्लेबाजों ने संघर्ष किया, लेकिन टीम 20वें ओवर में 207 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह RCB ने यह मुकाबला 43 रनों से अपने नाम कर लिया। CSK के खिलाफ बना सबसे बड़ा स्कोर इस मैच में RCB द्वारा बनाए गए 250 रन, IPL इतिहास में CSK के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 231 रन का था, जो Gujarat Titans और Punjab Kings ने बनाया था। RCB की इस पारी ने साबित कर दिया कि उनकी बल्लेबाजी इस सीजन में बेहद खतरनाक फॉर्म में है। छक्कों की बारिश से बना नया रिकॉर्ड RCB के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में कुल 19 छक्के जड़े, जो CSK के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड 17 छक्कों का था, जिसे Rajasthan Royals और Kolkata Knight Riders ने बनाया था। इस आंकड़े से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मैच कितना आक्रामक और मनोरंजक रहा होगा। भुवनेश्वर कुमार का ऐतिहासिक मुकाम इस मुकाबले में एक और बड़ा रिकॉर्ड बना, जब Bhuvneshwar Kumar ने IPL में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 192 मैचों में हासिल किया। अब IPL में उनसे ज्यादा विकेट केवल Yuzvendra Chahal के नाम हैं, जिन्होंने अब तक 224 विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर की यह उपलब्धि उनके अनुभव और निरंतर प्रदर्शन को दर्शाती है। विराट कोहली ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड इस मैच की सबसे बड़ी चर्चा रही Virat Kohli का नया रिकॉर्ड। कोहली अब IPL इतिहास में एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने CSK के खिलाफ अपने कुल रन 1188 तक पहुंचा दिए, जिससे उन्होंने Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित शर्मा ने Kolkata Knight Riders के खिलाफ 1161 रन बनाए थे। कोहली की यह उपलब्धि उनकी निरंतरता और बड़े मैचों में प्रदर्शन करने की क्षमता को दर्शाती है। IPL में उनका रिकॉर्ड लगातार बेहतर होता जा रहा है और वह हर सीजन में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। RCB की मजबूत शुरुआत, CSK की मुश्किलें IPL 2026 में RCB ने लगातार दो जीत के साथ शानदार शुरुआत की है। टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा नजर आ रहा है और बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी संतुलित दिख रही है। वहीं दूसरी ओर CSK के लिए यह सीजन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम अपने शुरुआती तीनों मुकाबले हार चुकी है और उसे अब वापसी के लिए नई रणनीति बनानी होगी। टीम के गेंदबाजों को खास तौर पर सुधार की जरूरत है, क्योंकि लगातार बड़े स्कोर खाए जा रहे हैं। क्या कहते हैं आंकड़े? RCB का 250 रन — CSK के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 19 छक्के — CSK के खिलाफ नया रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार — 200 IPL विकेट विराट कोहली — एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन (1188 vs CSK)
IPL 2026: फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने नुवान तुषारा को NOC नहीं दी. नुवान RCB टीम में शामिल हैं, उन्होंने इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण (IPL 2026) शुरू हो गया है, सभी 10 टीमें अपना पहला मैच खेल चुकि है. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. लेकिन टीम में शामिल श्रीलंकाई खिलाड़ी नुवान तुषारा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिलने के कारण RCB के साथ नहीं जुड़ पाए हैं. उन्होंने अब इस मामले में adalat से हस्तक्षेप की मांग की है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने फिटनेस टेस्ट में असफल रहने के कारण नुवान तुषारा को एनओसी नहीं दिया है. 31 साल के नुवान को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा था. नुवान ने कोलंबो जिला न्यायालय में मामला दायर किया है और मांग की है कि बोर्ड को एनओसी जारी करने का आदेश दिया जाए. 9 अप्रैल को मामले की अगली सुनवाई होगी. श्रीलंका की लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नुवान ने दलील दी है कि उनका श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च को समाप्त हो गया था, वह नहीं चाहते कि इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया जाए. उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने बोर्ड को बता दिया कि वह अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर को समाप्त करना चाहते हैं. उनका मानना है कि इस स्थिति में SLC के एनओसी नहीं देने के फैसले को अदातल को रद्द करना चाहिए. बता दें कि श्रीलंका बोर्ड ने नेशनल टीम में चयन के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना अनिवार्य कर दिया है. RCB ने 1.6 में खरीदा था नुवान तुषारा ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस तरह के फिटनेस स्तर पर उन्हें पहले खेलने की इजाजत दी थी. तुषारा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था. 2025 में वह आरसीबी के लिए सिर्फ एक मैच में खेले. इससे पहले उन्होंने 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए 7 मैच खेले थे. नुवान ने आईपीएल में कुल 8 मैच खेले, जिसमें उनके नाम 9 विकेट हैं.
चेन्नई की टीम पिछले सीजन यानी IPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर रही थी. ऋतुराज गायकवाड़ की सेना इस बार अपनी किस्मत बदलना चाहेगी. आईपीएल 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और खासकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। पांच बार की चैंपियन टीम इस सीजन अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा। 🟡 CSK पर क्यों है खास नजर? इस बार चेन्नई सुपर किंग्स कई वजहों से सुर्खियों में है। सबसे बड़ी बात यह है कि स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन पहली बार पीली जर्सी में नजर आएंगे। उनका टीम में शामिल होना CSK के बल्लेबाजी क्रम को और मजबूत बनाता है। इसके अलावा टीम की कमान एक बार फिर ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है, जो पिछले सीजन में टीम के कप्तान थे। हालांकि IPL 2025 में CSK का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी। ऐसे में इस बार टीम अपने प्रदर्शन को सुधारने के इरादे से मैदान में उतरेगी। 📉 पिछले सीजन की निराशा, इस बार नई उम्मीद CSK के लिए पिछले दो सीजन अच्छे नहीं रहे। 2023 में चैंपियन बनने के बाद टीम लगातार दो साल प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। अब IPL 2026 में टीम का लक्ष्य छठी बार खिताब जीतना है। टीम मैनेजमेंट ने इस बार कुछ नए खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगाया है। खासकर कार्तिक शर्मा, जिन्हें 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया, और प्रशांत वीर से टीम को काफी उम्मीदें हैं। 🌟 युवा खिलाड़ियों पर रहेगा फोकस पिछले सीजन में आयुष म्हात्रे ने शानदार प्रदर्शन किया था और इस बार भी उनसे अच्छे खेल की उम्मीद है। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस जैसे युवा खिलाड़ी टीम को नई ऊर्जा देंगे। 📅 CSK का पूरा शेड्यूल (IPL 2026) 30 मार्च – CSK vs RR – गुवाहाटी 3 अप्रैल – CSK vs PBKS – चेन्नई 5 अप्रैल – CSK vs RCB – बेंगलुरू 11 अप्रैल – CSK vs DC – चेन्नई 14 अप्रैल – CSK vs KKR – चेन्नई 18 अप्रैल – CSK vs SRH – हैदराबाद 23 अप्रैल – CSK vs MI – मुंबई 26 अप्रैल – CSK vs GT – अहमदाबाद 2 मई – CSK vs MI – चेन्नई 5 मई – CSK vs DC – दिल्ली 10 मई – CSK vs LSG – चेन्नई 15 मई – CSK vs LSG – लखनऊ 18 मई – CSK vs SRH – चेन्नई 21 मई – CSK vs GT – चेन्नई 🏆 CSK का गौरवशाली इतिहास चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। टीम ने आखिरी बार 2023 में खिताब जीता था, जब फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया था। CSK की खासियत उसकी स्थिरता और अनुभव है, जो उसे हर बार खिताब का मजबूत दावेदार बनाता है। 👥 CSK का स्क्वाड (IPL 2026) ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान) एमएस धोनी संजू सैमसन डेवाल्ड ब्रेविस आयुष म्हात्रे कार्तिक शर्मा सरफराज खान उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष प्रशांत वीर मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान जैक फॉल्क्स शिवम दुबे खलील अहमद, नूर अहमद मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह अकील होसेन, मैट हेनरी राहुल चाहर 🔥 क्या CSK छठी बार बनेगी चैंपियन? इस बार CSK के पास अनुभव और युवा खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है। एमएस धोनी की मौजूदगी टीम के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहती है, भले ही वे कप्तान न हों। अगर टीम संतुलन बनाए रखती है और खिलाड़ी फॉर्म में रहते हैं, तो CSK इस बार छठी बार ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार बन सकती है।
IPL 2026 Opening Ceremony: आईपीएल के 19वें संस्करण का पहला मैच RCB और SRH के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को होगा. इस बार ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं होगा. आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को होगा. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. इस बार आईपीएल का उदघाटन समारोह नहीं होगा. बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि की है. पिछले साल 4 जून को आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी. उनके प्रति सेंसिटिविटी, याद और सम्मान दिखाते हुए बीसीसीआई ने ओपनिंग सेरेमनी नहीं करने का फैसला किया है. पिछले साल आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. BCCI ने की पुष्टि बीसीसीआई ने शनिवार, आईपीएल के पहले मैच से पूर्व कोई सेलिब्रेशन नहीं करने का फैसला किया है. हालांकि बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बताया कि बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग कॉउंसिल आईपीएल 2026 की ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी की प्लानिंग कर रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए देवजीत सैकिया ने कहा, "पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना की वजह से, IPL 2026 के शुरू होने वाले दिन कोई फॉर्मल फंक्शन नहीं होगा. बीसीसीआई कोई कल्चरल इवेंट ऑर्गनाइज नहीं कर रहा है." बीसीसीआई आईपीएल फाइनल वाले दिन ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी की प्लानिंग कर रहा है. बता दें कि आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा. 10 टीमों वाली इस लीग के लिए बीसीसीआई ने अभी सिर्फ 20 मैचों के शेड्यूल का एलान किया है. पिछले संस्करण में एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ था, जिसमें शाहरुख खान श्रेया घोषाल, करन औजला और दिशा पटानी ने परफॉर्म किया था. RCB vs SRH मैच में बारिश की संभावना शनिवार, 28 मार्च को बेंगलुरु में बारिश की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मैच के दौरान बारिश की संभावना 10 से 15 प्रतिशत है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार डिफेंडिंग चैंपियन बनकर लीग में हिस्सा ले रही है, टीम ने पिछले संस्करण में अपना पहला खिताब जीता था.
Kolkata Knight Riders: केकेआर ने IPL 2026 से पहले एक दिग्गज की जर्सी को आधिकारिक रूप से रिटायर कर दिया. KKR Jersey Retire: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2026 की शुरुआत से पहले टीम के एक दिग्गज को सम्मान देते हुए खास जर्सी को रिटायर कर दिया. टीम ने जर्सी रिटायरमेंट का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया. तो आइए जानते हैं कि फ्रेंचाइजी ने किसी खिलाड़ी को सम्मान देते हुए जर्सी को हमेशा के लिए रिटायर कर दिया है. तो यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि, वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल हैं, जिनके सम्मान में टीम ने 12 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया है. बताते चलें कि रलेस ने आगामी सीजन से पहले आईपीएल को अलविदा बोलते हुए संन्यास ले लिया है. दरअसल फ्रेंचाइजी ने रसेल को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने किसी दूसरी टीम से खेलने के बजाय संन्यास लेना ठीक समझा. हालांकि अब संन्यास के बाद वह केकेआर में 'पॉवर कोच' की भूमिका अदा करेंगे. इस तरह संन्यास के बाद भी वह कोलकाता के साथ जुड़े रहेंगे. मुख्यत: केकेआर के लिए खेला आईपीएल रसेल ने अपने आईपीएल करियर में कुल 140 मैच खेले, जिसमें 133 मैच उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले. वह 13 सीजन तक इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा रहे, जिसमें 11 सीजन नाइट राइडर्स के लिए खेले. उन्होंने 2012 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया. इसके बाद 2013 का सीजन भी दिल्ली के लिए खेला. फिर 2014 से रसेल ने जो कोलकाता का हाथ थामा, तो फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 11 सीजन फ्रेंचाइजी के लिए खेलने के बाद टूर्नामेंट से संन्यास का एलान कर दिया. जाहिर तौर पर टीम को आगामी सीजन में रसेल की कमी खलेगी, क्योंकि वह एक अहम ऑलराउंडर थे. रसेल का आईपीएल करियर बात करें रसेल के आईपीएल करियर की, तो उन्होंने 140 मैच खेले. इन मैचों की 115 पारियों में बैटिंग करते हुए 28.20 की औसत और 174.17 के स्ट्राइक रेट से 2651 रन बनाए, जिसमें 12 अर्धशतक शामिल रहे. उनका हाई स्कोर 88* रनों का रहा. दूसरी तरफ, 121 पारियों में गेंदबाजी करते हुए रसेल ने 23.27 की औसत से 123 विकेट अपने नाम किए, जिसमें बेस्ट 5/15 का रहा.
आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहली बार चेपॉक स्टेडियम में फैंस के सामने आएं. धोनी जैसे ही स्टेडियम में पहुंचें हर तरफ से फैंस ‘थाला-थाला’ पुकारने लगें आईपीएल 2026 के बाद रिटायर हो रहे महेंद्र सिंह धोनी! Mahendra Singh Dhoni Retiring After IPL 2026! इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. कई जानकारों का मानना है कि पूर्व भारतीय और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है. इस टूर्नामेंट के शुरू होने पहले धोनी ने अपने फैंस को भावुक कर दिया है. दरअसल, आईपीएल 2026 से पहले धोनी पहली बार चेपॉक स्टेडियम में फैंस के सामने आएं. धोनी ने जैसे ही एंट्री ली फैंस से खचा खच भरे स्टेडियम में तो हर तरफ ‘थाला थाला’ की गूंज सुनाई देने लगी और कुछ तो ऐसे भी फैंस नजर आएं, जो धोनी को देखकर भावुक हो गए. सीएसके के इवेंट के लिए आएं थे चेन्नई सुपर किंग्स के ‘Roar26’ इवेंट के लिए फैंस स्टेडियम में आएं थे. इस इवेंट में फ्रेंचाइजी के कुछ रिटायर्ड दिग्गज जैसे सुरेश रैना और डीजे ब्रावो समेत अन्य खिलाड़ियों भी चेपॉक स्टेडियम में मौजूदा टीम के साथ नजर आए. सीएसके के कुछ खिलाड़ियों ने मैदान पर ट्रेनिंग की और फिर मजेदार क्रिकेट सेशन जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया. इसके बाद, जब सीएसके के साथ जुड़े नए खिलाड़ी संजू सैमसन मैदान में आए, तब भी जोरदार तालियों और चीयर्स की आवाज सुनाई दी. आईपीएल का लगातार 19वां सीजन खेलेंगे धोनी महेंद्र सिंह धोनी 44 साल के उम्र में आईपीएल का अपना 19वां सीजन खेलने जा रहे हैं. भले ही धोनी अपने आईपीएल करियर के अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन सीएसके के लिए आज भी वो उतने ही जरूरी हैं, जितना पहले थे. हर साल की तरह इस बार भी सवाल उठ रहे हैं कि धोनी कितने समय तक सीमित बल्लेबाजी भूमिका में इस लीग में खेलते रहेंगे. चेन्नई के लिए खेल चुके पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा का मानना है कि इस बार धोनी आईपीएल करियर को अलविदा कह सकते हैं. रॉबिन उथप्पा ने धोनी के संन्यास को लेकर दिया बयान रॉबिन उथप्पा ने धोनी के संन्यास को लेकर कहा, ‘आईपीएल 2026 शायद उनका पीली जर्सी में ये आखिरी साल हो सकता है. मुझे लगता है कि इस साल वे मेंटर-कम-प्लेयर की भूमिका निभाएंगे, मुझे नहीं लगता कि वे नंबर सात पर बल्लेबाजी करेंगे. मुझे लगता है कि वे नंबर आठ पर बल्लेबाजी करेंगे. धोनी जानते हैं कि वे धीरे-धीरे बाहर हो रहे हैं, इसलिए खुद को टीम से अलग करना चाहते हैं. मुझे लगता है कि वे ऐसा करेंगे. तभी हम रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी की असली क्षमता देख पाएंगे. उसे कुछ साल दें. अगर वे काम नहीं करता, तो टीम में संजू सैमसन है, जो कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.’
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को हिदायत दी है. उन्होंने कहा है की वैभव को मीडिया इंटरव्यू से दूर रहकर सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना है. आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी फिर चर्चा में हैं. 14 साल की उम्र में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले इस खिलाड़ी को अब टीम मैनेजमेंट और कप्तान रियान पराग संभालकर आगे बढ़ाना चाहते हैं. यही वजह है कि वैभव को साफ तौर पर सलाह दी गई है कि वह मीडिया की चकाचौंध से दूर रहें और अपना पूरा ध्यान सिर्फ बल्लेबाजी पर लगाएं. रियान पराग ने क्यों दी यह सलाह राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का मानना है कि इतनी कम उम्र में जरूरत से ज्यादा चर्चा किसी भी खिलाड़ी पर दबाव बढ़ा सकती है. इसलिए टीम ने तय किया है कि वैभव को फिलहाल आधिकारिक प्रेस इवेंट और मीडिया इंटरव्यू से दूर रखा जाएगा. इसके साथ ही उन्हें सोशल मीडिया से भी दूरी बनाने की सलाह दी गई है, ताकि बाहरी शोर, तारीफ और आलोचना का असर उनके खेल पर न पड़े. डेब्यू में ही बना दिया था बड़ा रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन अपने डेब्यू से ही सबको चौंका दिया था. 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जयपुर में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 14 साल और 23 दिन थी, और इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे. दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया था. इस तरह वह उन चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने लीग में अपनी पहली गेंद पर ही सिक्स लगाया है. अंडर-19 वर्ल्ड कप से बढ़ा कद वैभव का आत्मविश्वास सिर्फ आईपीएल तक सीमित नहीं है. हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रन की विस्फोटक पारी खेलकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का जोरदार परिचय दिया था, इसी प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा चेहरों में शामिल कर दिया है. पूर्व दिग्गज ने भी दी चेतावनी हालांकि, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने आगाह किया है कि वैभव के लिए दूसरा सीजन आसान नहीं होगा. अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं और उनकी कमजोरी पर काम करेंगी. ऐसे में तकनीक, धैर्य और मानसिक मजबूती की असली परीक्षा अब होगी. बालाजी का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगकारा का मार्गदर्शन इस दौर में बहुत अहम रहेगा. टीम का प्लान और वैभव का बड़ा सपना राजस्थान रॉयल्स की योजना वैभव को यशस्वी जायसवाल जैसे अनुभवी ओपनर के साथ उतारने की भी है, ताकि युवा बल्लेबाज पर शुरुआत का पूरा दबाव न आए. दूसरी ओर, वैभव खुद भी बड़े सपने लेकर मैदान में उतरना चाहते हैं. उन्होंने पहले ही कहा है कि उनकी नजरें क्रिस गेल के आईपीएल के 175 रन के रिकॉर्ड पर हैं.
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी अब सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए यह फैसला लिया है। पहले बोर्ड ने 6 खिलाड़ियों को NOC दिया था। इनमें मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन एमोन (लाहौर कलंदर्स), शोरीफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंजीद हसन तमीम और रिशाद हुसैन (पेशावर जाल्मी) शामिल हैं। PSL 26 मार्च से 3 मई तक खेला जाना है, लेकिन अब खिलाड़ियों के पाकिस्तान जाने से पहले सरकार से अनुमति ली जाएगी। अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बनी वजह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन नजमुल आबेदीन ने कहा कि मौजूदा हालात सामान्य नहीं हैं। अफगानिस्तान और पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव की वजह से खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर रिस्क है। उन्होंने बताया,'आम तौर पर हमें सरकार से पूछने की जरूरत नहीं पड़ती। हम एनओसी देते हैं, खिलाड़ी जाकर खेलते हैं और वापस आ जाते हैं। लेकिन अभी स्थिति अलग है, इसलिए हम सरकार से चर्चा करेंगे।' सरकार तय करेगी कि पाकिस्तान जाना सुरक्षित है या नहीं नजमुल आबेदीन ने आगे कहा कि बोर्ड के लिए वहां की जमीनी हकीकत को समझना मुमकिन नहीं है। यह काम सरकार का है। उन्होंने कहा,'सरकार को वहां की सुरक्षा स्थिति के बारे में बेहतर जानकारी होगी। अगर सरकार हमें हरी झंडी देती है और कहती है कि यात्रा करना सुरक्षित है, तभी खिलाड़ी वहां जाएंगे। सैद्धांतिक रूप से हमने एनओसी देने का फैसला किया है, लेकिन सब कुछ उस समय के हालात पर निर्भर करेगा।' बांग्लादेश ने पाकिस्तान को घरेलू तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया। न्यूजीलैंड सीरीज के लिए कैंप मिस करेंगे खिलाड़ी अगर सरकार से मंजूरी मिल जाती है, तो PSL खेलने वाले 6 खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के तैयारी कैंप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। न्यूजीलैंड की टीम 13 अप्रैल को बांग्लादेश दौरे पर आ रही है, जहां उसे 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलने हैं। वनडे सीरीज 17 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि टी-20 सीरीज 27 अप्रैल से 2 मई के बीच खेली जाएगी। वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन को देखते हुए आंशिक एनओसी BCB ने खिलाड़ियों को आंशिक NOC जारी किया है ताकि वे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहें। बांग्लादेश इस समय ICC वनडे रैंकिंग में नौवें नंबर पर है और अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने की कोशिश में है। पाकिस्तान को 2-1 से हराने के बाद बांग्लादेश की नजरें अब न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर अपनी रैंकिंग सुधारने पर हैं। ----------------------------- नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर:CSK ने रिप्लेसमेंट जारी नहीं किया, फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने बताया कि 31 साल के एलिस IPL से बाहर हो चुके हैं, हालांकि उनके रिप्लेसमेंट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है
हाल ही में एम एस धोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमे उन्होंने लिखा, "कुछ नंबर आपके साथ रहते हैं और नंबर-7 मेरे लिए उनमें से एक रहा है. लेकिन आज, मैं इसे बदलकर 8 कर रहा हूं." एमएस धोनी के एक पोस्ट ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. भारत के स्टार खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 से पहले संकेत दिया है कि वह 7 नंबर की जर्सी छोड़कर 8 नंबर की जर्सी पहनने जा रहे हैं. नंबर-7 सिर्फ एक नंबर नहीं है, बल्कि ये माही और फैंस के लिए एक इमोशन है. बता दें कि धोनी 7वें महीने की 7 तारीख को जन्मे थे, इस कारण वह इस नंबर की जर्सी पहनते हैं. तो अब अपने आईपीएल करियर के अंतिम दौर पर वह जर्सी नंबर क्यों बदल रहे हैं. एमएस धोनी आईपीएल में पहले संस्करण से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं. सिर्फ 2 सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेले, जब सीएसके पर बैन लगा हुआ था. 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं. माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 उनका बतौर प्लेयर आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है. लेकिन इससे पहले धोनी ने अपने पोस्ट से सभी को चौंका दिया है. क्या एमएस धोनी पहनेंगे 8 नंबर की जर्सी? धोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "कुछ नंबर आपके साथ रहते हैं और नंबर-7 मेरे लिए उनमें से एक रहा है. लेकिन आज, मैं इसे बदलकर 8 कर रहा हूं." वीडियो में नंबर-7 की जर्सी नजर आती है, लेकिन कोई उसे उतारकर वहां नंबर-8 की जर्सी टांग देता है. लेकिन आखिर एमएस धोनी अपने आईपीएल करियर के अंतिम दौर में अपनी जर्सी नंबर क्यों बदल रहे हैं? यही सवाल हर फैन सोच रहा है. धोनी ने अपने पोस्ट में लिखा, "आप इसका कारण आने वाले समय में जानेंगे." हालांकि जो जर्सी वीडियो में नजर आ रही है, वो सीएसके की या येलो रंग की नहीं है. ये जर्सी नीले रंग की है, जिसमें तिरंगे के रंग की धारियां बनी हुई है. धोनी की जर्सी हो चुकी है रिटायर बता दें कि साल 2023 में बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी नंबर-7 को रिटायर करने का फैसला किया था. इससे पहले सचिन तेंदुलकर की जर्सी नंबर 10 को भी रिटायर (2017 में) किया जा चुका है. धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 278 मैचों में खेली 242 पारियों 5439 रन बनाए हैं, इसमें 24 अर्ध्दशतक शामिल हैं.
वेस्टइंडीज के स्पिनर गेंदबाज सुनील नरेन आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 189 मैचों में 192 विकेट लिए हैं. 🏏 IPL 2026: 200 विकेट के करीब बुमराह समेत 3 दिग्गज गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन यानी IPL 2026 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है, और इस बार सिर्फ टीमों के बीच मुकाबला ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी चर्चा में हैं। खासतौर पर गेंदबाजी में एक बड़ा माइलस्टोन देखने को मिल सकता है—200 विकेट का आंकड़ा। अभी तक आईपीएल इतिहास में केवल Yuzvendra Chahal ही इस उपलब्धि को हासिल कर पाए हैं, लेकिन इस सीजन में तीन और गेंदबाज इस खास क्लब में शामिल हो सकते हैं। सबसे पहले बात करें Yuzvendra Chahal की, जिन्होंने आईपीएल में 174 मैचों में 221 विकेट लेकर खुद को सबसे सफल गेंदबाज के रूप में स्थापित किया है। उनकी कलाई की स्पिन और विकेट लेने की क्षमता उन्हें बाकी गेंदबाजों से अलग बनाती है। चहल ने एक बार पांच विकेट और आठ बार चार विकेट हॉल लेकर यह साबित किया है कि वे किसी भी परिस्थिति में मैच का रुख बदल सकते हैं। फिलहाल वे अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 200 विकेट का आंकड़ा पार किया है, लेकिन अब यह रिकॉर्ड ज्यादा समय तक अकेला नहीं रहने वाला। इस सूची में अगला नाम है Bhuvneshwar Kumar का, जो इस माइलस्टोन के बेहद करीब हैं। भुवनेश्वर ने 2011 में आईपीएल में डेब्यू किया था और अपनी स्विंग गेंदबाजी से शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। उन्होंने 190 मैचों में 198 विकेट लिए हैं और सिर्फ 2 विकेट दूर हैं 200 विकेट के आंकड़े से। ऐसे में Royal Challengers Bengaluru के लिए खेलते हुए वे सीजन के पहले ही मैच में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और डेथ ओवर में किफायती गेंदबाजी उन्हें लीग के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में शामिल करती है। तीसरे नंबर पर हैं Sunil Narine, जो आईपीएल में अपनी मिस्ट्री स्पिन के लिए जाने जाते हैं। 2012 से Kolkata Knight Riders के लिए खेल रहे नरेन ने 189 मैचों में 192 विकेट लिए हैं। उन्हें 200 विकेट तक पहुंचने के लिए 8 विकेट की जरूरत है, जो उनके अनुभव और फॉर्म को देखते हुए संभव लगता है। नरेन की खास बात यह है कि वे न सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी टीम के लिए योगदान देते हैं, जिससे उनकी अहमियत और बढ़ जाती है। अब बात करें Jasprit Bumrah की, जिन्हें ‘यॉर्कर किंग’ कहा जाता है। 2013 से Mumbai Indians के लिए खेल रहे बुमराह ने 145 मैचों में 183 विकेट लिए हैं। उन्हें 200 विकेट तक पहुंचने के लिए 17 विकेट की जरूरत है, और उनकी क्षमता को देखते हुए यह लक्ष्य इस सीजन में हासिल करना बिल्कुल संभव है। बुमराह अपनी सटीक यॉर्कर, धीमी गेंद और डेथ ओवर में शानदार कंट्रोल के लिए जाने जाते हैं, जो उन्हें टी20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक गेंदबाज बनाता है। आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच खेला जाएगा। इस मैच में ही भुवनेश्वर कुमार इतिहास रच सकते हैं, जिससे सीजन की शुरुआत और भी रोमांचक हो जाएगी। इस सीजन की खास बात यह है कि जहां एक तरफ युवा खिलाड़ी अपनी पहचान बनाने की कोशिश करेंगे, वहीं दूसरी तरफ अनुभवी गेंदबाज नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं। 200 विकेट का आंकड़ा टी20 क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है, क्योंकि इस फॉर्मेट में बल्लेबाजों का दबदबा ज्यादा होता है। ऐसे में जो गेंदबाज इस आंकड़े तक पहुंचते हैं, वे अपनी निरंतरता और कौशल का शानदार उदाहरण पेश करते हैं। कुल मिलाकर, आईपीएल 2026 सिर्फ एक और सीजन नहीं बल्कि रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों का मंच बनने जा रहा है। फैंस को इस बार न सिर्फ रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, बल्कि इतिहास बनते हुए भी देखने को मिलेगा। खासतौर पर यह देखना दिलचस्प होगा कि भुवनेश्वर, नरेन और बुमराह में से कौन सबसे पहले 200 विकेट के क्लब में शामिल होता है।
सौरव गांगुली ने गौतम गंभीर को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी असली परीक्षा 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी. गांगुली के मुताबिक साउथ अफ्रीका की परिस्थितियां भारतीय टीम और कोच दोनों को कड़ी चुनौती देंगी. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हाल के समय में शानदार सफलता हासिल की है. उनकी कोचिंग में भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 वर्ल्डकप 2026 जैसे दो बड़े आईसीसी खिताब जीते हैं. इसके साथ ही गंभीर भारत के पहले ऐसे कोच बन गए हैं जिन्होंने इतने कम समय में दो आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की हैं. हालांकि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि गंभीर की असली परीक्षा अभी बाकी है. गांगुली के मुताबिक 2027 में होने वाला वनडे विश्व कप ही वह टूर्नामेंट होगा, जहां गंभीर की रणनीति और नेतृत्व की असली परीक्षा होगी. 2027 वर्ल्ड कप होगा बड़ा टेस्ट गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में गंभीर का सबसे बड़ा टेस्ट वनडे वर्ल्डकप 2027 में होगा. यह टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा और वहां की परिस्थितियां काफी चुनौतीपूर्ण मानी जाती हैं. उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका की पिचें और मौसम टीमों की असली क्षमता को परखते हैं. हालांकि गांगुली को भरोसा है कि मौजूदा टीम के साथ गंभीर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. 2023 की हार अब भी याद भारतीय टीम 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची थी. टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही, लेकिन खिताबी मुकाबले में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. यही वजह है कि 2027 का विश्व कप भारत के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. कोहली और रोहित के लिए आखिरी मौका? गांगुली ने यह भी कहा कि 2027 का विश्व कप भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए आखिरी मौका हो सकता है. ऐसे में टीम पर ट्रॉफी जीतने का दबाव और भी ज्यादा रहेगा. टेस्ट क्रिकेट में सुधार की जरूरत गांगुली ने यह भी माना कि व्हाइट बॉल में टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अभी सुधार की जरूरत है. उनके मुताबिक टीम को पिच की चिंता कम करके बेहतर क्रिकेट खेलने पर ध्यान देना चाहिए. गंभीर विकेट को अपने दिमाग से निकालना होगा. उन्होंने कहा कि अगर अच्छी पिचों पर मैच खेले जाएं तो टीम बेहतर नतीजे हासिल कर सकती है. गंभीर को दिया पूरा समर्थन हालांकि चेतावनी के साथ-साथ गांगुली ने गंभीर की तारीफ भी की है. उन्होंने कहा कि गंभीर एक अच्छे कोच हैं और उन्हें काम करने के लिए समय दिया जाना चाहिए.
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया का व्यस्त कार्यक्रम, इन दो देशों के साथ खेलेगी T20 सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम काफी व्यस्त हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम श्रीलंका और आयरलैंड में टी20 सीरीज खेलने की योजना बना सकती है. भारतीय टीम ने हाल ही में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 जीतकर दुनिया भर में अपनी ताकत का लोहा मनवाया है. अब विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम अगले एक साल में कई अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने की तैयारी में है. खबर है कि टीम इंडिया आने वाले महीनों में श्रीलंका और आयरलैंड का दौरा कर सकती है, जहां टी20 मैचों की सीरीज आयोजित की जा सकती है. श्रीलंका दौरे पर बढ़ सकते हैं टी20 मैच मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार BCCI श्रीलंका दौरे के कार्यक्रम में कुछ बदलाव पर विचार कर रहा है. फिलहाल भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाने की योजना है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे. अब संभावना जताई जा रही है कि इन टेस्ट मैचों से पहले तीन टी20 मुकाबले भी कराए जाएं. अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम का यह दौरा टी20 मुकाबलों से शुरू हो सकता है. बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जुटाया जा सकता है फंड बताया जा रहा है कि यह प्रस्ताव श्रीलंका क्रिकेट की ओर से आया है. श्रीलंका में पिछले साल आए एक बड़े चक्रवात के कारण कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ था. ऐसे में अतिरिक्त टी20 मैच आयोजित कर राहत कार्यों के लिए धन जुटाने की योजना बनाई जा रही है. आयरलैंड में भी हो सकती है छोटी टी20 सीरीज श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया आयरलैंड में भी टी20 सीरीज खेल सकती है. इसके लिए बीसीसीआई और क्रिकेट आयरलैंड के बीच बातचीत चल रही है. अगर सब कुछ तय हुआ तो यह सीरीज जून के आखिरी सप्ताह में आयोजित हो सकती है. भारतीय टीम पहले भी कई बार आयरलैंड का दौरा कर चुकी है. 2018, 2022 और 2023 में भारत ने डबलिन में टी20 मुकाबले खेले थे, जिन्हें वहां क्रिकेट के प्रचार के लिए अहम माना गया था. इंग्लैंड दौरा भी रहेगा अहम इन संभावित सीरीज के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी. इस दौरे में भारत को सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है, जिसमें वनडे और टी20 मैच शामिल होंगे. इसके अलावा भारतीय टीम जून में अपने घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ भी सीरीज खेलेगी. इस घरेलू सीरीज में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच होने की संभावना है. टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अब टीम इंडिया के सामने लगातार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की चुनौती होगी. फैंस को उम्मीद है कि भारतीय टीम आने वाली सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी. भारतीय टीम का संभावित शेड्यूल 6-20 जून 2026 भारत बनाम अफगानिस्तान स्थान: भारत मैच: 1 टेस्ट और 3 वनडे जून 2026 का आखिरी सप्ताह (संभावित) भारत बनाम आयरलैंड स्थान: डबलिन, आयरलैंड मैच: टी20 सीरीज (संभावित) 1-19 जुलाई 2026 भारत बनाम इंग्लैंड स्थान: इंग्लैंड मैच: 3 वनडे और 5 टी20 जुलाई-अगस्त 2026 (संभावित) भारत बनाम श्रीलंका स्थान: श्रीलंका मैच: 2 टेस्ट (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) इसके अलावा 3 टी20 मैच जोड़े जाने की संभावना हैं.
भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस टूर्नामेंट के समापन साथ ही कुछ खिलाड़ियों का करियर का भी अंत हो सकता है. These 5 Players Can Retire From T20 Internationals Format: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का समापन टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक रहा, क्योंकि भारत ने इस टूर्नामेंट की तीसरी ट्रॉफी को जीतकर इतिहास रच दिया है. इसी के साथ भारतीय टीम ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. इस टूर्नामेंट के रोमांचक अंत के बाद क्रिकेट जगत में बदलाव की लहर साफ देखने को मिल सकती है. भारत की खिताबी जीत के जश्न के बीच कई दिग्गज खिलाड़ियों के लिए ये टूर्नामेंट उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का फेयरवेल साबित होने वाला है. दरअसल बढ़ती उम्र, गिरती फॉर्म और युवा खिलाड़ियों को मौका देने के दबाव के बीच ये 5 बड़े नाम वाले खिलाड़ी क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. टी20 इंटरनेशनल से ये 5 खिलाड़ी ले सकते हैं संन्यास! 1. बाबर आजम - पाकिस्तान पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए 2026 का टी20 वर्ल्ड कप काफी निराशाजनक रहा. पिछले कुछ समय से उनकी स्ट्राइक रेट और पाकिस्तान की टीम में जगह को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन के बाद माना जा रहा है की बाबर अब वनडे और टेस्ट क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. 2. सूर्यकुमार यादव - भारत वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए संन्यास लेने का ये सबसे सही समय साबित हो सकता है, क्योंकि 35 की उम्र पार कर चुके सूर्या ने अपनी कप्तानी में भारत को वर्ल्ड कप दिलाकर अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया है. वे अब युवाओं के लिए रास्ता छोड़ सकते हैं, लेकिन सूर्या भारतीय टीम के साथ साल 2028 का ओलंपिक खेल और इसी साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं, जबकि इन दोनों टूर्नामेंट में अभी लंबा समय बचा हुआ है. 3. आदिल राशिद - इंग्लैंड इंग्लैंड के लिए दो वर्ल्ड कप (2019 और 2022) जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद अब 38 साल के हो चुके हैं. स्पिन के लिए मददगार पिचों पर अपना जादू बिखेरने वाले राशिद टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट को अलविदा कह सकते हैं. 4. ग्लेन मैक्सवेल - ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का उम्र 37 साल हो चुका है. इसलिए उनको टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फुर्ती बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है. साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मैक्सवेल टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह सकते हैं. 5. मोहम्मद नबी - अफगानिस्तान अफगानिस्तान के सबसे दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद नबी अब 41 साल के हो चुके हैं. वे दुनिया के सबसे उम्रदराज सक्रिय टी20 खिलाड़ियों में से एक हैं. नबी ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि 2026 का टी20 वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी पड़ाव होगा. इसलिए नबी कभी भी टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम का दबदबा पूरी दुनिया में देखने को मिल रही है. भारतीय पुरुष टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर एक और इतिहास रच दिया है. दो साल में 6 ICC ट्रॉफी: भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम दौर, दुनिया में बढ़ा Team India का दबदबा पिछले कुछ वर्षों में भारतीय क्रिकेट ने जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार सफलता हासिल की है, उसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हाल ही में ICC Men's T20 World Cup 2026 जीतकर India national cricket team ने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक मजबूत टीम ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट की सबसे प्रभावशाली ताकत बन चुकी है। इस जीत के साथ भारत ने पिछले लगभग दो वर्षों में कुल 6 आईसीसी ट्रॉफियां अपने नाम कर ली हैं। यह उपलब्धि केवल पुरुष टीम तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला टीम और जूनियर स्तर की टीमों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी टूर्नामेंट जीतकर भारतीय क्रिकेट के सुनहरे भविष्य की झलक दिखाई है। भारतीय क्रिकेट की इस सफलता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश में क्रिकेट का ढांचा बेहद मजबूत हो चुका है। खिलाड़ियों की नई पीढ़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है, वहीं अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को स्थिरता दे रही है। इसी वजह से आज भारत को न सिर्फ क्रिकेट की आर्थिक शक्ति माना जाता है बल्कि खेल के मैदान पर भी उसकी ताकत को दुनिया की कोई भी टीम नजरअंदाज नहीं कर सकती। 2024 से 2026 के बीच भारत की 6 ICC ट्रॉफियां पिछले दो साल भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक रहे हैं। इस दौरान भारत ने विभिन्न स्तरों पर आईसीसी के छह बड़े टूर्नामेंट जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। सबसे पहले जून 2024 में ICC Men's T20 World Cup 2024 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। उस समय टीम की कमान Rohit Sharma के हाथों में थी। लंबे समय बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने से भारतीय क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसके बाद 2025 में भारत ने एक और बड़ी सफलता हासिल की। ICC Champions Trophy 2025 में भी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस टूर्नामेंट में भी कप्तान रोहित शर्मा की रणनीति और टीम के सामूहिक प्रदर्शन ने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2026 में भारत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया जब Suryakumar Yadav की कप्तानी में टीम ने ICC Men's T20 World Cup 2026 जीत लिया। यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि भारत इस टूर्नामेंट को तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गया और साथ ही लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया। महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक सफलता सिर्फ पुरुष क्रिकेट ही नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी इस दौर में शानदार प्रदर्शन किया। Harmanpreet Kaur की कप्तानी में India women's national cricket team ने नवंबर 2025 में ICC Women's Cricket World Cup 2025 जीतकर इतिहास रच दिया। यह भारतीय महिला टीम की पहली वनडे वर्ल्ड कप जीत थी। इस जीत ने देश में महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाई और यह साबित किया कि भारतीय महिला खिलाड़ी भी विश्व क्रिकेट में शीर्ष स्थान हासिल करने की क्षमता रखती हैं। महिला टीम की इस सफलता ने लाखों युवा लड़कियों को क्रिकेट को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया है। अंडर-19 टीमों का शानदार प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत उसकी मजबूत युवा प्रणाली है। यही कारण है कि जूनियर स्तर पर भी भारत लगातार सफलता हासिल कर रहा है। 2025 में भारत की महिला अंडर-19 टीम ने ICC Under-19 Women's T20 World Cup 2025 जीतकर दुनिया को अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस जीत ने दिखाया कि भारत के पास भविष्य के लिए बेहतरीन महिला खिलाड़ी तैयार हो रही हैं। इसके बाद 2026 में भारत की पुरुष अंडर-19 टीम ने ICC Under-19 Cricket World Cup 2026 जीतकर एक और ट्रॉफी भारत के नाम कर दी। इस जीत ने यह साबित किया कि भारतीय क्रिकेट की प्रतिभा की धारा लगातार बह रही है और आने वाले वर्षों में टीम को बेहतरीन खिलाड़ी मिलते रहेंगे। विश्व क्रिकेट में भारत की बढ़ती ताकत भारत की लगातार सफलताओं ने विश्व क्रिकेट में उसकी स्थिति को और मजबूत बना दिया है। एक समय था जब ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज जैसी टीमें क्रिकेट पर राज करती थीं, लेकिन अब भारत भी उसी श्रेणी में शामिल हो चुका है। भारत की सफलता के पीछे कई बड़े कारण हैं। सबसे पहला कारण है देश का मजबूत घरेलू क्रिकेट ढांचा। रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी और अन्य घरेलू टूर्नामेंट लगातार नए खिलाड़ियों को मौका देते हैं। दूसरा बड़ा कारण है आईपीएल जैसी लीग, जिसने भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव दिया है। Indian Premier League ने कई युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर खेलने का मौका दिया और उनकी प्रतिभा को निखारा। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट बोर्ड की आर्थिक मजबूती भी टीम को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराती है। भारत क्यों बन गया क्रिकेट का आर्थिक केंद्र आज भारत को विश्व क्रिकेट का आर्थिक केंद्र भी माना जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण भारतीय क्रिकेट की लोकप्रियता और बाजार का आकार है। टीवी प्रसारण अधिकार, स्पॉन्सरशिप और लीग क्रिकेट के जरिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड को भारी राजस्व मिलता है। इससे क्रिकेट के विकास के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार किया जाता है। इसके साथ ही भारत में क्रिकेट को लेकर लोगों का जुनून भी बेहद ज्यादा है। हर बड़े मैच में करोड़ों दर्शक टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच देखते हैं। युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर सबसे बड़ी उम्मीद युवा खिलाड़ियों से है। पिछले कुछ वर्षों में कई नए खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। इन खिलाड़ियों में तकनीकी क्षमता के साथ-साथ मानसिक मजबूती भी दिखाई देती है। यही कारण है कि भारतीय टीम अब किसी भी परिस्थिति में मुकाबला करने में सक्षम दिखाई देती है।
INDIA WON T-20 WORLD CUP 2026: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप जीता. भारतीय टीम तीन बार टी20 विश्व कप (2007, 2024 और 2026) जीतने वाली पहली टीम बन गई. भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रविवार को कहा कि वह ड्रेसिंग रूम में मौजूद लोगों के प्रति ही जवाबदेह हैं और उन्होंने टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ को समर्पित की. भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप जीता. भारतीय टीम तीन बार टी20 विश्व कप (2007, 2024 और 2026) जीतने वाली पहली टीम बन गई. गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा , ‘‘ मेरी जवाबदेही सोशल मीडिया पर लोगों के लिये नहीं है. मेरी जवाबदेही उन 30 लोगों के लिये है जो चेंज रूम में हैं. ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ कोच टीम से बनता है . खिलाड़ियों ने मुझे वह कोच बनाया, जो मैं हूं.’’ उन्होंने आगे कहा , ‘‘ मैं यह ट्रॉफी राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित करता हूं. राहुल भाई को भारतीय टीम को इस मुकाम तक लाने के लिये और लक्ष्मण को सीओई में खिलाड़ियों की पाइपलाइन बनाने के लिये’’ गंभीर ने मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और बीसीसीआई के पूर्व सचिव और आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष जय शाह को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा ,‘‘ अजित अगरकर ने काफी आलोचना झेली और पूरी ईमानदारी से काम किया. जय भाई ने मेरे कार्यकाल के सबसे खराब दौर में मुझे फोन किया.’’ गंभीर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा , ‘‘ सूर्या ने मेरा काम आसान कर दिया. वह पितातुल्य कप्तान की तरह है. बड़ा लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है, उपलब्धियां नहीं. हमने कई साल तक उपलब्धियों का जश्न मनाया. मैं आप लोगों से आग्रह करूंगा कि निजी उपलब्धियों का जश्न मनाना छोड़ें.’’ सूर्यकुमार ने कहा , ‘‘ मैने गौतम गंभीर की कप्तानी में चार साल खेला (केकेआर के लिये) हमारे बीच कभी बहस नहीं हुई क्योंकि साझा लक्ष्य टीम को जिताना था. हमारी दोस्ती ऐसे ही हुई वह दो कदम चले और मैं दो कदम.’’ उन्होंने कहा , ‘‘ मैं यह नहीं कहूंगा कि सफेद गेंद का यह भारत का दौर है. ऐसा होता तो हम पिछली तीन में से दो वनडे श्रृंखला नहीं हारते. मैने भरोसे पर टीम चुनी , उम्मीद पर नहीं
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले 8 खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड के लिए रेस में हैं. इसमें संजू सैमसन और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान का भी नाम शामिल है ICC T20 World Cup 2026 Player of the Tournament Nominees: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आपस में भिड़ेंगीं. ये महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार यानी 8 मार्च को खेला जाएगा. हालांकि, इस फाइनल मुकाबले से पहले पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 8 खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड के लिए शॉर्ट लिस्ट कर लिया गया है. इस लिस्ट में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का भी नाम शामिल है, जिन्होंने अपने आखिरी दो मैच में धमाकेदार पारी खेली है. उनके अलावा पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान भी शॉर्ट लिस्ट हुए हैं. आइए जानते हैं उन्हीं 8 खिलाड़ियों के बारे में, जिनका नाम प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड के लिए फाइनल किया गया है. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड के लिए शॉर्ट लिस्ट हुए 8 खिलाड़ी 1. विल जैक्स - इंग्लैंड इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप में आठ में से छह मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई, जिसमें जैक्स को चार बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने टूर्नामेंट में 8 मैच में 176.56 के स्ट्राइक रेट से कुल 226 रन बनाए. साथ ही ऑफ स्पिन गेंदबाज के तौर पर जैक्स ने इंग्लिश टीम के लिए 9 विकेट भी लिए हैं. 2. साहिबजादा फरहान - पाकिस्तान आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का काफी निराशाजनक प्रदर्शन रहा, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान के लिए एक मात्र साहिबजादा फरहान चमके. इस टूर्नामेंट में फरहान ने 6 पारियों में 76.60 औसत से 383 रन बनाए और एक ही टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया. फरहान एक ही टी20 वर्ल्ड कप में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने श्रीलंका और नामीबिया के खिलाफ शतक जड़ा था. 3. लुंगी एनगिडी - साउथ अफ्रीका साउथ अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लुंगी एनगिडी सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने टूर्नामेंट में खेले 7 मैच में 12 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे. एनगिडी ने टूर्नामेंट की शुरुआत कनाडा के खिलाफ 4 विकेट लेकर की, फिर अफगानिस्तान के खिलाफ 3 विकेट चटकाया था. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी सुपर आठ में तीन विकेट झटके थे. भारत के खिलाफ भले ही उन्हें विकेट न मिले, लेकिन एनगिडी ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन दिए थे. 4. एडन मार्करम - साउथ अफ्रीका साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर प्रोटियाज टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था. उन्होंने आठ मैचों में तीन अर्धशतक के बदौलत 286 रन बनाए. हालांकि, मार्करम की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 9 विकेट से मिली हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई. 5. रचिन रविंद्र - न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने इस टी20 वर्ल्ड कप में बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कीवी टीम के लिए अहम योगदान दिया है. पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद, रचिन ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड को बढ़त दिलाई. उन्होंने 32 रन बनाए और 4/27 लेकर श्रीलंका को 107/8 पर रोक दिया. इंग्लैंड के खिलाफ अगले मैच में 3/19 लिए, लेकिन उनकी टीम हार गई थी. 6. शैडली वैन शाल्कविक - अमेरिका अमेरिका भले ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज से बाहर हो गया है, लेकिन शैडली वैन शाल्कविक ने इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया. इस अमेरिकी तेज गेंदबाज ने सिर्फ 4 मैचों में कुल 13 विकेट अपने नाम किए. वैन शाल्कविक ने 7 फरवरी को भारत के खिलाफ 4 विकेट लेकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत की और पाकिस्तान के खिलाफ अगले मैच में भी उन्होंने 4 विकेट लिए थे. 7. टिम सिफर्ट - न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज टिम सिफर्ट ने कीवी टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. उन्होंने 8 मैचों में कुल 274 रन बनाए हैं. सिफर्ट ने टूर्नामेंट की शुरुआत अफगानिस्तान और यूएई के खिलाफ अर्धशतक से की, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 58 रन की पारी सबसे अहम रही. ओपनर सिफर्ट ने फिन एलन के साथ मिलकर 117 रन की साझेदारी की और न्यूजीलैंड की टीम ने 170 रन का लक्ष्य को 13 ओवर के अंदर हासिल कर लिया. 8. संजू सैमसन - भारत आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. सैमसन ने भारत के पिछले दो मैचों में लगातार धमाकेदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें दोनों मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के अहम मुकाबले में सिर्फ 50 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए और फिर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 42 गेंदों में तेज 89 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई.
T20 Cricket World Cup Final 2026: कब-कहां खेला जाएगा फाइनल मैच? जानिए पूरी जानकारी क्रिकेट प्रेमियों के लिए साल 2026 का T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप बेहद रोमांचक साबित हो रहा है। दुनिया भर की शीर्ष टीमें इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए मैदान में उतरीं और कई शानदार मुकाबलों के बाद अब टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद अब सभी की नजरें फाइनल मैच पर टिकी हुई हैं, जहां यह तय होगा कि इस बार टी20 क्रिकेट का विश्व चैंपियन कौन बनेगा। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को एकतरफा बना दिया और अब वह ट्रॉफी से सिर्फ एक कदम दूर है। वहीं दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाना है, जिसके बाद फाइनल की दोनों टीमें तय होंगी। क्रिकेट फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब और कहां खेला जाएगा, मैच का समय क्या होगा और इसे लाइव कहां देखा जा सकता है। आइए इस बड़े मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं। कब खेला जाएगा T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट का सबसे अहम मैच होगा जिसमें दो सर्वश्रेष्ठ टीमें आमने-सामने होंगी। फाइनल मुकाबले के लिए आयोजकों ने भारत के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद को चुना है। यह वही स्टेडियम है जहां कई ऐतिहासिक मुकाबले खेले जा चुके हैं और जहां लाखों दर्शकों की मौजूदगी में क्रिकेट का शानदार माहौल देखने को मिलता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा ऐतिहासिक मुकाबला फाइनल मैच का आयोजन दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जा रहा है। यह स्टेडियम गुजरात के अहमदाबाद शहर में स्थित है और इसकी दर्शक क्षमता लगभग 1.3 लाख के आसपास मानी जाती है। इस स्टेडियम में पहले भी कई बड़े मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय टेस्ट, वनडे और टी20 मैच शामिल हैं। बड़े टूर्नामेंट के फाइनल के लिए यह मैदान इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि यहां का माहौल बेहद शानदार होता है और दर्शकों की भारी भीड़ मैच के रोमांच को कई गुना बढ़ा देती है। फाइनल मैच के दिन भी स्टेडियम पूरी तरह खचाखच भरा रहने की उम्मीद है। भारत में क्रिकेट को लेकर जो दीवानगी है, उसे देखते हुए टिकटों की मांग भी काफी ज्यादा रहने वाली है। न्यूजीलैंड की शानदार एंट्री इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड की टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने उन्हें दबाव में रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने बेहद आक्रामक अंदाज में रन बनाए और मुकाबले को आसानी से जीत लिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली और अब वह खिताब जीतने की मजबूत दावेदार बन गई है। दूसरे सेमीफाइनल पर टिकी नजरें अब सभी की नजरें दूसरे सेमीफाइनल पर टिकी हैं, जिसमें भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हैं। दोनों ही टीमें टी20 क्रिकेट में बेहद मजबूत मानी जाती हैं और उनके बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। भारत के पास घरेलू परिस्थितियों का फायदा है और टीम में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं इंग्लैंड की टीम भी टी20 क्रिकेट में बेहद आक्रामक खेल के लिए जानी जाती है। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलेगी। टूर्नामेंट का रोमांचक सफर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर बेहद रोमांचक रहा है। टूर्नामेंट में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले और कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर स्टेज और फिर सेमीफाइनल तक कई मुकाबले आखिरी ओवर तक गए। इससे यह साफ हो गया कि टी20 क्रिकेट में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। भारत, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में वही टीमें आगे बढ़ पाईं जिन्होंने दबाव में बेहतर खेल दिखाया। फाइनल मैच का समय फाइनल मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। यह प्राइम टाइम स्लॉट है ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस मुकाबले का आनंद ले सकें। मैच शुरू होने से पहले भव्य ओपनिंग सेरेमनी भी आयोजित की जा सकती है, जिसमें कई बड़े कलाकारों के प्रदर्शन की संभावना रहती है। लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग क्रिकेट फैंस इस बड़े मुकाबले को टीवी और मोबाइल दोनों पर लाइव देख सकेंगे। भारत में मैच का लाइव टेलीकास्ट प्रमुख स्पोर्ट्स चैनलों पर किया जाएगा। वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। आज के समय में ज्यादातर दर्शक मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर मैच देखना पसंद करते हैं, इसलिए ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी लाखों दर्शकों के जुड़ने की उम्मीद है। टिकटों की भारी मांग फाइनल मुकाबले के लिए टिकटों की मांग काफी ज्यादा रहने वाली है। क्रिकेट फैंस इस ऐतिहासिक मैच को स्टेडियम में बैठकर देखने के लिए उत्साहित हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही समय में अधिकांश टिकट बिक जाने की संभावना है। आयोजकों ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था करने की योजना बनाई है। कौन बनेगा चैंपियन? अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 2026 का टी20 वर्ल्ड कप कौन जीतेगा। न्यूजीलैंड पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है और वह अपनी पहली टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगा। वहीं अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तो घरेलू मैदान पर उसे मजबूत समर्थन मिलेगा। दूसरी ओर इंग्लैंड भी अगर फाइनल में पहुंचता है तो मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है। खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें फाइनल मैच में कई स्टार खिलाड़ियों पर खास नजर रहने वाली है। बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं। टी20 क्रिकेट में एक अच्छा ओवर या एक शानदार पारी मैच का परिणाम बदल सकती है। इसलिए फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। भारत में क्रिकेट का उत्सव भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं बल्कि एक भावना है। बड़े टूर्नामेंट के फाइनल के समय पूरा देश टीवी और मोबाइल स्क्रीन से चिपका रहता है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भी ऐसा ही एक बड़ा मौका है जब करोड़ों क्रिकेट फैंस एक साथ इस मुकाबले का आनंद लेंगे। निष्कर्ष टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक चरण में पहुंच चुका है। 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला फाइनल मुकाबला दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। न्यूजीलैंड पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है और अब दूसरे सेमीफाइनल के बाद उसका प्रतिद्वंद्वी तय होगा। चाहे भारत पहुंचे या इंग्लैंड, क्रिकेट फैंस को एक शानदार मुकाबला देखने को मिलने वाला है। अब सभी की निगाहें 8 मार्च पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि टी20 क्रिकेट का नया विश्व चैंपियन कौन बनेगा। 🏏
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहा है, जबकि साउथ अफ्रीका शीर्ष पर रही. IND vs ENG Semifinal Live Streaming: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है. टीम इंडिया ने 1 मार्च को वेस्टइंडीज को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हराकर अंतिम चार में एंट्री की. इस जीत के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने नाबाद 97 रन की बेहतरीन पारी खेली. उनकी पारी में 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. भारत ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि साउथ अफ्रीका शीर्ष पर रही. अब सेमीफाइनल में भारत का सामना ग्रुप-2 की टॉपर इंग्लैंड से होने जा रहा है. पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. दोनों मुकाबलों के विजेता 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेलेंगे. IND VS ENG मैच कब और कितने बजे होगा? भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च, गुरुवार को खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा. यह मुकाबला बेहद हाई-वोल्टेज माना जा रहा है, क्योंकि दोनों टीमें लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं. IND VS ENG मैच कहां खेला जाएगा? यह अहम सेमीफाइनल मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर बड़े मुकाबलों का लंबा इतिहास रहा है और फैंस को एक बार फिर रोमांचक क्रिकेट की उम्मीद है. IND VS ENG मैच कहां देखें लाइव? भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं ऑनलाइन दर्शक इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे. दोनों टीमों के स्क्वॉड भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा. इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड.
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने गोंदिया-जबलपुर रेलवे लाइन दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है, जिससे बालाघाट, जबलपुर, मंडला और सिवनी में कनेक्टिविटी और रोजगार बढ़ेंगे. Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि केंद्रीय कैबिनेट ने गोंदिया–जबलपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री ने इसे महाकौशल क्षेत्र सहित प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात करार दिया और इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्रिमंडल का हृदय से आभार माना उनका कहना है कि इस परियोजना से नक्सल समस्या से मुक्त बालाघाट जिले के साथ ही जबलपुर, मंडला और सिवनी में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापार, व्यवसाय और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. सेवातीर्थ में केन्द्रीय सरकार की पहली केबिनेट बैठक में गोंदिया से जबलपुर रेलवे लाईन दोहरीकरण को मंजूरी मिल गई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे रामायण सर्किट से लेकर नार्थ से साउथ तक का एक महत्वपूर्ण कॉरीडोर बताया है. रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे इस दोहरीकरण का सबसे ज्यादा लाभ विकास के रूप में बालाघाट जिले मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गोंदिया–जबलपुर रेललाइन के दोहरीकरण को मंजूरी प्रदान करते हुए 5236 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है. इस कार्य के पूर्ण होने से मध्यप्रदेश के विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे. गोंदिया–जबलपुर लाइन में ब्रिज और वन्यजीव सुरक्षा करीब 231 किलोमीटर के गोंदिया-जबलपुर रेलवे दोहरीकरण का काम 5236 करोड़ रूपए से 5 साल में पूरा होगा. जिससे महाराष्ट्र के गोंदिया और मध्यप्रदेश के जबलपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट को इसका लाभ मिलेगा. इस दौरान इस लाईन में आने वाले वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए 450 करोड़ रूपए अंडरपास और फेसिंग में खर्च किए जाएंगे. साथ ही रेलवे दोहरीकरण के इस काम में नर्मदा नदी में एक बड़े ब्रिज के साथ ही मेजर और माईनर ब्रिज बनाए जाएंगे.
UP News In Hindi: सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने राज्य के शिक्षकों समेत लाखों को कर्मचारियों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान कर दिया है. इसके लिए सरकार की तरफ से आदेश जारी किया गया है होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे विशेष रूप से उत्तर भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में यह पर्व सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है। इस वर्ष होलिका दहन 2 मार्च को और रंगों की होली 4 मार्च को पड़ रही है। सामान्यतः सरकारी कर्मचारियों का वेतन महीने के अंतिम या अगले महीने के प्रारंभिक दिनों में जारी होता है, लेकिन इस बार त्योहार और अवकाश के कारण वेतन भुगतान की तिथि प्रभावित हो रही थी। रविवार (1 मार्च) को साप्ताहिक अवकाश तथा 2 मार्च को होलिका दहन होने के कारण नियमित प्रक्रिया से वेतन जारी करना संभव नहीं था। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार ने सक्रियता दिखाते हुए शनिवार (28 फरवरी) को ही वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। यह निर्णय प्रशासनिक स्तर पर त्वरित समन्वय और संवेदनशीलता को दर्शाता है। शिक्षा विभाग की भूमिका स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से 2 मार्च से पहले वेतन भुगतान के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए। यह आदेश उत्तर प्रदेश स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी द्वारा जारी किया गया। आदेश में कहा गया कि सभी संबंधित अधिकारी और वित्तीय प्राधिकारी यह सुनिश्चित करें कि होलिका दहन से पहले शिक्षकों और कर्मचारियों के खातों में वेतन पहुंच जाए। शिक्षा विभाग राज्य का एक बड़ा विभाग है, जिसमें बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, राजकीय इंटर कॉलेज, सहायता प्राप्त विद्यालय और विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों को समय से पहले वेतन देने के लिए विभाग को वित्तीय और तकनीकी स्तर पर व्यापक तैयारी करनी पड़ी। ट्रेजरी, बैंकिंग प्रणाली और जिला स्तर के शिक्षा अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर भुगतान प्रक्रिया को तेज किया गया। वित्त विभाग ने भी इस संबंध में शासनादेश जारी किया। आदेश में स्पष्ट किया गया कि अवकाश के कारण नियमित तिथि पर वेतन भुगतान संभव नहीं था, इसलिए विशेष अनुमति के तहत अग्रिम भुगतान का निर्णय लिया गया है। इस फैसले को राज्यपाल Anandiben Patel की मंजूरी प्राप्त होने के बाद लागू किया गया। राज्यपाल की स्वीकृति का उल्लेख इस बात का संकेत है कि यह निर्णय केवल विभागीय स्तर का नहीं बल्कि उच्च प्रशासनिक और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत लिया गया है। इससे आदेश की वैधता और गंभीरता स्पष्ट होती है। प्रशासनिक समन्वय और कार्यान्वयन राज्य सरकार की ओर से सभी जिलाधिकारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभागों में तैनात कर्मचारियों का वेतन 28 फरवरी तक हर हाल में जारी करें। साथ ही आदेश के पालन को लेकर सख्त हिदायत दी गई। इसका अर्थ है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को गंभीरता से लिया जाएगा। वेतन भुगतान की प्रक्रिया में निम्नलिखित स्तरों पर कार्य हुआ: वेतन बिलों की समयपूर्व तैयारी – संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी (DDO) को समय से पहले वेतन बिल तैयार करने के निर्देश दिए गए। ट्रेजरी की सक्रियता – कोषागार कार्यालयों को अतिरिक्त समय तक कार्य कर बिल पास करने को कहा गया। बैंकिंग समन्वय – बैंकों के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित किया गया कि भुगतान समय से कर्मचारियों के खातों में पहुंचे। डिजिटल प्रक्रिया का उपयोग – ई-भुगतान प्रणाली के माध्यम से प्रक्रिया को त्वरित और पारदर्शी बनाया गया कर्मचारियों में खुशी की लहर इस निर्णय के बाद सरकारी कर्मचारियों में व्यापक खुशी देखी गई। त्योहारों के समय परिवारों की जरूरतें बढ़ जाती हैं—नए कपड़े, मिठाइयां, रंग-गुलाल, बच्चों के लिए उपहार, रिश्तेदारों के यहां आने-जाने का खर्च आदि। ऐसे समय यदि वेतन में देरी हो जाए तो असुविधा होती है। सरकार द्वारा समय से पहले वेतन जारी करने से कर्मचारियों को आर्थिक रूप से राहत मिली है। विशेष रूप से शिक्षकों ने इस फैसले का स्वागत किया है। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षक अक्सर स्थानीय अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। उनके पास वेतन आने से स्थानीय बाजारों में भी रौनक बढ़ती है। आर्थिक प्रभाव राज्य के लाखों कर्मचारियों को एक साथ वेतन जारी होने से बाजार में नकदी प्रवाह बढ़ेगा। होली के अवसर पर खरीदारी बढ़ने की संभावना है, जिससे व्यापारियों और छोटे दुकानदारों को भी लाभ होगा। वस्त्र, मिठाई, रंग-गुलाल, घरेलू सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री में वृद्धि हो सकती है। यह कदम अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने वाला भी माना जा सकता है। त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने से छोटे व्यापारियों की आय में वृद्धि होती है, जिससे समग्र आर्थिक गतिविधि में तेजी आती है। राजनीतिक और सामाजिक संदेश Yogi Adityanath की सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता है। त्योहारों के समय इस प्रकार के निर्णय कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाते हैं और सरकार के प्रति सकारात्मक भावना उत्पन्न करते हैं। सरकारी कर्मचारी किसी भी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। यदि वे संतुष्ट और प्रेरित हों तो सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से होता है। समय पर वेतन भुगतान कर्मचारियों के अधिकारों का सम्मान भी है। पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी सौगातें पिछले वर्षों में भी त्योहारों से पहले बोनस या अग्रिम वेतन जैसी घोषणाएं विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा की जाती रही हैं। हालांकि हर बार परिस्थितियां अलग होती हैं, लेकिन इस बार अवकाश और त्योहार की तिथियों के कारण यह निर्णय आवश्यक हो गया था। यह भी उल्लेखनीय है कि समय से पहले वेतन देने का निर्णय प्रशासनिक कुशलता का परिचायक है, क्योंकि इसमें बजटीय प्रबंधन और नकदी प्रवाह का संतुलन बनाए रखना होता है। संभावित चुनौतियां हालांकि आदेश जारी कर दिया गया है, लेकिन इतने बड़े पैमाने पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। यदि किसी विभाग में तकनीकी त्रुटि, दस्तावेजी कमी या बैंकिंग समस्या उत्पन्न होती है तो कुछ कर्मचारियों को असुविधा हो सकती है। इसलिए संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों की अपेक्षाएं इस निर्णय के बाद कर्मचारियों में यह अपेक्षा भी बढ़ी है कि भविष्य में भी त्योहारों के समय इसी प्रकार की संवेदनशीलता दिखाई जाएगी। साथ ही वे नियमित वेतन भुगतान, महंगाई भत्ता, पेंशन और अन्य वित्तीय सुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर भी सरकार से सकारात्मक रुख की आशा रखते हैं। UP NEWSYogi AdityanathHoli 2026
Navratri Second Day Brahmacharini: नवरात्र का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है, जो तप और संयम की देवी हैं. जानिए दूसरे दिन माता की पूजा विधि, मंत्र, भोग, आरती, और शुभ योग के बारे में? Chaitra Navratri Second Day of Goddess Brahmacharini: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2026) के दौरान माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. जहां पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है, वहीं दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. चैत्र नवरात्रि के मौके पर हम आपको मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से जुड़ी संपूर्ण जानकारी नीचे दे रहे हैं. मां दुर्गा का दूसरा अवतार देवी ब्रह्मचारिणी तप, संयम, ज्ञान और वैराग्य की देवी हैं. माता को सफेद रंग के वस्त्र, चंदन, फूल और श्वेत मिठाई चढ़ाया जाता है. इस दिन का काफी खास महत्व है, क्योंकि पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है. आइए जानते हैं उनके मंत्र, पूजा विधि, कथा और आरती से जुड़ी सटीक जानकारी के बारे में. मां ब्रह्मचारिणी के नाम का अर्थ? मां ब्रह्मचारिणी तप शक्ति का प्रतीक हैं. ब्रह्मचारिणी माता की आराधना से भक्तों में तप की शक्ति बढ़ती है. इसके अलावा उन्हें मनोवांछित फल की भी प्राप्ति होती है. देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों में से दूसरे स्वरूप का नाम देवी ब्रह्मचारिणी है. नवरात्रि के दूसरे दिन के दौरान मां के इस अवतार की पूजा संपूर्ण विधि-विधान से करनी चाहिए. 'ब्रह्मचारिणी' नाम का मतलब ब्रह्म और चारिणी से मिलकर बना हुआ है. ब्रह्म का अर्थ है तप या तपस्या, वही चारिणी का अर्थ है आचरण करने वाली. ऐसे में ब्रह्मचारिणी का शाब्दिक अर्थ है, तप का आचरण करने वाली देवी. पौराणिक कथाओं के मुताबिक, भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए मां ने इस रूप में कठोर तपस्या की थी. नवरात्र के दूसरे दिन खास योग! चैत्र नवरात्रि के दूसरे सर्वार्थ सिद्धि के साथ अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है, जो शुक्रवार सुबह 6 बजकर 25 मिनट से लेकर देर रात 2 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही शनिवार दोपहर2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक विजय मुहूर्त का संयोग बन रहा है. धार्मिक मान्यता है कि, सर्वार्थ सिद्धि योग में शुरू किए गए काम सफल होते हैं और राहुकाल में कोई नया काम या पूजा करने से वह निष्फल होता है. मां ब्रह्माचारिणी की पूजा विधि (Maa Brahmacharini Puja Vidhi) नवरात्र के दूसरे दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि कर साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद आसन पर बैठकर मां का ध्यान करते हुए पूजा करें. उन्हें फूल, चंदन, अक्षत, रोली, धूप, भोग आदि अर्पित करें. मां ब्रह्मचारिणी को दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से स्नान कराएं. उसके बाद मां को उनका पसंदीदा भोग अर्पित करें. उन्हें पान, सुपारी, लौंग अर्पित करना शुभ माना जाता है. मां ब्रह्मचारिणी से जुड़ा ध्यान मंत्र (Maa Brahmacharini Mantra) या देवी सर्वभेतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।। दधना करपद्याभ्यांक्षमालाकमण्डलू। देवीप्रसीदतु मयी ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥ इस मंत्र का अर्थ है कि, देवी ब्रह्मचारिणी का स्वरूप दिव्यता से भरा है. माता के दाहिने हाथ में जप की माला तो बाएं हाथ में कमंडल है. माता ब्रह्मचारिणी की आराधना करने के लिए ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए. मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग (Maa Brahmacharini Bhog) नवरात्र के दूसरे मां ब्रह्मचारिणी को उनका प्रिय भोग शर्करा या गुड़ अर्पित करना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से आयुष्मान का आशीर्वाद प्राप्त होता है. ब्रह्मचारिणी माता जी की आरती (Maa Brahmacharini Aarti) जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता। जय चतुरानन प्रिय सुख दाता। ब्रह्मा जी के मन भाती हो। ज्ञान सभी को सिखलाती हो। ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा। जिसको जपे सकल संसारा। जय गायत्री वेद की माता। जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता। कमी कोई रहने न पाए। कोई भी दुख सहने न पाए। उसकी विरति रहे ठिकाने। जो तेरी महिमा को जाने। रुद्राक्ष की माला ले कर। जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर। आलस छोड़ करे गुणगाना। मां तुम उसको सुख पहुंचाना। ब्रह्माचारिणी तेरो नाम। पूर्ण करो सब मेरे काम। भक्त तेरे चरणों का पुजारी। रखना लाज मेरी महतारी।आरती करते समय खासतौर पर इस बात का ध्यान दें कि, देवी-देवताओं की 14 बार आरती उतारना है. 4 बार उनके चरणों पर से, 2 बार नाभि पर से, 1 बार मुख पर से और 7 बार पूरे शरीर पर से. आरती की बत्तियां 1, 5, 7 यानी विषम संख्या में ही बनाकर आरती करनी चाहिए.
भोपाल में सोमवार को लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो ने पावर शॉ दिखाया। कमांडो ने हेलीकॉप्टर से उतरकर इमारत में घुसने, आतंकियों से मुकाबला करने, बम खोजने और निष्क्रिय करने, डॉग स्क्वॉड के जरिए आईईडी पहचानने और लोगों को सुरक्षित निकालने जैसी कार्रवाई का लाइव प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मोहन यादव, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा, NSG के महानिदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। देखिए तस्वीरें… NSG ने आतंकियों ने सरेंडर करवाया। NSG के साथ डाॅग स्क्वार्ड का प्रदर्शन। विपरीत परिस्थितियों में आम लोगों को आतंकियों से बचाते कमांडो। सीएम बोले- 200 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा- सीपीजी काउंटर टेररिज्म ग्रुप बनाने के लिए मप्र सरकार ने 200 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार कर ली है। भविष्य में सभी प्रकार के खतरों से निपटने के लिए भोपाल के ग्राम तूमड़ा में सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनिया के सामने पहचान बन रही है। जब देश के प्रधानमंत्री भी सुरक्षित नहीं थे और राजीव गांधी की हत्या हुई थी, तब सशस्त्र बलों ने अपने पराक्रम से सुरक्षा मुहैया कराई। जब भी देश में किसी संकट से सामना होता है, तब एनएसजी कमांडो रक्षा करते हैं। मुझे एनएसजी पर गर्व है। 'कोई हमें छेड़ेगा तो करारा जवाब मिलेगा' सीएम कहा कि हमारी सेना देश के दुश्मनों के घर में घुसकर मारने का काम करती है। हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, लेकिन यदि कोई हमें छेड़ेगा तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा। यह संयुक्त प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संकल्प से सिद्धि का अभियान है। हम सर्वजन सुखाय की बात करते हैं। जो जिस प्रकार का है, उसे उसी प्रकार की भाषा में जवाब देने की तैयारी होनी चाहिए। डॉ. यादव ने कहा कि हमारे बलों को सभी प्रकार के प्रशिक्षण की आवश्यकता है। भारत और प्रदेश को आगे बढ़ने में कई लोग बाधा डालते हैं। हमने नक्सलवाद पर काबू पा लिया है। मप्र पुलिस और भारत सरकार ने मिलकर ऐसी गतिविधियों को रोकने में सफलता पाई है। 'हवा में उड़ते बजरंगबली जा रहे हों' सीएम ने कहा कि हमारे कमांडो ने क्या-क्या नहीं दिखाया। जैसे हवा में बजरंगबली जा रहे हों। हमारे जवानों ने भी शानदार करतब दिखाए। काल भैरव के गणों ने भी गजब प्रदर्शन किया। आपका प्रदर्शन अद्भुत रहा। आकस्मिक आपदा के लिए हम अपनी सशक्त भूमिका निभाना चाहते हैं। हमारे जवान सभी प्रकार के संकटों से निपटने में सक्षम हैं। खाली हाथ होते हुए भी वे दो-दो, चार-चार लोगों को उठाकर पटक रहे थे। यह देखकर आनंद आया। डॉग स्क्वॉड ने आईईडी की पहचान कमांडो ने Mi-17 helicopter से स्लिथरिंग कर इमारत में प्रवेश किया और हाउस इंटरवेंशन की कार्रवाई दिखाई। K-9 डॉग स्क्वॉड ने आईईडी की पहचान की, वहीं बम निष्क्रियकरण और एंटी-ड्रोन तकनीक का भी प्रदर्शन किया गया। कमांडो ने बहुमंजिला भवन पर हमले को निष्क्रिय करने, आतंकियों से हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और आम लोगों को सुरक्षित निकालने की ड्रिल भी प्रदर्शित की। इसके साथ ही वीआईपी सुरक्षा, क्राव मागा तकनीक और अंडरवॉटर डाइविंग से जुड़ी कार्रवाई भी दिखाई गई।
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान Ramcharan: हैदराबाद में हुए ग्रैंड रिसेप्शन में रश्मिका और विजय ने खूब चर्चा बटोरी. हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान राम चरण के अलग अंदाज ने खींचा, जहां वो काले कपड़ों और नंगे पैर में नजर आए. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों लगातार सुर्खियों में है. 4 मार्च को हैदराबाद में दोनों ने एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े सितारे शामिल हुए. इस खास मौके पर जहां हर कोई कपल को बधाई देने पहुंचा, वहीं एक्टर राम चरण अपने अनोखे अंदाज की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में आ गए. नंगे पैर रिसेप्शन में आए रामचरण रिसेप्शन में राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ पहुंचे थे. उन्होंने सिर से पैर तक काले रंग के कपड़े पहने हुए थे. लेकिन लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा इस बात ने खींचा कि वो बिना जूते-चप्पल के, यानी नंगे पैर ही कार्यक्रम में आए थे. उन्हें इस तरह देखकर कई लोग हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं. लेकिन इसके पीछे एक खास धार्मिक वजह है. राम चरण इन दिनों 'अयप्पा दीक्षा' का पालन कर रहे हैं. ये भगवान अयप्पा के भक्तों द्वारा किया जाने वाला एक कठिन और पवित्र व्रत माना जाता है. इस व्रत के दौरान भक्तों को कुछ नियमों का सख्ती से पालन करना पड़ता है. 41 दिन की दीक्षा ले रहे रामचरण व्रत में काले या नीले रंग के कपड़े पहनना, सादगी से रहना और 41 दिनों तक नंगे पैर रहना शामिल होता है. इसी कारण राम चरण रिसेप्शन में भी बिना जूते के नजर आए. अयप्पा दीक्षा को अनुशासित और कठिन माना जाता है. इस बीच भक्तों को पूरी तरह ब्रह्मचर्य का पालन करना पड़ता है. साथ ही मांसाहारी भोजन, शराब से दूर रहना और बाल या दाढ़ी भी नहीं कटवाना होता है. ये व्रत सबरीमाला मंदिर की यात्रा से पहले किया जाता है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब राम चरण इस तरह नंगे पैर नजर आए हों. इससे पहले 2023 में ऑस्कर समारोह में शामिल होने से पहले भी वह अयप्पा दीक्षा का पालन करते हुए दिखाई दिए थे.