Dhurandhar 2 Box Office Day 20: 'धुरंधर 2' की कमाई में तीसरे मंडे को गिरावट देखी गई थी लेकिन तीसरे मंगलवार इसने अपनी रफ्तार बढ़ा ली है. यहां 20वें दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में जान सकते हैं ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपना पूरा दबदबा बनाए हुए है. रिलीज के दो हफ्ते तक इसने भर-भरकर करोड़ों कमाए. फिर तीसरे वीकेंड भी इसने कमाई में जबरदस्त तेजी दिखाते हुए धमाकेदार कमाई की है. हालांकि तीसरे मंडे को इसके कलेक्शन में बड़ी गिरावट भी दर्ज की गई है. चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2’ रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को कितना कलेक्शन कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी कितनी है. ‘धुरंधर 2’ का 19वें दिन कितना किया कलेक्शन (Dhurandhar 2 BO Day 19) धुरंधर 2: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ ने अपनी रिलीज के 19वें दिन 13,736 शो में 10.00 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इससे अब तक भारत का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 1225.72 करोड़ हो गया है. वहीं भारत का टोटल नेट कलेक्शन 1023.77 करोड़ हो गया है. धुरंधर 2’ का 20 वें दिन का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Day 20Live) धुरंधर 2' की कमाई में तीसरे हफ्ते में गिरावट देखी जा रही है. हालांकि इसकी पकड़ अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है.सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक इस फिल्म ने 1.53 करोड़ कमा डाले हैं. फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद अपडेट होंगे. धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस डे 19 ऑक्यूपेंसी 1.53 करोड़ (सुबह 12 बजे तक) 10.2% 'धुरंधर 2' ऑक्यपेंसी रिपोर्ट तीसरे मंगलवार यानी 20 वें दिन धुरंधर 2 की दोपहर 12 बजे तक की ऑक्यूपेंसी 10.2% दर्ज की गई है. धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (इंडिया नेट) पेड प्रीव्यू 43 करोड़ पहला दिन 102.55 करोड़ दूसरा दिन 80.72 करोड़ तीसरा दिन 113.00 करोड़ चौथा दिन 114.85 करोड़ पांचवा दिन 65 करोड़ छठा दिन 56.60 करोड़ सातवां दिन 48.75 करोड़ आठवां दिन 49.70 करोड़ नौंवा दिन 41.75 करोड़ दसवां दिन 62.85 करोड़ ग्याहरवां दिन 68.10 करोड़ बाहरवां दिन 25.30 करोड़ तेहरवां दिन 27.75 करोड़ चौदहवां दिन 20.10 करोड़ पंद्रहवां दिन 18.30 करोड़ सोलहवां दिन 21.55 करोड़ सत्रहवां दिन 25.65 करोड़ अठ्ठहारवां दिन 28.75 करोड़ उन्नीसवां दिन 10.00 करोड़ बीसवां दिन 1.53 करोड़ (दोपहर 12 बजे तक) टोटल इंडिया कलेक्शन 1025.30 करोड़ रुपये धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन? धुरंधर 2 ने ओवरसीज़ में रिलीज के 19वें दिन 5.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे अब तक इसकी टोटल ओवरसीज़ ग्रॉस कमाई 397.00 करोड़ रुपये हो गई है. इसी के साथ इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1622.72 करोड हो गया है.
Bobby Deol On Dharmendra: बीते दिन एक अवॉर्ड फंक्शन में अपने पिता और दिग्गज दिवंगत अभिनेता धर्मेद्र को मिले लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड को लेते हुए बॉबी देओल काफी भावुक हो गए. मुंबई में आयोजित चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 का माहौल उस वक्त बेहद भावुक हो गया, जब बॉबी देओल अपने दिवंगत पिता और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की ओर से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंचे। यह सिर्फ एक सम्मान ग्रहण करने का क्षण नहीं था, बल्कि एक बेटे के दिल की गहराइयों से उमड़ते जज़्बातों का ऐसा दृश्य था, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति और सोशल मीडिया पर इसे देखने वाले लाखों फैंस को भावुक कर दिया। धर्मेंद्र को दिया गया यह लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मरणोपरांत था—एक ऐसा सम्मान जो उनके दशकों लंबे फिल्मी करियर, संघर्ष, प्रतिभा और भारतीय सिनेमा में उनके अमिट योगदान को सलाम करता है। इस अवॉर्ड को मंच पर जावेद अख्तर, रमेश सिप्पी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मिलकर प्रस्तुत किया। जैसे ही बॉबी देओल ने मंच पर कदम रखा, तालियों की गूंज के बीच एक अलग ही भावनात्मक ऊर्जा महसूस की जा रही थी—मानो पूरा हॉल धर्मेंद्र के प्रति अपने प्यार और सम्मान को उस बेटे के माध्यम से व्यक्त कर रहा हो, जो अपने पिता की विरासत को संभालने के लिए खड़ा था। अवॉर्ड ग्रहण करते समय बॉबी देओल की आंखों में आंसू साफ झलक रहे थे। उन्होंने अपने भावनात्मक संबोधन में कहा, “मुझे आप सभी की आंखों में अपने पिता का प्यार दिखता है।” यह एक साधारण वाक्य नहीं था, बल्कि उस गहरे रिश्ते की अभिव्यक्ति थी जो धर्मेंद्र ने दशकों तक अपने दर्शकों के साथ बनाया था। उन्होंने आगे बताया कि उनके पिता सिर्फ एक महान अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि एक ऐसे इंसान थे जो लोगों को खुश देखना चाहते थे। यहां तक कि अपने जीवन के अंतिम वर्षों में भी उन्होंने सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम रील्स के जरिए लोगों से जुड़ने और उन्हें मुस्कुराने की कोशिश जारी रखी। बॉबी ने यह भी साझा किया कि धर्मेंद्र का मानना था कि हर इंसान के अंदर एक खास प्रतिभा होती है और अगर वह खुद पर विश्वास करे, तो वह कुछ भी हासिल कर सकता है। यह सोच सिर्फ एक प्रेरणादायक संदेश नहीं, बल्कि धर्मेंद्र के पूरे जीवन का सार थी। उन्होंने अपने करियर में संघर्ष के कई दौर देखे—सफलता के शिखर से लेकर मुश्किल समय तक—लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अपने भाषण के दौरान बॉबी देओल बार-बार रुकते, खुद को संभालते और फिर आगे बोलते नजर आए। उन्होंने कहा, “मैं जहां भी जाता हूं, मुझे जो प्यार मिलता है, वह मेरे पिता की वजह से है। उन्होंने हमारे लिए लोगों के दिल खोल दिए।” यह बात दर्शाती है कि धर्मेंद्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि एक ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने अपने व्यवहार, विनम्रता और इंसानियत से लोगों के दिलों में जगह बनाई। सबसे भावुक क्षण तब आया जब बॉबी ने कहा, “आज यहां खड़े होकर मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं घर जाकर उनसे कहूंगा—पापा, आप नहीं आ सके, इसलिए मैं आपका अवॉर्ड अपने साथ ले आया हूं।” यह सुनकर पूरे सभागार में सन्नाटा छा गया और कई लोगों की आंखें नम हो गईं। यह एक बेटे की अपने पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि थी—जिसमें गर्व, प्यार और खोने का दर्द तीनों एक साथ महसूस हो रहे थे। बॉबी ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इस तरह इस मंच पर आएंगे। उन्होंने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें धर्मेंद्र जैसे महान इंसान का बेटा बनने का अवसर मिला। उनके शब्दों में एक गहरी कृतज्ञता थी—भगवान के प्रति, अपने पिता के प्रति और उन सभी लोगों के प्रति जिन्होंने उनके परिवार को इतना प्यार दिया। अवॉर्ड से पहले समारोह में धर्मेंद्र के फिल्मी करियर के सबसे यादगार पलों का एक विशेष मोंटाज दिखाया गया। इसमें उनकी क्लासिक फिल्मों के दृश्य, उनकी अदाकारी के विविध रंग और उनके व्यक्तित्व की झलक देखने को मिली। इस मोंटाज को और भी खास बना दिया अमिताभ बच्चन की आवाज़ ने, जिन्होंने वॉइसओवर के जरिए धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी और उनकी कविता की पंक्तियां सुनाईं। यह प्रस्तुति न सिर्फ एक सम्मान थी, बल्कि भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम इतिहास का एक जीवंत पुनरावलोकन भी थी। धर्मेंद्र का निधन पिछले साल 24 नवंबर को मुंबई में उनके घर पर हुआ था। वह 89 वर्ष के थे। अपने अंतिम दिनों में भी वह अपने परिवार के साथ थे और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के संपर्क में बने हुए थे। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से छुट्टी मिलने के बाद वह घर पर ही आराम कर रहे थे। उनके निधन के बाद 25 नवंबर को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नामों ने हिस्सा लिया और उन्हें अंतिम विदाई दी। धर्मेंद्र का करियर हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज है। उन्होंने 1960 के दशक में अपने अभिनय की शुरुआत की और जल्द ही अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, आकर्षक व्यक्तित्व और बहुमुखी अभिनय के कारण दर्शकों के दिलों पर छा गए। ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘सीता और गीता’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। वह एक ऐसे अभिनेता थे जो एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और भावनात्मक भूमिकाओं में समान रूप से प्रभावशाली रहे। बॉबी देओल का यह भावुक क्षण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र के प्रति अपनी यादें और भावनाएं व्यक्त कीं। कई लोगों ने लिखा कि यह सिर्फ एक अवॉर्ड समारोह नहीं था, बल्कि एक युग को याद करने और उसे सम्मान देने का अवसर था। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भावनाओं, रिश्तों और यादों का संगम है। धर्मेंद्र जैसे कलाकार अपने पीछे सिर्फ फिल्में नहीं छोड़ते, बल्कि एक ऐसी विरासत छोड़ जाते हैं जो पीढ़ियों तक लोगों को प्रेरित करती रहती है।
Ranveer Singh At NMACC: धुरंधर 2 की सुपर सक्सेक के बाद रणवीर सिंह पहली बार पब्लिकली नजर आए. वे NMACC के इवेंट में पहुंचे थे. वहीं अब इवेंट से एक्टर की डांस करने की इनसाइड वीडियो वायरल हो रही है मुंबई में आयोजित Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (NMACC) की तीसरी एनिवर्सरी इवेंट एक बार फिर सितारों से सजी रही, लेकिन इस बार सारी लाइमलाइट लूट ली Ranveer Singh ने। अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सुपर सक्सेस एंजॉय कर रहे रणवीर इवेंट में पूरे जोश में नजर आए। वायरल वीडियो में बैकग्राउंड में उनकी फिल्म Dil Dhadakne Do का सुपरहिट गाना Gallan Goodiyan बजता है और रणवीर खुद को डांस से रोक नहीं पाते। उनके साथ Nita Ambani भी जमकर थिरकती दिखती हैं, जबकि Mukesh Ambani मुस्कुराते हुए इस पल को एंजॉय करते नजर आते हैं। इवेंट के दूसरे वीडियो में रणवीर मंच पर मशहूर सिंगर्स Shankar Mahadevan और Shreya Ghoshal के साथ भी डांस करते दिखाई देते हैं। इस दौरान शंकर महादेवन उनका हाथ उठाकर जैसे उनकी सफलता का ऐलान करते हैं, जिस पर ऑडियंस भी जोरदार तालियों और चीयर के साथ प्रतिक्रिया देती है। रणवीर की एनर्जी और बेफिक्र अंदाज़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे जहां भी जाते हैं, वहां माहौल बना देते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि कुछ समय पहले तक रणवीर को उनकी एनर्जी और अलग अंदाज़ के लिए ट्रोल किया जाता था, लेकिन आज वही स्टाइल उनकी पहचान और सफलता का कारण बन गया है। लोगों ने उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और खुद के प्रति सच्चे रहने की सराहना की है। वहीं उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के 15 दिनों में 959.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 1523.58 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है और इसमें Arjun Rampal, R. Madhavan, Sanjay Dutt जैसे दमदार कलाकार नजर आए हैं, साथ ही Yami Gautam का कैमियो भी चर्चा में है।
Ajay Devgn Birthday: अजय देवगन के 57वें जन्मदिन पर उनके घर 'शिवशक्ति' के बाहर फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. साथ ही अजय देवगन ने भी बाहर आकर फैंस का अभिवादन किया, जिससे माहौल और भी खास बन गया. बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनके घर 'शिवशक्ति' के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली. सुबह से ही लोग उनके घर के बाहर जमा होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने लगे. अजय देवगन ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और बाहर आकर हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया. इस बीच उनका सिंपल अंदाज भी चर्चा में रहा. फैंस अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए बहुत एक्साइटेड नजर आए. 1/7 अजय देवगन अपने बर्थडे पर हल्के नीले रंग की शर्ट और सनग्लासेस पहने दिखे. उनका लुक बहुत सिंपल और स्टाइलिश नजर आया. शिवशक्ति के बाहर उन्होंने अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया. 2/7 अजय के घर के बाहर सुबह से ही फैंस की लंबी लाइन लग गई थी. हर कोई अपने पसंदीदा स्टार को बधाई देने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा था. जैसे ही अजय बाहर आए, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. 3/7 अजय देवगन ने भी अपने फैंस को निराश न करते हुए हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया. उन्होंने सभी का धन्यवाद किया और कुछ समय के लिए बाहर ही फैंस के साथ खड़े होकर अपने बर्थडे को फैंस लिए भी खास बनाया 4/7 भीड़ को संभालने के लिए वहां सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे. इसके बावजूद फैंस की उत्सुकता साफ नजर आ रही थी. कई लोग अपने मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाते दिखे. 5/7 अजय देवगन भी अपने इस खास दिन पर फैंस से मिलकर खुश नजर आए. साथ ही इस साल का जन्मदिन भी उनके फैंस के लिए खास और यादगार बन गया. 6/7 फैंस अपने साथ पोस्टर लेकर पहुंचे थे, जिनमें अजय देवगन के फोटो के साथ मैसेज लिखा हुआ था. इस तरह फैंस ने प्यार और सम्मान के साथ उन्हें बधाइयां दी. 7/7 बता दें, अजय देवगन ने बर्थडे से पहले फैंस को तोहफा देते हुए अपनी Gen-AI फिल्म 'हैप्पी बर्थडे जोशी' का भी ऐलान किया था, जो आज ही रिलीज हुई है.
Entertainment News 2 April Live Updates: 'रामायण' से 'भगवान राम' के किरदार की आज पहली झलक दिखाई जाएगी. वहीं क्वीन के पार्ट 2 को लेकर भी अपडेट है. यहां जानिए एंटरटेनमेंट से जुड़े सारे अपडेट्स. Entertainment News Live Updates: 2 अप्रैल के दिन एंटरटेनमेंट में काफी हलचल दिख रही है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर साउथ और टीवी के साथ ही ओटीटी से जुड़ी सभी खबरों का आपडेट्स मिलेगा. साथ ही आप अपने फेवरेट स्टार्स की लाइफ से जुड़ी खबरें भी जान पाएंगे. रणबीर कपूर की रामायण का टीजर जारी रणबीर कपूर की 'रामायण' की पहली झलक जारी कर दी गई है. टीजर में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर ने लाइमलाइट लूट ली है. वहीं टीजर में माता सीता के रोल में साई पल्लवी, लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे और रावण की भूमिका में यश की पहली झलक भी देखने को मिली है. हालांकि हनुमान की झलक टीजर में नहीं दिखाई गई है. 'रामायण' से 'राम' के किरदार की मिलेगी पहली झलक रणबीर कपूर की एपिक फिल्म, 'रामायण पार्ट वन' से 'भगवान राम' के किरदार की पहली झलक गुरुवार (2 अप्रैल) को हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज़ होगी, इसके साथ ही, भारत की अब तक की सबसे बड़ी फ़िल्म मानी जा रही इस फिल्म के प्रमोशन की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी. 2026 की बॉलीवुड की इम मच अवेटेड 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसे नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. इसका पहला भाग इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. 'क्वीन 2' को लेकर बड़ा अपडेट 2014 में, कंगना रनौत ने अपनी कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म 'क्वीन' से सिनेमा लवर्स को काफ़ी इम्प्रेस किया था. विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में राजकुमार राव और लीजा हेडन भी सपोर्टिंग रोल में नज़र आए थे. उस समय यह फ़िल्म दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रही थी. अपनी फ्रेश कहानी और कंगना के ज़बरदस्त अभिनय के लिए इसे हर तरफ़ से तारीफे मिलीं. अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, 'क्वीन 2' की शूटिंग अप्रैल के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है. दरअसल मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीक्वल में 2014 की हिट फ़िल्म की कहानी को सीधे तौर पर आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, बल्कि इसमें सेल्फ डिसकवरी और फ्रीडम जैसे मेन सब्जेक्ट पर ही ज़ोर दिए जाने की उम्मीद है. 'क्वीन 2' में कंगना का किरदार एक शहरी लड़की के रूप में नज़र आएगा. 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. रिलीज के 14वें दिन इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर देखी गई फिर भी इसने देश और दुनियाभर में शानदार कारोबार किया है. सैकनिल्क के आंकडडों के मुताबिक 14वें दिन, 'धुरंधर 2: द रिवेंज' या 'धुरंधर 2' ने 17,906 शो में 20.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1101.47 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन अब तक 920.02 करोड़ हो गया है. वहीं ओवरसीज में फिल्म ने 14वें दिन 7.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक 365.00 करोड़ हो गया है. इसी के साथ दुनिया भर में इस फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर ₹1466.47 करोड़ हो गया है. आलिया ने 'रामायण' में राम की झलक को बताया 'इस दुनिया से परे' हनुमान जयंती के मौके पर, आज रणबीर कपूर की 'रामायण' की एक नई झलक दिखाई जाएगी. जिसका टाइटल 'रामा' है. इसे रिलीज़ करने से पहले, रणबीर की पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस मच अवेटेड झलक के बारे में बात की और इसे "इस दुनिया से परे" बताया, साथ ही अपने पति को अपना सपोर्ट भी दिया. फैन्स के साथ एक वर्चुअल बातचीत के एक क्लिप में, आलिया को 'रामायण' से 'राम' की झलक को लेकर अपनी एक्साइटमेंट ज़ाहिर करते हुए देखा गया. उन्होंने कहा, "रामायण का एक यूनिट कल रिलीज़ होने वाला है. इस यूनिट का नाम 'राम यूनिट' है. मैं इसे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली हूं, इसलिए एक बार फिर, प्लीज़ इसे देखें और इसे सपोर्ट करें." उन्होंने रणबीर की परफॉर्मेंस के बारे में आगे बात करते हुए फैंस का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, "यह बिल्कुल शानदार है. मुझे लगता है कि रणबीर ने बहुत ही बेहतरीन काम किया है और मैं बस इस बात का इंतज़ार नहीं कर पा रही कि आप लोग इसे देखें. यह तो बस इस दुनिया से ही बाहर की चीज़ है."
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली (आईएफएफडी) 2026 अपने पांचवें दिन एक शानदार ‘नाइट ऑफ ऑनर्स’ के साथ नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया. इस खास शाम ने सिनेमा, संस्कृति और उत्सव को एक मंच पर लाकर राजधानी को एक वैश्विक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मजबूत संदेश दिया. दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी ने बढ़ाई शाम की गरिमा कार्यक्रम की भव्यता उस समय और बढ़ गई जब मुख्य अतिथि के रूप में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा और फेस्टिवल डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा मंच पर मौजूद रहे. इन प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने इस आयोजन के महत्व और दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान को नए आयाम देने के संकल्प को दर्शाया. दिल्ली को सांस्कृतिक राजधानी बनाने की दिशा में पहल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली सिर्फ देश की राजधानी नहीं, बल्कि विविधता और संभावनाओं का केंद्र है. उन्होंने इस महोत्सव को नई सांस्कृतिक पहचान गढ़ने वाला मंच बताते हुए कहा कि सिनेमा लोगों को जोड़ने और प्रेरित करने की ताकत रखता है. उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और नए कलाकारों के लिए इस मंच को अवसरों का द्वार बताया. पर्यटन और फिल्म शूटिंग के लिए वैश्विक हब बनाने की तैयारी पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि आईएफएफडी की परिकल्पना को सरकार ने गंभीरता से साकार किया है. उनका लक्ष्य दिल्ली को न सिर्फ राजनीतिक, बल्कि सांस्कृतिक और फिल्म निर्माण के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है. दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान को मिली नई मजबूती उपराज्यपाल ने इस आयोजन को दिल्ली की विकसित होती सांस्कृतिक छवि का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि इस मंच ने देश-विदेश के कलाकारों और दर्शकों को एक साथ लाकर रचनात्मक ऊर्जा को नई दिशा दी है. सिनेमा से आगे बढ़कर भावनाओं का उत्सव बना आईएफएफडी फेस्टिवल डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने कहा कि यह महोत्सव सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन भावनाओं और संवादों का उत्सव है जो सिनेमा पैदा करता है. दर्शकों की भारी भागीदारी ने इस बात को साबित किया कि सिनेमा आज भी लोगों को जोड़ने की ताकत रखता है. ‘वंदे मातरम’ से शुरुआत, यादगार प्रस्तुतियों से सजा मंच शाम की शुरुआत ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन और संबोधन हुए. अभिनेता अनुपम खेर ने सिनेमा को काव्यात्मक श्रद्धांजलि दी, वहीं संगीतकार रिकी केज की प्रस्तुति ने माहौल को और भावपूर्ण बना दिया. सम्मानों में दिखी सिनेमा की विविधता और वैश्विक पहचान इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित हस्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया. सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के प्रतिनिधिमंडल की सराहना की गई, वहीं फिल्म ‘शोले’ के 50 वर्ष पूरे होने पर रमेश सिप्पी को विशेष सम्मान दिया गया. एनरिक आर्से सहित अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन को वैश्विक पहचान दी. नई तकनीक और उभरती प्रतिभाओं को मिला मंच ‘एआई फिल्ममेकिंग हैकाथॉन’ के जरिए नई तकनीकों और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया गया. ‘कैपिटल्स प्राइड’ श्रेणी में गुनीत मोंगा, टी.पी. अग्रवाल और दिव्या दत्ता को सम्मान मिला, जबकि भूमि पेडनेकर को ‘एक्टर विद अ मिशन’ के रूप में सराहा गया. बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को मिला सम्मान फिल्म ‘सैयारा’ को ‘पाथब्रेकिंग फिल्म ऑफ द ईयर’ और ‘सितारे जमीन पर’ को ‘मोस्ट इंस्पायरिंग फिल्म ऑफ द ईयर’ चुना गया. ‘तन्वी द ग्रेट’ के लिए अनुपम खेर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और शुभांगी दत्त को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का सम्मान मिला. ‘धुरंधर’ के लिए रणवीर सिंह और आदित्य धर को भी प्रमुख पुरस्कार मिले. मास्टरक्लास और चर्चाओं ने जोड़ी बौद्धिक गहराई दिनभर आयोजित सत्रों में दर्शकों की भारी भागीदारी देखने को मिली. दिव्या दत्ता, श्रिया पिलगांवकर और श्वेता बसु प्रसाद ने ओटीटी में महिलाओं की भूमिका पर महत्वपूर्ण चर्चा की. अनुपम खेर की मास्टरक्लास ने अभिनय के मूल तत्वों और जीवन के अनुभवों के महत्व को रेखांकित किया. भूमि पेडनेकर ने साझा किया संघर्ष और सफलता का सफर भूमि पेडनेकर ने अपने करियर के शुरुआती संघर्षों और सिनेमा के प्रति अपनी सोच को साझा किया. उन्होंने दर्शकों से सार्थक फिल्मों को समर्थन देने की अपील की और इंडस्ट्री में सकारात्मक माहौल की जरूरत पर जोर दिया. विविध फिल्मों की स्क्रीनिंग ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध फेस्टिवल में विभिन्न भाषाओं और विषयों की फिल्मों ने दर्शकों को आकर्षित किया. अहिल्या: झुंज एकाकी, नेने राजू नेने मंत्री और माँ जाए जैसी फिल्मों ने अलग-अलग कहानियों के जरिए गहरी छाप छोड़ी. शोले की स्क्रीनिंग में उमड़ी भीड़ ने इसकी लोकप्रियता को फिर साबित किया. समापन की ओर बढ़ता उत्सव, उम्मीदों का चरम 31 मार्च को फेस्टिवल अपने अंतिम दिन में प्रवेश कर गया, जहां समापन फिल्म ‘अमीबा’ और खास चर्चाओं के साथ कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारी है. राकेश ओमप्रकाश मेहरा और इम्तियाज अली जैसे फिल्मकारों की बातचीत ने सिनेमा के भविष्य पर नई दृष्टि दी. सिर्फ फिल्म नहीं, यादगार अनुभव बना आईएफएफडी आईएफएफडी 2026 ने यह साबित कर दिया कि यह महोत्सव केवल फिल्मों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि यादों और अनुभवों का निर्माण भी करता है. जैसे-जैसे यह अपने समापन की ओर बढ़ रहा है, यह दर्शकों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ता जा रहा है.
Dhurandhar 2 BO Day 12 Worldwide: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का दुनियाभर में डंका बज रहा है. हालांकि रिलीज के 12वें दिन इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई फिर भी ये 14 सौ करोड़ी बनने से इंचभर दूर रह गई है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ हर गुजरते दिन के साथ न केवल अपने कलेक्शन में भारी भरकम इजाफा करती जा रही है बल्कि नए-नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है. देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही इस फिल्म ने सुपर फास्ट स्पीड से उम्मीदों से कई गुना ज्यादा कलेक्शन कर तमाम सारी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. यहां तक कि इसने कई बड़ी पैन इंडिया फिल्मों के रिकॉर्ड भी नेस्तनाबूत कर दिए हैं. हालांकि दूसरे मंडे पहली बार इसकी कमाई में थोड़ी मंदी देखी गई. चलिए यहा जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया है? ‘धुरंधर 2’ ने 12वें दिन वर्ल्डवाइड कितना किया कलेक्शन? रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ ने सिनेमाघरों में ज़बरदस्त ओपनिंग की थी और इसने रिलीज के पहले ही दिन दुनिया भर में 240 करोड़ कमाए (जिसमें पेड प्रीव्यू से मिले 75 करोड़ भी शामिल हैं) थे. इसके बाद बुलेट ट्रेन से भी तेज दौड़ते हुए इस फ़िल्म ने अपने पहले हफ़्ते में ही 1000 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर डाली थी . फिर 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफ़िस पर दूसरा वीकेंड भी काफ़ी शानदार रहा. इसने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 170 करोड़ से ज़्यादा की नेट कमाई की, जो कि ज़्यादातर फ़िल्मों के ओपनिंग वीकेंड की कमाई से भी ज़्यादा है. इसके साथ ही फ़िल्म का घरेलू कलेक्शन बढ़कर 847 करोड़ नेट हो गया, जो कि बॉलीवुड फ़िल्मों के लिए एक नया रिकॉर्ड है. सोमवार को फ़िल्म के कलेक्शन में पहली बार बड़ी गिरावट देखने को मिली. बता दें कि 12वें दिन, 'धुरंधर 2 ' ने 17,614 शो में भारत में 25.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,042.23 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक 872.17 करोड़ हो गया है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने 12वें दिन 8.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक 350.00 करोड़ हो गया है. इससे इसका दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर ₹1392.23 करोड़ हो गया है. 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड बस तीन फिल्मों से है पीछे धुरंधर 2 की दुनिया भर की कमाई ब1392 करोड़ ग्रॉस हो गई है और ये 14 सौ करोड़ी बनने से इंचभर दूर है. इसी के साथ अब, यह फ़िल्म सिर्फ़ दंगल (2070 करोड़), बाहुबली 2 (1788 करोड़), और पुष्पा 2 (1724 करोड़) से पीछे है. ओवरसीज में बॉबी-शोले को दी मात विदेशों में, धुरंधर 2 गल्फ़ देशों में रिलीज़ नहीं हुई. और फिर भी, यह विदेशों में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 15 भारतीय फ़िल्मों में जगह बनाने में कामयाब रही है. इसकी $38 मिलियन की कमाई ने बॉबी ($29.4 मिलियन), शोले ($28.2 मिलियन), और पुष्पा 2 ($31 मिलियन) जैसी ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है., 'धुरंधर 2' के बारे में सब कुछ रणवीर सिंह के अलावा, ‘धुरंधर 2’ में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी अपने किरदारों में कमबैक किया है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह स्पाई थ्रिलर 19 मार्च को रिलीज़ हुई थी. बता दें कि पहली धुरंधर ने दुनिया भर में 1300 करोड़ कमाए थे उम्मीद है कि इसका सीक्वल 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगा.
टाइगर श्रॉफ को उनकी एक्टिंग से ज्यादा स्टंट और एक्शन सीन्स के लिए जाना जाता है.टाइगर बेशक बड़े पर्दे पर कितनी भी हीरोपंती दिखाते हों, लेकिन रियल लाइफ में प्लेन से ट्रैवल करने में उन्हें डर लगता है. टाइगर श्रॉफ की गिनती बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स में होती है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2014 में हीरोपंती से की थी. उसके बाद एक्टर ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा. अभी तक टाइगर को वॉर, हीरोपंती 2, गणपत, बड़े मियां छोटे मियां, सिंघम अगेन और बागी सीरीज की फिल्मों में देखा जा चुका है. इन सभी फिल्मों में उन्होंने अपनी फिट बॉडी को खूब फ्लॉन्ट किया, साथ ही अपने स्टंट से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया.टाइगर श्रॉफ बड़े से बड़ा स्टंट बेहद ही आसानी के साथ कर लेते हैं. लेकिन, बहुत कम लोग जानते हैं कि खतरनाक से खतरनाक स्टंट करने वाले टाइगर श्रॉफ को प्लेन से ट्रैवल करने में डर लगता है. टाइगर को अपने शरीर पर कंट्रोल रखना है पसंद टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपने लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान इस बारे में खुलकर बात की है. एक्टर ने बताया कि वो इस प्रॉब्लम की वजह से अब थेरेपी लेने के बारे में सोच रहे हैं. टाइगर श्रॉफ ने कहा,'दरअसल, मैं एक थेरेपिस्ट के पास जाने की सोच रहा हूं क्योंकि मुझे प्लेन से ट्रैवल करने में डर लगता है. कुछ साल पहले मैं एक बहुत ही अशांत फ्लाइट में था. तब से, जब भी मुझे उड़ान भरनी होती है, मुझे कुछ दिन पहले से ही घबराहट होने लगती है. पता नहीं क्यों, मैं अभी तक इससे उबर नहीं पाया हूं.' यूट्यूबर लिली सिंह से बात करते हुए टाइगर श्रॉफ ने कहा,'आंकड़े पर गौर करें तो प्लेस में ट्रैवल करना सबसे ज्यादा सेफ है. कई पायलटों से मैंने बात की है और सभी का कहना है कि टर्बुलेंस ऊबड़-खाबड़ सड़कों जैसा ही होता है. वो लोग मुझे यही एग्जांपल देते रहते हैं. लेकिन मेरे दिमाग को ये बात कौन समझाएगा. जब ऐसा होता है, तो मामला बिल्कुल अलग होता है.काश, मैं इस पर कंट्रोल रख पाता.मुझे अपने शरीर के हर हिस्से पर कंट्रोल रखना पसंद है. मुझे ये जानना पसंद है कि मैं क्या कर रहा हूं.' टाइगर श्रॉफ ने कहा कि उन्हें एयरोफोबिया है.मालूम हो 2026 में अभी तक टाइगर की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है.आखिरी बात उन्हें बागी 4 में देखा गया था, जो 5 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी.
Zayed Khan On Mother Zarine Hindu Funeral: जायद खान ने अपनी मां जरीन खान के हिंदू रीति रिवाजों से हुए अंतिम संस्कार को लेकर चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने इसकी वजह का खुलासा किया है. पिछले साल, जायद खान की मां और पूर्व अभिनेत्री जरीन खान का मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया था. इसके बाद, उनके बेटे ज़ायद खान की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिनमें वह हिंदू रीति-रिवाजों के साथ अपनी मां का अंतिम संस्कार करते हुए दिखाई दिए थे. इन तस्वीरों ने ऑनलाइन चर्चा छेड़ दी थी. अब, इस पर जायद खान ने चुप्पी तोड़ी है और बताया कि आखिर उनकी मां का हिंदू रीति-रिवाजों से दाह संस्कार क्यों किया गया था. जायद खान ने कहा उनके घर में इंसानियत सबसे बड़ा धर्म जूम को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में, जायद खान अपनी मां जरीन खान की आखिरी इच्छा को याद करते हुए भावुक हो गए, उन्होंने उन सवालों का भी जवाब दिया जो उनकी मां के हिंदू रीति-रिवाजों से हुए अंतिम संस्कार को लेकर उठाए गए थे, जबकि उनकी शादी एक मुस्लिम परिवार में हुई थी और उनकी जड़ें पारसी थीं. इसे लेकर जायद खान ने कहा कि उनके घर में 'इंसानियत' (मानवता) ही सबसे बड़ा धर्म है. एक्टर ने कहा कि उनके स्टाफ अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं, और उनके रहने, खाने और खर्चों का ध्यान रखने के अलावा, उनका परिवार यह भी पक्का करता है कि उनके बच्चों को वे सभी मौके मिलें जिनकी उन्हें ज़रूरत है. ज़ायद ने कहा, "एक परिवार के तौर पर, हम धर्म को एक बहुत ही निजी चीज़ मानते हैं कि आप उसे कैसे अपनाना चाहते हैं न कि ऐसी चीज़ जिसमें कोई बेहतर हो या कोई बुरा. ये ऐसी बातें नहीं हैं जिन्हें कहना अच्छा हो. हम खुद को एक बहुत ही सेक्युलर परिवार के तौर पर देखते हैं, और हमें यह बताने की ज़रूरत नहीं है कि क्यों." जायद खान की मां का क्यों हिंदू रीति-रिवाजों से हुआ था अंतिम संस्कार? उन्होंने अपनी माँ की आखिरी इच्छा का खुलासा करते हुए उस दिन को याद किया, जब वह एक 'प्यारी सी नदी' के किनारे बैठी थीं, और "उनके मन में बस ये ख्याल आया कि अगर मैं कभी चली जाऊं, तो मैं चाहती हूं कि मेरी अस्थियां इसी नदी में प्रवाहित हों. मैं आज़ाद होना चाहती हूं." ज़ायद ने कहा, “तुम्हारी मां की जो भी आखिरी इच्छा होगी, वो पूरी होगी. इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि दूसरे लोग क्या कहते हैं, इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि वे कितने नफ़रत भरे हो सकते हैं. मैं उन्हें दोष नहीं देता, हालात ऐसे हैं, बदकिस्मती से. उन हालातों को बदलने में वक़्त लगेगा.” ज़रीन खान का निधन पिछले साल 7 नवंबर को, ज़ायेद खान और सुज़ैन खान की मां, ज़रीन खान का मुंबई में निधन हो गया था. ज़रीन का निधन 81 साल की उम्र में हुआ था. वे, उम्र से जुड़ी बीमारियां झेल रही थीं. पारसी मूल की होने के बावजूद, उनके बेटे ज़ायद ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया था. ज़रीन ने देव आनंद के साथ हिंदी फ़िल्म 'तेरे घर के सामने' (1963) में काम किया थाय 1960 के दशक में उनकी मुलाक़ात अभिनेता संजय ख़ान से हुई और 1966 में दोनों ने शादी कर ली थी. ज़रीन के परिवार में उनके पति संजय और उनके बच्चे—बेटे ज़ायेद और बेटियां सुज़ैन, फ़राह और सिमोन अरोड़ा शामिल हैंय ज़रीन और संजय ने पिछले साल अप्रैल में अपनी शादी की 59वीं सालगिरह मनाई थी.
Ramayana Film Cast: अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म में कई कलाकार नज़र आने वाले हैं. आइए जानते है कि फिल्म में कौन सा एक्टर किसका रोल प्ले करने वाला है. रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' इस साल की मच अवेटेड फ़िल्मों में से एक है. हर कोई रणबीर कपूर को भगवान राम के अवतार में बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा कई कलाकार नजर आने वाले हैं . ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म में कौन क्या किरदार निभा रहा है. रणबीर कपूर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखेंगे. रणबीर को भगवान राम के रूप में देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. सई पल्लवी साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सई पल्लवी भी फिल्म में नजर आएंगी. वो माता सीता का किरदार निभा रही हैं. यश साउथ एक्टर यश को इस फिल्म में रावण के किरदार में देखा जा सकेगा. सनी देओल बॉलीवुड एक्टर सनी देओल फिल्म में हनुमान का रोल करेंगे. अरुण गोविल रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल फिल्म में राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं. रवि दुबे एक्टर रवि दुबे भी फिल्म का हिस्सा हैं. वो फिल्म में लक्ष्मण की रोल प्ले करते नजर आएंगें. लारा दत्ता मशहूर एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड रह चुकी लारा दत्ता इस फिल्म में कैकेयी का रोल करेंगी. रकुल प्रीत सिंह एक्टेस रकुल प्रीत सिंह को फिल्म में शूर्पणखा के किरदार में देखा जाएगा. काजल अग्रवाल साउथ की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल फिल्म में मंदोदरी का रोल प्ले कर रही हैं. इसके अलावा, सुहैल नैय्यर 'रामायण' में बालि के छोटे भाई और वानर राज सुग्रीव का किरदार निभा रहे हैं. कुणाल कपूर इंद्र देव के किरदार में नजर आएंगे. शीबा चड्ढा को मंथरा के किरदार में कास्ट किया गया है. एक्टर आदिनाथ कोठारे को 'रामायण' में भरत के किरदार में कास्ट किया गया है. कुंभकरण के लिए 'पंचायत' फेम फैसल मलिक को कास्ट किया गया है. बता दें कि 'रामायण' का पहला पार्ट इस दिवाली को रिलीज किया जाएगा. जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर आएगा.
The Kerala Story 2 BO Lifetime: 'द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉ़र्म किया है. हालांकि धुरंधर 2 के आने के बाद ये फिल्म कमाई नहीं कर पाई. जानते हैं इसका लाइफटाइम कलेक्शन कितना रहा है. 'द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड' काफी विवादों और कानूनी पचड़ों में फंसने के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने अपने थिएट्रिकल रन के दौरान अच्छा परफॉर्म किया. इस फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने अहम रोल निभाया है. इस फिल्म ने अपने चौथे हफ़्ते में कुल कमाई में 60 लाख रुपये और जोड़े. यह पिछले हफ़्ते के मुक़ाबले काफ़ी बड़ी गिरावट है. हालांकि, इसकी उम्मीद पहले से ही थी, क्योंकि 'धुरंधर 2: द रिवेंज' के तूफान के आगे ये टिक नहीं पाई. हालांकि ये बॉर्डर 2 से भी बड़ी सफल फिल्म साबित हुई है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कितना रह सकता है. 'द केरल स्टोरी 2’ का कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन? कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी 'द केरल स्टोरी 2’ ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर कुल 42.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. बॉक्स ऑफ़िस पर इसका सफ़र यहीं खत्म हो जाएगा, क्योंकि अब इस फ़िल्म में ज़्यादा दम नहीं बचा है. अगर 'धुरंधर 2' रिलीज़ न हुई होती, तो यह फ़िल्म आसानी से 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेती.फिर भी, 'द केरला स्टोरी 2' एक सफल फ़िल्म मानी जाएगी, क्योंकि इसका बजट लिमिटेड है. अपनी प्रीक्वल को मात नहीं दे पाई 'द केरल स्टोरी 2’ हालांकि, पहली फ़िल्म की तुलना में यह सीक्वल कहीं भी टिकता नहीं है. पहली फ़िल्म एक ब्लॉकबस्टर थी, जिसने 6.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी और अपने पूरे रन में कुल 220 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. 2020 के शुरुआती सालों में इस जॉनर की कुछ फ़िल्मों को ज़बरदस्त सफलता मिली थी, लेकिन उसके बाद से इनमें गिरावट देखने को मिली है. उदाहरण के लिए, 'द बंगाल फ़ाइल्स' का प्रदर्शन 'द कश्मीर फ़ाइल्स' के मुक़ाबले काफ़ी कमज़ोर रहाथा. 'द कश्मीर फ़ाइल्स 2' के कलेक्शन में भी ओरिजिनल फ़िल्म के मुक़ाबले बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन अपनी लागत के हिसाब से यह फ़िल्म अच्छा परफॉर्म करेगी.
O Romeo OTT Release: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' का फैंस ओटीटी पर रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फाइनली ये अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही है. शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी की मच अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फ़रवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस एक्शन-रोमांटिक थ्रिलर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की काफी उम्मीदें थी लेकिन ये खास परफॉर्म नहीं कर पाई है. हालांकि फैंस इसके ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फाइनली शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टाररर ओ रोमियो’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही है. जानते हैं इसे कब और कहां देख सकेंगे? ओ रोमियो’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर ने दमदार रोल प्ले किया है और उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है. वहीं अब ये फिल्म ओटीटी के प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 27 मार्च, 2026 से दस्तक देने जा रही है. लेकिन इसे अभी 'पे-पर-व्यू' के तहत यानी किराए पर लेकर देखा जा सकेगा. इसके बाद अप्रैल के दूसरे हफ़्ते में इसे सभी प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री में अवेलेबल कराया जाएगा. क्या है ओ रोमियो का प्लॉट हुसैन ज़ैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर आधारित यह फ़िल्म, 1990 के दशक के मुंबई के अंडरवर्ल्ड की दुनिया में ले जाती है. विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, ‘ओ रोमियो’ अपराध, प्यार और भावनाओं का एक एक्साइटिंग ब्लेंड है. यह एक ऐसे खूंखार गैंगस्टर की कहानी है जिसकी ज़िंदगी तब बदल जाती है जब उसे ऐसा प्यार मिलता है जो उसे बेकाबू कर देता है और उसका कमज़ोर पहलू सामने ले आता है. इससे जुनून और झगड़ों का एक तूफ़ानी सिलसिला शुरू हो जाता है, जो एक बड़े गैंग वॉर को जन्म देता है और उसकी अपराध की दुनिया को खतरे में डाल देता है. ‘ओ रोमियो’ की शानदार स्टारकास्ट ‘ओ रोमियो’ में एक शानदार स्टारकास्ट है जिसमें तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, हुसैन दलाल, तमन्नाह, दिशा पटानी और विक्रांत मैसी शामिल हैं; ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 'ओ रोमियो' ने अपनी घरेलू शुरुआत कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक 9.01 करोड़ की कमाई के साथ की और अपने पूरे रन के दौरान, यह अपनी ओपनिंग-डे की कमाई को 9 गुना से थोड़ा ज़्यादा बढ़ाने में कामयाब रही. आखिरी अपडेट के मुताबिक, इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना सफर 83.35 करोड़ नेट पर खत्म किया. यह 98.35 करोड़ ग्रॉस के बराबर है. विदेशों में, इसने 24.75 करोड़ ग्रॉस कमाए. भारत और विदेशों की ग्रॉस कमाई को मिलाकर, दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन 123.1 करोड़ ग्रॉस रहा है.
Dhurandhar 2:'धुरंधर 2' के आखिरी सीन में दिखे एक ऑटो ड्राइवर ने अभी तक रणवीर सिंह की फिल्म नहीं देखी है. वायरल वीडियो में ऑटो ड्राइव ने फिल्म न देखने की जो वजह बताई है उसने लोगों का दिल छू लिया है. आदित्य धर निर्देशित ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ की सीक्वल 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफ़िस पर बेहद शानदार परफॉर्म कर रही है और हर दिन तगड़े कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस लूट रही है. इन सबके बीच इस फ़िल्म से जुड़ा एक छोटा सा, असल ज़िंदगी का वाकया बिल्कुल अलग वजहों से वायरल हो गया है. दरअसल एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर, जो फ़िल्म के आखिरी सीन में कुछ देर के लिए नज़र आता है. वह अभी तक रणवीर सिंह की इस फ़िल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाया है. उसने इसकी वजह भी बताई है. 'धुरंधर 2' के ऑटो ड्राइवर ने क्या कहा? ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ऑटो ड्राइवर से पूछा गया था कि क्या उन्होंने धुरंधर 2 देखी है? इस पर ऑटो ड्राइवर ने जवाब दिया, "मैंने इसे अभी तक नहीं देखा है. टिकट लगभग 500 रुपये के हैं, और जैसा कि आप जानते हैं, यह अभी-अभी रिलीज़ हुई है, इसलिए मैं इसे अभी तक नहीं देख पाया हूं." बता दें कि ये ऑटो ड्राइवर धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के जसकीरत सिंग संगी के किरदार को अपने ऑटो से उसके घर पहुंचाता है. 'धुरंधर 2' के ऑटो ड्राइवर ने क्यों नही देखी फिल्म? जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके बच्चों ने फ़िल्म देखने की ज़िद की थी, यह देखते हुए कि वह इसमें नज़र आए हैं, तो ड्राइवर ने एक प्रैक्टिल सच्चाई बताई. ड्राइवर ने कहा, "हां, उन्होंने ज़िद की थी, लेकिन मैंने उनसे कहा कि हम पांच लोग हैं, और कुल मिलाकर 2,500 रुपये खर्च होंगे. 2,500 रुपये तो हम पूरे महीने में बचा पाते हैं, इसलिए मैं उन्हें नहीं ले गया. मैंने उनसे कहा कि हम थोड़ा इंतज़ार करेंगे और इसे बाद में देखेंगे." ऑटो ड्राइवर का ये सीधा-सादा रिएक्शन जिसमें कोई शिकायत या ड्रामा नहीं था, ऑनलाइन लोगों के दिलों को छू गया है; कई लोग इसे रोज़मर्रा के आर्थिक फ़ैसलों का एक आईना बता रहे हैं. 'धुरंधर 2' के बारे में आदित्य धर के निर्देशन में बनी फ़िल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को रिलीज़ होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. इस फ़िल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. 'धुरंधर' सीरीज़ के दूसरे चैप्टर में, एक अंडरकवर भारतीय इंटेलिजेंस एजेंट को दिखाया गया है जो इंसाफ़ की तलाश में कई बड़े जोखिम वाले मिशन को अंजाम देता है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो छठे दिन, 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने 20,412 शो से 56.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 687.43 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक 575.67 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने कुल 231.57 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 919.00 करोड़ तक पहुंच गया है
Dhurandhr 2 Records: रणवीर सिंह की लेटेस्ट रिलीज धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में ही नहीं रिकॉर्ड्स बनाने में भी तूफान बनी हुई है. ओपनिंग वीकेंड पर भी इसने कमाल कर दिया है. रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को रिलीज के बाद मिला जुला रिव्यू मिला, जहां एक तबका इसे सिनेमा का एक अजूबा बता रहा है, तो दूसरा इसे सत्ता-समर्थक प्रोपेगैंडा का एक और ज़रिया कहकर इसकी आलोचना कर रहा है. इन सबके बावजूद डायरेक्टर आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर: द रिवेंज' को बॉक्स ऑफिस पर रोकना अब नामुमकिन है. इस स्पाई एक्शन फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ही दुनिया भर में 691.32 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रच दिया है और यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनने की राह पर है. 'धुरंधर 2' पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और इसकी सफलता का फिलहाल थमने के मूड में नहीं है. इन सबके बीच चलिए यहां जान लेते हैं इस फिल्म ने अब तक कितने रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. धुरंधर 2 ने बना डाले इतने तगड़े रिकॉर्ड्स ऐसी ऐतिहासिक शुरुआत के साथ, धुरंधर 2 अपनी रिकॉर्ड बुक्स को भरती जा रही है. इस फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड के दौरान घरेलू और इंटरनेशनल दोनों ही बाजारों में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं और ये र भारतीय सिनेमा के इतिहास में सक्सेस का नया चैप्टर लिख रही है. इस फिल्म ने अब तक ये रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ा 'एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड' का रिकॉर्ड दर्ज किया है. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए शुक्रवार से रविवार तक का सबसे बड़ा 'ओपनिंग वीकेंड' (515+ करोड़ ग्रॉस) भी अपने नाम किया है. धुरंधर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ा 'एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड' का रिकॉर्ड बना लिया है. इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए शुक्रवार से रविवार तक का सबसे बड़ा 'ओपनिंग वीकेंड' (370 करोड़ ग्रॉस) भी अपने नाम किया है. विदेशी बॉक्स ऑफिस पर किसी भारतीय फ़िल्म के लिए सबसे बड़ा 4-दिनों का ओपनिंग वीकेंड (190+ करोड़ ग्रॉस) का बनाया रिकॉर्ज गल्फ कंट्री को छोड़कर, विदेशी बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड किया अपने नाम रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली इस फ़िल्म ने रविवार को ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, और ऐसा करने वाली यह सबसे तेज़ भारतीय फ़िल्म बन गई है. एक और बड़ी उपलब्धि में, 'धुरंधर 2' ने घरेलू बाज़ार में दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म 'दंगल' को पीछे छोड़ दिया. अपने थिएट्रिकल रन के दौरान, 'दंगल' ने भारत में 387 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. रणवीर सिंह की इस फ़िल्म ने 'बाहुबली 1' (421 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ दिया है. इस स्पाई एक्शन फ़िल्म ने दुनिया भर में रजनीकांत की '2.0' (691 करोड़ रुपये) और सनी देओल की 'गदर 2' (686 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ दिया है. यह फ़िलहाल आमिर खान की 'पीके' (792 करोड़ रुपये) से पीछे चल रही है.
Dhurandhar 2 Box Office Day 3 Live: 'धुरंधर 2'ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. फिल्म के कलेक्शन के आंकड़ें जबरदस्त हैं. रिलीज के तीसरे दिन कमाई का पूरा हिसाब-किताब जानने के लिए यहां बने रहिए. Dhurandhar 2 Box Office Day 3 Live: आदित्य धर निर्देशित स्पाई थ्रिलर फ़िल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कब्जा कर लिया है. जबरदस्त चर्चा के बाद रिलीज हुई इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसकी बानगी ये है कि रिलीज के दो दिन में ही ये 200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. वहीं तीसरे दिन शनिवार को भी थिएटर्स में ‘धुरंधर 2’ देखने के लिए सुबह से ही दर्शकों की लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं और शोज हाउसफुल जा रहे हैं. ऐसे में चलिए यहां फिल्म के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में जान लेते हैं. धुरंधर 2' ने दूसरे दिन कितनी की कमाई (Dhurandhar 2 Box Office Day 2) 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. रिलीज के पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा कमाने के बाद दूसरे दिन भी इसने बंपर कमाई की और 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म की कमाई की हात करें तो 'धुरंधर: द रिवेंज' सबसे पहले पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ जोड़े थे. इसके बाद इस स्पाई एक्शन थ्रिलर ने रिलीज के पहले दिन 102.55 करोड़ कमाए. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ इसकी दो दिनों की भारत में नेट कमाई 226.27 करोड़ रुपये हो गया है. 'धुरंधर 2' के तीसरे दिन का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Day 3) रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. दिलचस्प बात ये है कि ये अपनी प्रीक्वल से भी शानदार परफॉर्म कर रही है और नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. तीसरे दिन भी ये हर घंटे करोड़ों का कलेक्शन कर रही है. बता दें कि सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'धुरंधर 2' ने सुबह 11 बजे तक 20.72 करोड़ कमा लिए हैं. रात तक इस आंकड़े में काफी बंपर इजाफे की उम्मीद है. 'धुरंधर 2' 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी पेड प्री व्यू (18 मार्च) 43 करोड़ 46.7% पहला दिन (19 मार्च) 102.55 करोड़ 71.3% दूसरा दिन (20 मार्च) 80.72 करोड़ 62.6% तीसरा दिन (21 मार्च) 20.72 करोड़ (सुबह 11 बजे तक) 66.7% टोटल कलेक्शन 246.99 करोड़ (रात 10.30 बजे के बाद आएंगे फाइनल आंकड़े) ‘धुरंधर 2’ के तीसरे दिन की ऑक्यूपेंसी (Dhurandhar 2 Day 3 Occupancy) ‘धुरंधर 2’ के तीसरे दिन की सुबह 11 बजे तक की ऑक्यूपेंसी 66.7 फीसदी दर्ज की जा रही है शाम के शोज और रात के शोज में इसके और बढ़ने की उम्मीद है. वीकेंड तक 500 करोड़ का कलेक्शन तय ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर इतना बमफाड़ परफॉर्म कर रही है कि इसने हर किसी को हैरान कर दिया. फिल्म दिन गुजरने के साथ और ज्यादा पॉपुलैरिटी बटोर रही है और स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ के चलते ये थिएटर्स में दर्शकों को ज्यादा संख्या में खींचने में कामयाब हो रही है. वहीं अब ईद वीकेंड का फायदा भी इसे मिल रहा है. इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि तीसरे दिन इसने सुबह से ही धुआंधार कमाई करनी शुरू कर दी है जिसके चलते रात तक इसके 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना तय लग रहा है. वहीं रविरा को भी फिल्म की कमाई में तेजी आने की उम्मीद है, ट्रेड को देखते हुए अनुमान लगाए जा रहे हैं कि ये अपने ओपनिंग वीकेंड पर 400-50 करोड़ बटोरकर इतिहास रच देगी. ‘धुरंधर 2’ स्टार कास्ट ‘धुरंधर 2’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं बाकी कलकारों में अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी अपने रोल्स को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं. ये फिल्म आदित्य धर ने निर्देशित की है.
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है. फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए हाल ही में सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिला रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 में थिएटर्स में रिलीज होते ही धमाका करना शुरू कर दिया है. फिल्म के हर एक सीन में एक नया सस्पेंस देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं फिल्म की कहानी इस तरह से लिखी गई है कि अंत तक भी सस्पेंस खत्म नहीं होने वाला है. फिल्म का क्लाइमैक्स तो गजब का है. दुनियाभर में धुरंधर 2 ने धमाका कर रखा है. बीती रात धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया. इस पार्टी में रणवीर सिंह से लेकर यामी गौतम तक सभी कलाकार शामिल हुए. धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी में सेलेब्स ने काटा गदर रणवीर सिंह ने धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी में स्वैग के साथ एंट्री मारी. सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका मस्तमौला अंदाज देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं एक वीडियो में तो वो धुरंधर के fa9la पर डांस करते हुए नजर आए. धुरंधर 2 में अर्जुन रामपाल की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है. वो भी इस पार्टी में शामिल हुए. इस दौरान अर्जुन रामपाल कैजुअल लुक में काफी हैंडसम लगे. उनके अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया. धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी में सारा अर्जुन भी शिरकत करने पहुंची. इस दौरान उन्हें आदित्य धर के साथ स्पॉट किया गया. वायरल वीडियो में सारा और आदित्य की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को मिल रही सक्सेस को देख उनकी वाइफ यामी गौतम भी बेहद खुश हैं. ऐसे में वो भी इस पार्टी में शिरकत करने पहुंचीं. फिल्म में भी अपने छोटे से कैमियो से यामी ने धमाल मचाकर रख दिया है. भाभीजी घर पर हैं फेम सौम्या टंडन भी धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी में शामिल हुईं. इस पार्टी में उन्हें रणवीर सिंह के संग मस्ती करते हुए देखा गया. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं. धुरंधर 2 में चौधरी असलम की भूमिका निभाकर लोगों के दिलों पर राज करने वाले संजय दत्त भी पार्टी में शामिल हुए. इस दौरान भी वो अपने चौधरी असलम वाले अंदाज में दिखाई दिए.
Bollywood Celebs Airport Look:सुष्मिता सेन से लेकर सनी लियोन तक आज कई सितारें एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. इस दौरान पैप्स ने उन्हें कैमरे में कैद भी किया. आइए देखते हैं तस्वीरें. आए दिन एयरपोर्ट पर पैप्स सेलेब्स को स्पॉट करते हैं. अब हाल ही में आज सुष्मिता सेन , सनी लियोन और जॉन अब्राहम को स्पॉट किया गया. इस दौरान सभी सेलेब्स ने एयरपोर्ट पर सबका ध्यान खींचा. कैमरे में कैद उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. 1/7 आज सुबह बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान उनक लुक काफी कैजुअल नजर आया. 2/7 एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का पैंट और साथ में मैचिंग टॉप पहना था. ऑल ब्लैक लुक में वो काफी खूबसूरत लग रहा थी. 3/7 उन्होंने मीडिया के सामने आकर जमकर अलग अलग अंदाज में पोज भी दिए हैं. 4/7 वहीं एयरपोर्ट पर सनी लियोन को भी स्पॉट किया गया. इस दौरान एक्ट्रेस काफी कैजुअल लुक में दिखी. 5/7 उन्होंने पैंट और डेनिम जैकेट पहनी थी, जिसमें वो काफी ब्यूटीफुल लग रही थी. सनी ने अपने तीनों बच्चों के साथ पैप्स को जमकर पोज दिए. 6/7 इस दौरान जॉन अब्राहम को भी एयरपोर्ट स्पॉट किया गया. एक्टर काफी कैजुअल और कंफर्टेबल लुक में नजर आए. 7/7 उन्होंने ब्लैक ट्राउजर और टी शर्ट कैरी की. जॉन में पैप्स की कई पोज भी दिए.
Most Anticipated Films 2026: मूवी लवर्स के लिए 2026 में बहुत कुछ आने वाला है, दरअसल कई बड़ी और एक्साइटिंग फ़िल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली हैं. यहां मच अवेटेड फिल्मों की पूरी लिस्ट है. उम्मीद है कि 2026 सिनेमा के लिए एक बड़ा साल होगा, जिसमें पौराणिक कथाओं, एक्शन, क्राइम और ड्रामा जैसी अलग-अलग जॉनर की कई बड़े बजट की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ होंगी. दिलचस्प बात ये है कि इस साल सनी देओल से लेकर शाहरुख खान और सलमान खान तक की कई मच अवेटेड फिल्में रिलीज हो रही हैं. चलिए यहां साल 2026 की अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट जान लेते हैं साथ ही उनकी रिलीज डेट भी जानेंगे. धुरंधर 2 रणवीर सिंह की साल 2025 की ब्लॉकबस्टर धुरंधर के सीक्वल धुरंधर द रिवेंज का जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म के प्रीव्यू शो के लिए ही धमाकेदार एडवांस बुकिंग हो चुकी है. ऐसे में इसके बंपर ओपनिंग की उम्मीद है. साल की ये मच अवेटेड फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. भूत बंगला अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एकबार फिर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ला रहे हैं. हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया था जिसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे. प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है. लाहौर 1947 आमिर खान द्वारा प्रोड्यूर फिल्म लाहौर 1947 भी साल की मच अवेटेड फिल्म है. इसमें सनी देओल पर्दे पर अपनी जबरदस्त एक्टिंग का लोहा मनवाते दिखेंगे. आमिर खान भी इस फिल्म में अहम किरदार में दिखेंगे. इसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. ये ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म सिनेमाघरों में 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी. बैटल ऑफ गलवान सलमान खान की वॉर ड्रामा 'बैटल ऑफ़ गलवान' साल की मच अवेटेड फिल्म है. इसे अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित किया है. ये फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार हैय बता दें कि पहले ये 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज़ होने वाली थी. लेकिन इस फ़िल्म की रिलीज़ की तारीख़ को भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ मेल खाने के लिए आगे बढ़ा दिया गया था. मिर्ज़ापुर: द मूवी 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज़ 'मिर्ज़ापुर' को सिनेमाघरों में लेकर आ रही है. पंकज त्रिपाठी, अली फ़ज़ल और दिव्येंदु स्टारर ये फ़िल्म 4 सितंबर, 2026 को पूरे देश में रिलीज़ होने के लिए तैयार है. दृश्यम 3 विजय सालगांवकर के किरदार में अजय देवगन एक बार फिर दृश्यम 3 से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आएंगे. इस फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थीं जिन्होंने अपने सस्पेंस एलिमेंट से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था. फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू और श्रिया सरन अपने किरदारों को दोहराती नजर आएंगीं. वहीं इस बार नए चेहरों में प्रकाश राज शामिल हैं. अभिषेक पाठक निर्देशित ये मच अवेटेड फिल्म सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी. लव एंड वॉर संजय लीला भंसाली लव एंड वॉर लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल की तिकड़ी अहम रोल निभाती दिखेगी. इस फिल्म का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है. हालांकि इसकी ऑफिशयल रिलीज डेय अभी अनाउंस नहीं की गई है. रामायण पार्ट 1 नितेश तिवारी निर्देशित पौराणिक फिल्म रामायण के पार्ट 1 को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राण और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में और रवि दुबे लक्ष्ण का रोल करते दिखेंगे. साउथ स्टार यश रावण का रोल निभाते दिखेंगे. वहीं सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. ये फिल्म साल 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. किंग शाहरुख खान भी इस साल बड़े पर्दे पर अपनी मच अवेटेड फिल्म किंग से आग लगाने आएंगे. किंग में सुपरस्टार पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान संग स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. वहीं फिल्म के अन्य कलाकारों में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण शामिल हैं. सिद्धार्थ आनंद निर्देशित ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 में रिलीज होगी.
Monalisa Interfaith Marriage: वायरल गर्ल ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान संग शादी कर ली है. वहीं मोनालिसा की फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने खुसासा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है. महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने बुधवार को केरल में मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान संग पहले कोर्ट मैरिज की फिर हिंदू रीति-रिवाजों से एक दूसरे को माला पहनाकर शादी कर ली थी. तब से मोनालिसा की शादी पर काफी हंगामा मचा हुआ है. जहां वायरल गर्ल की अचानक शादी से हर कोई हैरान है तो वहीं सबसे बड़ा झटका उन्हें बॉलीवुड मे अपनी फिल्म से लॉन्च करने की तैयारी कर रहे डायरेक्टर सनोज मिश्रा को लगा है. सनोज ने बीते दिन सोशल मीडिय पर एक पोस्ट कर मोनालिसा के इस फैसले को बगावत नहीं लव जिहाद बताया था. साथ ही कहा था कि वायरल गर्ल के मैनेजर ने उनका सौदा किया है. वहीं अब सनोज ने एक लेटेस्ट वीडियो में खुलासा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही हैं. सनोज मिश्रा को मिल रही जान से मारने की धमकी? सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. उन्होने पोस्ट में लिखा है, “ मुझे सिर तन से जुदा करने की धमकी मिल रही हैं.पीएफआई ने जाल बनाकर केरल में मोनालिसा का लव जिहार कराया है.” आवाज बंद करने की मिल रही धमकी इसके बाद सनोज ने एक और वीडियो पोस्ट कर अपना हाल बयां किया. वीडियो में सनोज कहते नजर आते हैं, “ दोस्तों नमस्कार आज बहुत ही भारी मन से आप लोगों के सामने कुछ बातें रखना चाह रहा हूं. हालांकि कल दोपहर से ही जिस तरह से मोनालिसा की शादी की खबरें वायरल हुईं, तो मैं खुद को तैयार ही नहीं कर पाया कि क्या बात रखूं, क्या सफाई दूं. सबलोगों के कॉल्स आ रहे हैं और सब जानना चाहते हैं कि ये अचानक से क्या हुआ और कैसे हुआ? खासतौर पर कट्टरपंथी मानसिकता वाले लोग खुश हैं, वो लोग बधाईयां दे रहे हैं और कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मुझे सिर तन से जुदा करने की धमकियां दे रहे हैं कि अपनी आवाज को बंद रखो. तो अगर आवाज को बंद रखना होता तो मैं धर्मांतरण पर फिल्म बनीं बनाता द डायरी ऑफ मणिपुर, जिसकी हिरोइन मैंने मोनालिसा को चुना था." सनोज आगे कहते हैं, "कल तक जो मैंने फैसला लिया था इस लड़की को फिल्मों में लाने का उस पर मैं कायम था. इसी बीच इन्हीं लोगों ने जो इस फिल्म को रोकना चाहते थे उन्होंने प्लान करके मुझे जेल भिजवाया. लेकिन जेल में जाने का भी मुझे इतना दर्द नहीं था क्यों मैं जानता था कि ये झूठा केस है और मैं बहुत जल्दी बाहर निकल आऊंगा. बाहर आकर मैंने इस फिल्म को अंजाम दिया. इसे कैसे अंजाम तक पहुंचाया वो मैं जानता हूं क्योंकि जो मेरे साथ घटना हुई थी उस कारण हमारे सारे पार्टनर भाग गए थे. इनवेस्टर्स भी चले गए थे. बहुत सारा मैंने पैसा कर्ज लिया है. मोनालिसा को भी ये बात पता है कि अगर फिल्म पर जरा भी असर पड़ा तो मेरी जिंदगी स्वाहा हो जाएगी." साजिश के तहत खेला गया खेल सनोज आगे कहते हैं, “ कल जो ये घटना हुई है उस वजह से पूरे देश में एक अजीब माहौल बन गया है. मेरी जानकारी के मुताबिक ये क साजिश के तहत खेल खेला गया है. ना घरवालो को पता था ना मुझे कोई जानकारी हुई की शादी या स्कैंडल या इसका कोई अफेयर था. इसके पीछे सोची समझी साजिश थी, खासतौर पर ये कि सनातन धर्म को कैसे बदनाम किया जाए. महाकुंभ से निकली हुई लड़की जो सनातन के नाम पर आगे बढ़ रही है, उसे कैसे तोड़ मरोडकर लोगों के सामने रखा जाए ताकि और लड़कियां भी इसका अनुसरण करें और वैसी ही बन जाएं. मुझे ये सबकुछ पहले से प्लान किया गया लग रहा है. लड़की काफी मासूम है और उसे दुनियादारी का नहीं पता है कि जो लोग इससे प्यार करने का दावा कर रहे हैं असल में उनका मकसद क्या है. असल मकसद था महाकुंभ की विफलता और सनोज मिश्रा की फिल्म को बंद करना क्योंकि मैं धर्मांतरण पर ही लगातार आवाज उठाता रहा हूं. सनोज मिश्रा ने उठाए सवाल सनोज मिश्रा आगे मोनालिसा की शादी पर सवाल उठाते हैं. वे कहते हैं कि अगर ये प्रेम प्रसंग होता तो किसी को तो घर में भनक लगती. अगर भनक लग जाती तो उस लड़की के पिता उस युवक के पास लेकर क्यों जाते. अगर प्रेम प्रसंग होता तो जिस बंजारा समुदाय में रहती है उसे वहां प्यार क्यों नहीं हुआ, जहां पर मैने रखा था वहां प्यार नहीं हुआ, उज्जैन, इंदौर, मुंबई में प्यार नहीं हुआ. लेकिन प्यार हुआ वो भी केरल में जो कि आतंकवादियों का और वामपंथियों का गढ़ है. वहां एक एजेंडा चलता है कि जहां भी कोई सनातन की लड़की आगे बढ़े उसे तुरंत कैप्चर कर लें और इस्लाम में ले आए ताकि और भी इससे प्रेरित हों. इस लड़की का ब्रेन वॉश करना बहुत आसान था और इसके परिवार के लोग भी काफी सीधे-साधे हैं. कर्ज राजपाल यादव ना बना दे सनोज आगे कहते हैं कि मोनलिसा का ब्रेनवॉश करते केरल के वामपंथियों ने आज उसे इस अंजाम तक पहुंचा दिया इस कारण मेरी फिल्म का भविष्य भी खतरे में पड़ गया है. क्योंकि निगेटिविटी बहुत हो गई है. मोनालिसा के इस काम से मेरे सारे सपने टूट गए और अब मुझे ये एहसास हो रहा है कि डेढ़ साल पहले मैंने जो फैसला लिय़ा था वो सही नहीं था. अब मैं किसी गरीब को लेकर फिल्म नहीं बनाउंगी और सेलिब्रिटी के साथ ही काम करूंगी. मैंने 10 करोड़ का कर्ज लिया हुआ है फिल्म के लिए और अब डर लग रहा है कि ये कर्ज मुझे राजपाल यादव ना बना दे. राजपाल भाई की लोगों ने मदद कर दी लेकिन मेरी कोई मदद नहीं करेगा क्योंकि मैं राष्ट्रवादी हूं और अपनी फिल्मों में सच दिखाता हूं.
प्रियंका चोपड़ा की 'ननद' की 30 साल की उम्र में मौत, सदमे में निक जोनस, पोस्ट में लिखा- 'माई सिस्टर फॉरएवर' Nick Jonas Sister Death: प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनक की ‘बहन’ माया किबेल का 30 साल की उम्र में एक लंबी बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया. निक बहन की मौत से सदमे में हैं. निक जोनस की बहन माया किबेल का 30 साल की उम्र में निधन ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस की बचपन की दोस्त और ‘बहन’ माया किबेल का 30 साल की उम्र में निधन हो गया वह विल्सन डिज़ीज़ नाम की रेयर जेनेटिक कंडीशन से जूझ रही थीं.यह दुखद खबर माया की मां ने सोशल मीडिया पर शेयर की. वहीं ‘बहन’ की मौत से प्रियंका चोपड़ा के पति निक सदमे में हैं. निक जोनास की ‘बहन’ माया किबेल को क्या हुआ? उनके परिवार के मुताबिक, माया 7 मार्च को बेहोश हो गईं थींऔर उन्हें इमरजेंसी रूम में ले जाया गया. मेडिकल कोशिशों के बावजूद, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए क्योंकि उनके दिल और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था. उनकी मां ने कहा कि माया ने अपनी बीमारी के दौरान बहुत दर्द सहा था लेकिन आखिर तक बहादुरी से लड़ीं. माया किबेल की मां ने शेयर की इमोशनल पोस्ट माया किबेल की मां कियोको किबेल ने सोशल मीडिया पर शेयर की इमोशनल पोस्ट में लिखा, "मुझे यह दुखद खबर पोस्ट करते हुए बहुत दुख हो रहा है. माया विल्सन डिज़ीज़ नाम की एक रेयर बीमारी से जूझ रही थीं. उन्होंने बहुत लड़ाई लड़ी लेकिन उनका शरीर जवाब दे गया. 3/7 की सुबह, वह गिर गईं और उनके दिल और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया. बहुत देर हो चुकी थी और ER में उनकी मौत हो गई." उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा था, “उसने इतना दुख झेला था कि अक्सर वह अपने दर्द की वजह से रोते-रोते सो जाती थी.” “लेकिन अब वह स्वर्ग में चली गई है जहां वह बिना किसी दर्द या आंसू के अपने डैडी के साथ रह सकती है.” निक जोनस ने माया किबेल के निधन पर दुख जताया किबेल का जोनस परिवार के साथ एक करीबी रिश्ता था और वह निक जोनस के खास तौर पर करीब रहीं।. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 'भाई-बहन' की तरह बड़े हुए. पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए, प्रियंका चोपड़ा के पति निक ने कमेंट्स में श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "माई सिस्टर फॉरएवर. हमेशा आपके लिए."निक जोनास की पत्नी और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भी कथित तौर पर माया किबेल के क्लोज थीं. वहीं निक जोनस की पोस्ट के बाद फैंस भी निक संग माया किबेल की तस्वीर शेयर कर उनके निधन पर दुख जता रहे हैं.
Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा प्रीमियर सेल्स का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है. हालांकि ये एक साउथ हीरो की फिल्म को मात नहीं दे पा रही है. रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल स्टारर ‘धुरंधर 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही गदर मचाया हुआ है. फिलहाल ये 18 मार्च, 2026 को होने वाले पेड प्रीव्यू शो के लिए एडवांस बुकिंग में गर्दा उड़ा रही है. वैसे ये फिल्म पहले ही 'स्त्री 2' के पेड प्रीव्यू शो को रिकॉर्ड को मिट्टी में मिलाकर बॉलीवुड के लिए इतिहास रच चुकी है. लेकिन आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म के साउथ के एक स्टार का रिकॉर्ड तोड़ने में पसीने छूट रहे हैं. धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग में कितनी कर ली है कमाई? धुरंधर को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली थी. ऐसे में इसकी सीक्वल धुरंधर द रिवेंज या धुरंधर 2 को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की तो पूरी उम्मीद है ही लेकिन ये फिल्म तो रिलीज से पहले ही कमाल कर रही है और बड़े-बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, इसने पेड प्रीव्यू से अब तक 18.78 करोड़ (ब्लॉक्ड सीटों को छोड़कर) कमा लिएए हैं वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसका पेड प्रीव्यू के लिए प्री टिकट सेल का कलेक्शन 23.99 करोड़ पहुंच चुका है. देश भर में 8 हजार 31 शोज के लिए इसके 3 लाख 51 हजार 4 सौ 13 टिकट बिक चुके हैं. धुरंधर 2 ने स्त्री 2 को पछाड़ बनाया नया रिकॉर्ड बता दें कि कि 2024 में, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 ने इंडिया में पेड प्रीव्यू में 9.40 करोड़ की नेट कमाई करके नया माइलस्टोन हासिल किया था. लेकिन धुरंधर: द रिवेंज ने एडवांस बुकिंग में इससे कई गुना ज़्यादा सेल्स के साथ इसे धूल चटा दी है. इसकी के साथ .े बॉलीवुड के इतिहास में सबसे ज़्यादा प्रीमियर सेल्स का नया रिकॉर्ड अपने नाम भी कर चुकी है. धुरंधर 2 के पवन कल्याण की OG को मात देने में छूटे पसीने इन सबके बीच गौर करने वाली बात ये है कि धुरंधर 2 ने पेड पीव्यू के लिए प्री सेल्स में बेशक धमाकेदार कमाई कर ली हैं लेकिन इसका टारगेट इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी पेड प्रीव्यू कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम करना है. दरअसल पवन कल्याण की दे कॉल हिम OG ने 21 करोड़ के बड़े नेट कलेक्शन के साथ किसी इंडियन फिल्म के लिए अब तक के सबसे ज़्यादा पेड प्रीव्यू अपने नाम किए हुए हैं. फिलहाल रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 के लिए इस रिकॉर्ड को तोड़ने में पसीने छूट रहे हैं. हालांकि अभी फिल्म के पेड प्रीव्यू शो में 6 दिन बचे हैं और इसे पवन कल्याण के रिकॉर्ड को मात देने से सिर्फ 3 करोड़ के करीब पीछे है. इसलिए पूरी उम्मीद है कि धुरंधर 2 इस उपलब्धि को हासिल कर इतिहास रच सकती है.
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने गोंदिया-जबलपुर रेलवे लाइन दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है, जिससे बालाघाट, जबलपुर, मंडला और सिवनी में कनेक्टिविटी और रोजगार बढ़ेंगे. Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि केंद्रीय कैबिनेट ने गोंदिया–जबलपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री ने इसे महाकौशल क्षेत्र सहित प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात करार दिया और इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्रिमंडल का हृदय से आभार माना उनका कहना है कि इस परियोजना से नक्सल समस्या से मुक्त बालाघाट जिले के साथ ही जबलपुर, मंडला और सिवनी में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापार, व्यवसाय और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. सेवातीर्थ में केन्द्रीय सरकार की पहली केबिनेट बैठक में गोंदिया से जबलपुर रेलवे लाईन दोहरीकरण को मंजूरी मिल गई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे रामायण सर्किट से लेकर नार्थ से साउथ तक का एक महत्वपूर्ण कॉरीडोर बताया है. रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे इस दोहरीकरण का सबसे ज्यादा लाभ विकास के रूप में बालाघाट जिले मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गोंदिया–जबलपुर रेललाइन के दोहरीकरण को मंजूरी प्रदान करते हुए 5236 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है. इस कार्य के पूर्ण होने से मध्यप्रदेश के विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे. गोंदिया–जबलपुर लाइन में ब्रिज और वन्यजीव सुरक्षा करीब 231 किलोमीटर के गोंदिया-जबलपुर रेलवे दोहरीकरण का काम 5236 करोड़ रूपए से 5 साल में पूरा होगा. जिससे महाराष्ट्र के गोंदिया और मध्यप्रदेश के जबलपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट को इसका लाभ मिलेगा. इस दौरान इस लाईन में आने वाले वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए 450 करोड़ रूपए अंडरपास और फेसिंग में खर्च किए जाएंगे. साथ ही रेलवे दोहरीकरण के इस काम में नर्मदा नदी में एक बड़े ब्रिज के साथ ही मेजर और माईनर ब्रिज बनाए जाएंगे.
UP News In Hindi: सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने राज्य के शिक्षकों समेत लाखों को कर्मचारियों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान कर दिया है. इसके लिए सरकार की तरफ से आदेश जारी किया गया है होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे विशेष रूप से उत्तर भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में यह पर्व सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है। इस वर्ष होलिका दहन 2 मार्च को और रंगों की होली 4 मार्च को पड़ रही है। सामान्यतः सरकारी कर्मचारियों का वेतन महीने के अंतिम या अगले महीने के प्रारंभिक दिनों में जारी होता है, लेकिन इस बार त्योहार और अवकाश के कारण वेतन भुगतान की तिथि प्रभावित हो रही थी। रविवार (1 मार्च) को साप्ताहिक अवकाश तथा 2 मार्च को होलिका दहन होने के कारण नियमित प्रक्रिया से वेतन जारी करना संभव नहीं था। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार ने सक्रियता दिखाते हुए शनिवार (28 फरवरी) को ही वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। यह निर्णय प्रशासनिक स्तर पर त्वरित समन्वय और संवेदनशीलता को दर्शाता है। शिक्षा विभाग की भूमिका स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से 2 मार्च से पहले वेतन भुगतान के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए। यह आदेश उत्तर प्रदेश स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी द्वारा जारी किया गया। आदेश में कहा गया कि सभी संबंधित अधिकारी और वित्तीय प्राधिकारी यह सुनिश्चित करें कि होलिका दहन से पहले शिक्षकों और कर्मचारियों के खातों में वेतन पहुंच जाए। शिक्षा विभाग राज्य का एक बड़ा विभाग है, जिसमें बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, राजकीय इंटर कॉलेज, सहायता प्राप्त विद्यालय और विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों को समय से पहले वेतन देने के लिए विभाग को वित्तीय और तकनीकी स्तर पर व्यापक तैयारी करनी पड़ी। ट्रेजरी, बैंकिंग प्रणाली और जिला स्तर के शिक्षा अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर भुगतान प्रक्रिया को तेज किया गया। वित्त विभाग ने भी इस संबंध में शासनादेश जारी किया। आदेश में स्पष्ट किया गया कि अवकाश के कारण नियमित तिथि पर वेतन भुगतान संभव नहीं था, इसलिए विशेष अनुमति के तहत अग्रिम भुगतान का निर्णय लिया गया है। इस फैसले को राज्यपाल Anandiben Patel की मंजूरी प्राप्त होने के बाद लागू किया गया। राज्यपाल की स्वीकृति का उल्लेख इस बात का संकेत है कि यह निर्णय केवल विभागीय स्तर का नहीं बल्कि उच्च प्रशासनिक और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत लिया गया है। इससे आदेश की वैधता और गंभीरता स्पष्ट होती है। प्रशासनिक समन्वय और कार्यान्वयन राज्य सरकार की ओर से सभी जिलाधिकारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभागों में तैनात कर्मचारियों का वेतन 28 फरवरी तक हर हाल में जारी करें। साथ ही आदेश के पालन को लेकर सख्त हिदायत दी गई। इसका अर्थ है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को गंभीरता से लिया जाएगा। वेतन भुगतान की प्रक्रिया में निम्नलिखित स्तरों पर कार्य हुआ: वेतन बिलों की समयपूर्व तैयारी – संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी (DDO) को समय से पहले वेतन बिल तैयार करने के निर्देश दिए गए। ट्रेजरी की सक्रियता – कोषागार कार्यालयों को अतिरिक्त समय तक कार्य कर बिल पास करने को कहा गया। बैंकिंग समन्वय – बैंकों के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित किया गया कि भुगतान समय से कर्मचारियों के खातों में पहुंचे। डिजिटल प्रक्रिया का उपयोग – ई-भुगतान प्रणाली के माध्यम से प्रक्रिया को त्वरित और पारदर्शी बनाया गया कर्मचारियों में खुशी की लहर इस निर्णय के बाद सरकारी कर्मचारियों में व्यापक खुशी देखी गई। त्योहारों के समय परिवारों की जरूरतें बढ़ जाती हैं—नए कपड़े, मिठाइयां, रंग-गुलाल, बच्चों के लिए उपहार, रिश्तेदारों के यहां आने-जाने का खर्च आदि। ऐसे समय यदि वेतन में देरी हो जाए तो असुविधा होती है। सरकार द्वारा समय से पहले वेतन जारी करने से कर्मचारियों को आर्थिक रूप से राहत मिली है। विशेष रूप से शिक्षकों ने इस फैसले का स्वागत किया है। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षक अक्सर स्थानीय अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। उनके पास वेतन आने से स्थानीय बाजारों में भी रौनक बढ़ती है। आर्थिक प्रभाव राज्य के लाखों कर्मचारियों को एक साथ वेतन जारी होने से बाजार में नकदी प्रवाह बढ़ेगा। होली के अवसर पर खरीदारी बढ़ने की संभावना है, जिससे व्यापारियों और छोटे दुकानदारों को भी लाभ होगा। वस्त्र, मिठाई, रंग-गुलाल, घरेलू सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री में वृद्धि हो सकती है। यह कदम अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने वाला भी माना जा सकता है। त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने से छोटे व्यापारियों की आय में वृद्धि होती है, जिससे समग्र आर्थिक गतिविधि में तेजी आती है। राजनीतिक और सामाजिक संदेश Yogi Adityanath की सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता है। त्योहारों के समय इस प्रकार के निर्णय कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाते हैं और सरकार के प्रति सकारात्मक भावना उत्पन्न करते हैं। सरकारी कर्मचारी किसी भी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। यदि वे संतुष्ट और प्रेरित हों तो सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से होता है। समय पर वेतन भुगतान कर्मचारियों के अधिकारों का सम्मान भी है। पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी सौगातें पिछले वर्षों में भी त्योहारों से पहले बोनस या अग्रिम वेतन जैसी घोषणाएं विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा की जाती रही हैं। हालांकि हर बार परिस्थितियां अलग होती हैं, लेकिन इस बार अवकाश और त्योहार की तिथियों के कारण यह निर्णय आवश्यक हो गया था। यह भी उल्लेखनीय है कि समय से पहले वेतन देने का निर्णय प्रशासनिक कुशलता का परिचायक है, क्योंकि इसमें बजटीय प्रबंधन और नकदी प्रवाह का संतुलन बनाए रखना होता है। संभावित चुनौतियां हालांकि आदेश जारी कर दिया गया है, लेकिन इतने बड़े पैमाने पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। यदि किसी विभाग में तकनीकी त्रुटि, दस्तावेजी कमी या बैंकिंग समस्या उत्पन्न होती है तो कुछ कर्मचारियों को असुविधा हो सकती है। इसलिए संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों की अपेक्षाएं इस निर्णय के बाद कर्मचारियों में यह अपेक्षा भी बढ़ी है कि भविष्य में भी त्योहारों के समय इसी प्रकार की संवेदनशीलता दिखाई जाएगी। साथ ही वे नियमित वेतन भुगतान, महंगाई भत्ता, पेंशन और अन्य वित्तीय सुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर भी सरकार से सकारात्मक रुख की आशा रखते हैं। UP NEWSYogi AdityanathHoli 2026
भोपाल में सोमवार को लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो ने पावर शॉ दिखाया। कमांडो ने हेलीकॉप्टर से उतरकर इमारत में घुसने, आतंकियों से मुकाबला करने, बम खोजने और निष्क्रिय करने, डॉग स्क्वॉड के जरिए आईईडी पहचानने और लोगों को सुरक्षित निकालने जैसी कार्रवाई का लाइव प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मोहन यादव, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा, NSG के महानिदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। देखिए तस्वीरें… NSG ने आतंकियों ने सरेंडर करवाया। NSG के साथ डाॅग स्क्वार्ड का प्रदर्शन। विपरीत परिस्थितियों में आम लोगों को आतंकियों से बचाते कमांडो। सीएम बोले- 200 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा- सीपीजी काउंटर टेररिज्म ग्रुप बनाने के लिए मप्र सरकार ने 200 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार कर ली है। भविष्य में सभी प्रकार के खतरों से निपटने के लिए भोपाल के ग्राम तूमड़ा में सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनिया के सामने पहचान बन रही है। जब देश के प्रधानमंत्री भी सुरक्षित नहीं थे और राजीव गांधी की हत्या हुई थी, तब सशस्त्र बलों ने अपने पराक्रम से सुरक्षा मुहैया कराई। जब भी देश में किसी संकट से सामना होता है, तब एनएसजी कमांडो रक्षा करते हैं। मुझे एनएसजी पर गर्व है। 'कोई हमें छेड़ेगा तो करारा जवाब मिलेगा' सीएम कहा कि हमारी सेना देश के दुश्मनों के घर में घुसकर मारने का काम करती है। हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, लेकिन यदि कोई हमें छेड़ेगा तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा। यह संयुक्त प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संकल्प से सिद्धि का अभियान है। हम सर्वजन सुखाय की बात करते हैं। जो जिस प्रकार का है, उसे उसी प्रकार की भाषा में जवाब देने की तैयारी होनी चाहिए। डॉ. यादव ने कहा कि हमारे बलों को सभी प्रकार के प्रशिक्षण की आवश्यकता है। भारत और प्रदेश को आगे बढ़ने में कई लोग बाधा डालते हैं। हमने नक्सलवाद पर काबू पा लिया है। मप्र पुलिस और भारत सरकार ने मिलकर ऐसी गतिविधियों को रोकने में सफलता पाई है। 'हवा में उड़ते बजरंगबली जा रहे हों' सीएम ने कहा कि हमारे कमांडो ने क्या-क्या नहीं दिखाया। जैसे हवा में बजरंगबली जा रहे हों। हमारे जवानों ने भी शानदार करतब दिखाए। काल भैरव के गणों ने भी गजब प्रदर्शन किया। आपका प्रदर्शन अद्भुत रहा। आकस्मिक आपदा के लिए हम अपनी सशक्त भूमिका निभाना चाहते हैं। हमारे जवान सभी प्रकार के संकटों से निपटने में सक्षम हैं। खाली हाथ होते हुए भी वे दो-दो, चार-चार लोगों को उठाकर पटक रहे थे। यह देखकर आनंद आया। डॉग स्क्वॉड ने आईईडी की पहचान कमांडो ने Mi-17 helicopter से स्लिथरिंग कर इमारत में प्रवेश किया और हाउस इंटरवेंशन की कार्रवाई दिखाई। K-9 डॉग स्क्वॉड ने आईईडी की पहचान की, वहीं बम निष्क्रियकरण और एंटी-ड्रोन तकनीक का भी प्रदर्शन किया गया। कमांडो ने बहुमंजिला भवन पर हमले को निष्क्रिय करने, आतंकियों से हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और आम लोगों को सुरक्षित निकालने की ड्रिल भी प्रदर्शित की। इसके साथ ही वीआईपी सुरक्षा, क्राव मागा तकनीक और अंडरवॉटर डाइविंग से जुड़ी कार्रवाई भी दिखाई गई।
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानें 28 फरवरी को दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं ताजा भाव सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वैश्विक अनिश्चितताओं, अमेरिका की टैरिफ नीति इत्यादि वजहों से लगातार बदलाव हो रहा है. आइए जानते हैं, आज का ताजा भाव क्या है? Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वैश्विक अनिश्चितताओं, अमेरिका की टैरिफ नीति इत्यादि वजहों से बाजार में लगातार बदलाव हो रहा है. आइए जानते हैं, आज शनिवार 28 फरवरी के कारोबारी दिन सोने-चांदी का ताजा भाव क्या है? सोने के आउटलुक पर जेपी मॉर्गन का अपडेट वैश्विक बाजार में सोने को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं. जेपी मॉर्गन ने अपना लॉन्ग-टर्म प्राइस टारगेट बढ़ाकर 4,500 डॉलर प्रति औंस कर दिया है. जबकि 2026 के अंत के लिए 6,300 डॉलर प्रति औंस का अनुमान पहले की तरह कायम रखा है. जेपी मॉर्गन के अनुसार निवेशकों के पोर्टफोलियो में स्ट्रक्चरल डायवर्सिफिकेशन का रुझान अभी जारी है. जिससे आगे भी सोने में तेजी की संभावना बनी रह सकती है. चांदी के ताजा भाव दिल्ली, मंबई, कोलकाता और चेन्नई में चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,950 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 29,500 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 3,000 रुपये चल रही है. आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार) दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट - 1,64,880 रुपए 22 कैरेट - 1,51,150 रुपए 18 कैरेट - 1,23,700 रुपए मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट - 1,64,730 रुपए 22 कैरेट - 1,51,000 रुपए 18 कैरेट - 1,23,550 रुपए चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट - 1,65,820 रुपए 22 कैरेट - 1,52,000 रुपए 18 कैरेट - 1,30,100 रुपए कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट - 1,64,730 रुपए 22 कैरेट - 1,51,000 रुपए 18 कैरेट - 1,23,550 रुपए अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट - 1,64,780 रुपए 22 कैरेट - 1,51,050 रुपए 18 कैरेट - 1,23,600 रुपए लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट - 1,64,880 रुपए 22 कैरेट - 1,51,150 रुपए 18 कैरेट - 1,23,700 रुपए पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट - 1,64,780 रुपए 22 कैरेट - 1,51,050 रुपए 18 कैरेट - 1,23,600 रुपए हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट - 1,64,730 रुपए 22 कैरेट - 1,51,000 रुपए 18 कैरेट - 1,23,550 रुपए
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान Ramcharan: हैदराबाद में हुए ग्रैंड रिसेप्शन में रश्मिका और विजय ने खूब चर्चा बटोरी. हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान राम चरण के अलग अंदाज ने खींचा, जहां वो काले कपड़ों और नंगे पैर में नजर आए. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों लगातार सुर्खियों में है. 4 मार्च को हैदराबाद में दोनों ने एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े सितारे शामिल हुए. इस खास मौके पर जहां हर कोई कपल को बधाई देने पहुंचा, वहीं एक्टर राम चरण अपने अनोखे अंदाज की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में आ गए. नंगे पैर रिसेप्शन में आए रामचरण रिसेप्शन में राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ पहुंचे थे. उन्होंने सिर से पैर तक काले रंग के कपड़े पहने हुए थे. लेकिन लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा इस बात ने खींचा कि वो बिना जूते-चप्पल के, यानी नंगे पैर ही कार्यक्रम में आए थे. उन्हें इस तरह देखकर कई लोग हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं. लेकिन इसके पीछे एक खास धार्मिक वजह है. राम चरण इन दिनों 'अयप्पा दीक्षा' का पालन कर रहे हैं. ये भगवान अयप्पा के भक्तों द्वारा किया जाने वाला एक कठिन और पवित्र व्रत माना जाता है. इस व्रत के दौरान भक्तों को कुछ नियमों का सख्ती से पालन करना पड़ता है. 41 दिन की दीक्षा ले रहे रामचरण व्रत में काले या नीले रंग के कपड़े पहनना, सादगी से रहना और 41 दिनों तक नंगे पैर रहना शामिल होता है. इसी कारण राम चरण रिसेप्शन में भी बिना जूते के नजर आए. अयप्पा दीक्षा को अनुशासित और कठिन माना जाता है. इस बीच भक्तों को पूरी तरह ब्रह्मचर्य का पालन करना पड़ता है. साथ ही मांसाहारी भोजन, शराब से दूर रहना और बाल या दाढ़ी भी नहीं कटवाना होता है. ये व्रत सबरीमाला मंदिर की यात्रा से पहले किया जाता है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब राम चरण इस तरह नंगे पैर नजर आए हों. इससे पहले 2023 में ऑस्कर समारोह में शामिल होने से पहले भी वह अयप्पा दीक्षा का पालन करते हुए दिखाई दिए थे.