मनोरंजन

हिंदी / न्यूज़ / मनोरंजन / बॉलीवुड ;

‘धुरंधर 2’ की सक्सेज पार्टी में सारा अर्जुन संग दिखे आदित्य धर, पति को सपोर्ट करने यामी गौतम भी पहुंचीं, देखें वीडियो

Metroheadlines मार्च 20, 2026 0

 

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है. फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए हाल ही में सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिला

 

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 में थिएटर्स में रिलीज होते ही धमाका करना शुरू कर दिया है. फिल्म के हर एक सीन में एक नया सस्पेंस देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं फिल्म की कहानी इस तरह से लिखी गई है कि अंत तक भी सस्पेंस खत्म नहीं होने वाला है.

फिल्म का क्लाइमैक्स तो गजब का है. दुनियाभर में धुरंधर 2 ने धमाका कर रखा है. बीती रात धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया. इस पार्टी में रणवीर सिंह से लेकर यामी गौतम तक सभी कलाकार शामिल हुए.

 

धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी में सेलेब्स ने काटा गदर

 

रणवीर सिंह ने धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी में स्वैग के साथ एंट्री मारी. सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका मस्तमौला अंदाज देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं एक वीडियो में तो वो धुरंधर के fa9la पर डांस करते हुए नजर आए.

 

धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी में रणवीर सिंह ने फा9ला गाने पर जमकर डांस किया; वीडियो  वायरल हो गया | बॉलीवुड न्यूज़ - न्यूज़18

 

 

 

धुरंधर 2 में अर्जुन रामपाल की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है. वो भी इस पार्टी में शामिल हुए. इस दौरान अर्जुन रामपाल कैजुअल लुक में काफी हैंडसम लगे. उनके अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया.

 

धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी में सारा अर्जुन भी शिरकत करने पहुंची. इस दौरान उन्हें आदित्य धर के साथ स्पॉट किया गया. वायरल वीडियो में सारा और आदित्य की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है.

 

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को मिल रही सक्सेस को देख उनकी वाइफ यामी गौतम भी बेहद खुश हैं. ऐसे में वो भी इस पार्टी में शिरकत करने पहुंचीं. फिल्म में भी अपने छोटे से कैमियो से यामी ने धमाल मचाकर रख दिया है.

 

भाभीजी घर पर हैं फेम सौम्या टंडन भी धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी में शामिल हुईं. इस पार्टी में उन्हें रणवीर सिंह के संग मस्ती करते हुए देखा गया. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं.

 

धुरंधर 2 में चौधरी असलम की भूमिका निभाकर लोगों के दिलों पर राज करने वाले संजय दत्त भी पार्टी में शामिल हुए. इस दौरान भी वो अपने चौधरी असलम वाले अंदाज में दिखाई दिए.

 

Popular post
MP के विकास को मिली गति! गोंदिया-जबलपुर रेलवे लाइन दोहरीकरण को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने गोंदिया-जबलपुर रेलवे लाइन दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है, जिससे बालाघाट, जबलपुर, मंडला और सिवनी में कनेक्टिविटी और रोजगार बढ़ेंगे.  Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि केंद्रीय कैबिनेट ने गोंदिया–जबलपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री ने इसे महाकौशल क्षेत्र सहित प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात करार दिया और इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्रिमंडल का हृदय से आभार माना उनका कहना है कि इस परियोजना से नक्सल समस्या से मुक्त बालाघाट जिले के साथ ही जबलपुर, मंडला और सिवनी में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापार, व्यवसाय और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. सेवातीर्थ में केन्द्रीय सरकार की पहली केबिनेट बैठक में गोंदिया से जबलपुर रेलवे लाईन दोहरीकरण को मंजूरी मिल गई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे रामायण सर्किट से लेकर नार्थ से साउथ तक का एक महत्वपूर्ण कॉरीडोर बताया है.   रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे   इस दोहरीकरण का सबसे ज्यादा लाभ विकास के रूप में बालाघाट जिले मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गोंदिया–जबलपुर रेललाइन के दोहरीकरण को मंजूरी प्रदान करते हुए 5236 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है. इस कार्य के पूर्ण होने से मध्‍यप्रदेश के विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे.   गोंदिया–जबलपुर लाइन में ब्रिज और वन्यजीव सुरक्षा   करीब 231 किलोमीटर के गोंदिया-जबलपुर रेलवे दोहरीकरण का काम 5236 करोड़ रूपए से 5 साल में पूरा होगा. जिससे महाराष्ट्र के गोंदिया और मध्यप्रदेश के जबलपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट को इसका लाभ मिलेगा. इस दौरान इस लाईन में आने वाले वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए 450 करोड़ रूपए अंडरपास और फेसिंग में खर्च किए जाएंगे. साथ ही रेलवे दोहरीकरण के इस काम में नर्मदा नदी में एक बड़े ब्रिज के साथ ही मेजर और माईनर ब्रिज बनाए जाएंगे.  

UP News: होली से पहले सरकारी कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

UP News In Hindi: सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने राज्य के शिक्षकों समेत लाखों को कर्मचारियों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान कर दिया है. इसके लिए सरकार की तरफ से आदेश जारी किया गया है   होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे विशेष रूप से उत्तर भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में यह पर्व सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है। इस वर्ष होलिका दहन 2 मार्च को और रंगों की होली 4 मार्च को पड़ रही है। सामान्यतः सरकारी कर्मचारियों का वेतन महीने के अंतिम या अगले महीने के प्रारंभिक दिनों में जारी होता है, लेकिन इस बार त्योहार और अवकाश के कारण वेतन भुगतान की तिथि प्रभावित हो रही थी। रविवार (1 मार्च) को साप्ताहिक अवकाश तथा 2 मार्च को होलिका दहन होने के कारण नियमित प्रक्रिया से वेतन जारी करना संभव नहीं था। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार ने सक्रियता दिखाते हुए शनिवार (28 फरवरी) को ही वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। यह निर्णय प्रशासनिक स्तर पर त्वरित समन्वय और संवेदनशीलता को दर्शाता है।   शिक्षा विभाग की भूमिका   स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से 2 मार्च से पहले वेतन भुगतान के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए। यह आदेश उत्तर प्रदेश स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी द्वारा जारी किया गया। आदेश में कहा गया कि सभी संबंधित अधिकारी और वित्तीय प्राधिकारी यह सुनिश्चित करें कि होलिका दहन से पहले शिक्षकों और कर्मचारियों के खातों में वेतन पहुंच जाए।   शिक्षा विभाग राज्य का एक बड़ा विभाग है, जिसमें बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, राजकीय इंटर कॉलेज, सहायता प्राप्त विद्यालय और विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों को समय से पहले वेतन देने के लिए विभाग को वित्तीय और तकनीकी स्तर पर व्यापक तैयारी करनी पड़ी। ट्रेजरी, बैंकिंग प्रणाली और जिला स्तर के शिक्षा अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर भुगतान प्रक्रिया को तेज किया गया।     वित्त विभाग ने भी इस संबंध में शासनादेश जारी किया। आदेश में स्पष्ट किया गया कि अवकाश के कारण नियमित तिथि पर वेतन भुगतान संभव नहीं था, इसलिए विशेष अनुमति के तहत अग्रिम भुगतान का निर्णय लिया गया है। इस फैसले को राज्यपाल Anandiben Patel की मंजूरी प्राप्त होने के बाद लागू किया गया।   राज्यपाल की स्वीकृति का उल्लेख इस बात का संकेत है कि यह निर्णय केवल विभागीय स्तर का नहीं बल्कि उच्च प्रशासनिक और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत लिया गया है। इससे आदेश की वैधता और गंभीरता स्पष्ट होती है।   प्रशासनिक समन्वय और कार्यान्वयन   राज्य सरकार की ओर से सभी जिलाधिकारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभागों में तैनात कर्मचारियों का वेतन 28 फरवरी तक हर हाल में जारी करें। साथ ही आदेश के पालन को लेकर सख्त हिदायत दी गई। इसका अर्थ है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को गंभीरता से लिया जाएगा।   वेतन भुगतान की प्रक्रिया में निम्नलिखित स्तरों पर कार्य हुआ: वेतन बिलों की समयपूर्व तैयारी – संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी (DDO) को समय से पहले वेतन बिल तैयार करने के निर्देश दिए गए। ट्रेजरी की सक्रियता – कोषागार कार्यालयों को अतिरिक्त समय तक कार्य कर बिल पास करने को कहा गया। बैंकिंग समन्वय – बैंकों के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित किया गया कि भुगतान समय से कर्मचारियों के खातों में पहुंचे। डिजिटल प्रक्रिया का उपयोग – ई-भुगतान प्रणाली के माध्यम से प्रक्रिया को त्वरित और पारदर्शी बनाया गया कर्मचारियों में खुशी की लहर   इस निर्णय के बाद सरकारी कर्मचारियों में व्यापक खुशी देखी गई। त्योहारों के समय परिवारों की जरूरतें बढ़ जाती हैं—नए कपड़े, मिठाइयां, रंग-गुलाल, बच्चों के लिए उपहार, रिश्तेदारों के यहां आने-जाने का खर्च आदि। ऐसे समय यदि वेतन में देरी हो जाए तो असुविधा होती है। सरकार द्वारा समय से पहले वेतन जारी करने से कर्मचारियों को आर्थिक रूप से राहत मिली है।   विशेष रूप से शिक्षकों ने इस फैसले का स्वागत किया है। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षक अक्सर स्थानीय अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। उनके पास वेतन आने से स्थानीय बाजारों में भी रौनक बढ़ती है।   आर्थिक प्रभाव राज्य के लाखों कर्मचारियों को एक साथ वेतन जारी होने से बाजार में नकदी प्रवाह बढ़ेगा। होली के अवसर पर खरीदारी बढ़ने की संभावना है, जिससे व्यापारियों और छोटे दुकानदारों को भी लाभ होगा। वस्त्र, मिठाई, रंग-गुलाल, घरेलू सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री में वृद्धि हो सकती है। यह कदम अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने वाला भी माना जा सकता है। त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने से छोटे व्यापारियों की आय में वृद्धि होती है, जिससे समग्र आर्थिक गतिविधि में तेजी आती है।   राजनीतिक और सामाजिक संदेश   Yogi Adityanath की सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता है। त्योहारों के समय इस प्रकार के निर्णय कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाते हैं और सरकार के प्रति सकारात्मक भावना उत्पन्न करते हैं। सरकारी कर्मचारी किसी भी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। यदि वे संतुष्ट और प्रेरित हों तो सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से होता है। समय पर वेतन भुगतान कर्मचारियों के अधिकारों का सम्मान भी है।   पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी सौगातें   पिछले वर्षों में भी त्योहारों से पहले बोनस या अग्रिम वेतन जैसी घोषणाएं विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा की जाती रही हैं। हालांकि हर बार परिस्थितियां अलग होती हैं, लेकिन इस बार अवकाश और त्योहार की तिथियों के कारण यह निर्णय आवश्यक हो गया था। यह भी उल्लेखनीय है कि समय से पहले वेतन देने का निर्णय प्रशासनिक कुशलता का परिचायक है, क्योंकि इसमें बजटीय प्रबंधन और नकदी प्रवाह का संतुलन बनाए रखना होता है।   संभावित चुनौतियां   हालांकि आदेश जारी कर दिया गया है, लेकिन इतने बड़े पैमाने पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। यदि किसी विभाग में तकनीकी त्रुटि, दस्तावेजी कमी या बैंकिंग समस्या उत्पन्न होती है तो कुछ कर्मचारियों को असुविधा हो सकती है। इसलिए संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।   कर्मचारियों की अपेक्षाएं   इस निर्णय के बाद कर्मचारियों में यह अपेक्षा भी बढ़ी है कि भविष्य में भी त्योहारों के समय इसी प्रकार की संवेदनशीलता दिखाई जाएगी। साथ ही वे नियमित वेतन भुगतान, महंगाई भत्ता, पेंशन और अन्य वित्तीय सुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर भी सरकार से सकारात्मक रुख की आशा रखते हैं।   UP NEWSYogi AdityanathHoli 2026  

हिंदी न्यूज़बिजनेसGold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानें 28 फरवरी को दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानें 28 फरवरी को दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं ताजा भाव     सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वैश्विक अनिश्चितताओं, अमेरिका की टैरिफ नीति इत्यादि वजहों से लगातार बदलाव हो रहा है. आइए जानते हैं, आज का ताजा भाव क्या है?     Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वैश्विक अनिश्चितताओं, अमेरिका की टैरिफ नीति इत्यादि वजहों से बाजार में लगातार बदलाव हो रहा है. आइए जानते हैं, आज शनिवार 28 फरवरी के कारोबारी दिन सोने-चांदी का ताजा भाव क्या है?     सोने के आउटलुक पर जेपी मॉर्गन का अपडेट     वैश्विक बाजार में सोने को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं. जेपी मॉर्गन ने अपना लॉन्ग-टर्म प्राइस टारगेट बढ़ाकर 4,500 डॉलर प्रति औंस कर दिया है. जबकि 2026 के अंत के लिए 6,300 डॉलर प्रति औंस का अनुमान पहले की तरह कायम रखा है.   जेपी मॉर्गन के अनुसार निवेशकों के पोर्टफोलियो में स्ट्रक्चरल डायवर्सिफिकेशन का रुझान अभी जारी है. जिससे आगे भी सोने में तेजी की संभावना बनी रह सकती है.     चांदी के ताजा भाव     दिल्ली, मंबई, कोलकाता और चेन्नई में चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,950 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 29,500 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 3,000 रुपये चल रही है.     आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)     दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)   24 कैरेट - 1,64,880 रुपए 22 कैरेट - 1,51,150 रुपए 18 कैरेट - 1,23,700 रुपए     मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)   24 कैरेट - 1,64,730 रुपए 22 कैरेट - 1,51,000 रुपए 18 कैरेट - 1,23,550 रुपए     चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)   24 कैरेट - 1,65,820 रुपए 22 कैरेट - 1,52,000 रुपए 18 कैरेट - 1,30,100 रुपए     कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)   24 कैरेट - 1,64,730 रुपए 22 कैरेट - 1,51,000 रुपए 18 कैरेट - 1,23,550 रुपए     अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)   24 कैरेट - 1,64,780 रुपए 22 कैरेट - 1,51,050 रुपए 18 कैरेट - 1,23,600 रुपए     लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)   24 कैरेट - 1,64,880 रुपए 22 कैरेट - 1,51,150 रुपए 18 कैरेट - 1,23,700 रुपए     पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)   24 कैरेट - 1,64,780 रुपए 22 कैरेट - 1,51,050 रुपए 18 कैरेट - 1,23,600 रुपए     हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)   24 कैरेट - 1,64,730 रुपए 22 कैरेट - 1,51,000 रुपए 18 कैरेट - 1,23,550 रुपए    

1 मार्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा वॉट्सएप:सरकार ने डेडलाइन बढ़ाने से मना किया; वेब वर्जन हर 6 घंटे में लॉग-आउट होगा

केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि 'सिम बाइंडिंग' के नियमों को लागू करने की 28 फरवरी की डेडलाइन नहीं बढ़ाई जाएगी। नए नियमों के तहत फोन में सिम कार्ड न होने पर वॉट्सएप जैसे मैसेजिंग एप काम नहीं करेंगे। कंप्यूटर पर लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में लॉग-आउट हो जाएगा।   समझिए क्या है नया नियम और आप पर कैसे होगा असर?   1. सिम बाइंडिंग का नया नियम कब से लागू होगा? जब आप किसी एप को सिम बाइंडिंग से जोड़ते हैं, तो वह एप तभी खुलेगा जब आपका रजिस्टर्ड सिम कार्ड उसी फोन के अंदर मौजूद होगा। यह नियम 1 मार्च 2026 से प्रभावी होगा।     2. सरकार ने डेडलाइन बढ़ाने से मना क्यों किया? केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि फिलहाल नियमों को मानने की समय-सीमा आगे बढ़ाने पर कोई विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि ये नियम राष्ट्रीय सुरक्षा और धोखाधड़ी रोकने के लिए लागू किए गए हैं और सुरक्षा के मुद्दों पर सरकार कोई समझौता नहीं करेगी।     3. मार्च के बाद यूजर्स को क्या करना होगा? यूजर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका वॉट्सएप जिस नंबर पर है, वह सिम उसी फोन में लगा हो। अगर सिम कार्ड फोन से बाहर निकाला तो मैसेजिंग ऐप काम करना बंद कर सकता है।     4. टेक कंपनियों और संस्थाओं का इस पर क्या रुख है? इंडस्ट्री एसोसिएशन IAMAI ने सरकार को चेतावनी दी है कि हर 6 घंटे में लॉग-आउट करने का नियम प्रोफेशनल्स के लिए परेशानी भरा होगा जो काम के लिए वॉट्सएप वेब पर निर्भर हैं। साथ ही उन परिवारों को भी दिक्कत होगी जो एक ही अकाउंट शेयर करते हैं।     5. कंपनियों ने नियम नहीं माना तो क्या कार्रवाई होगी? केंद्र सरकार के आदेश के मुताबिक ​​कंपनियों को ​120 दिन के भीतर इसको लेकर रिपोर्ट देनी होगी। नियमों का पालन न करने पर टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023, टेलीकॉम साइबर सिक्योरिटी रूल्स और दूसरे लागू कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।     ज्यातिरादित्य सिंधिया ने दो अन्य मामलों पर भी जानकारी दी…   1. स्टारलिंक की लॉन्चिंग     सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस 'स्टारलिंक' के बारे में सिंधिया ने बताया कि कंपनी ने अभी तक सरकारी सुरक्षा एजेंसियों के सामने जरूरी डेमो पूरे नहीं किए हैं। कंपनी को यह दिखाना होगा कि वह भारतीय सीमाओं के बाहर इंटरनेट एक्सेस बंद कर सकती है। जरूरत पड़ने पर नेटवर्क पर कंट्रोल दे सकती है।     2. BSNL अफसर का मामला     हाल ही में BSNL डायरेक्टर विवेक बंजल के प्रयागराज दौरे का एक सरकारी आदेश वायरल हुआ था। इसमें उनकी सेवा के लिए करीब 50 कर्मचारियों का इंतजाम करने को कहा गया था। सिंधिया ने कहा कि इस मामले में 'कारण बताओ' नोटिस जारी कर दिया गया है। 21वीं सदी के भारत में ऐसा आदेश जारी होना कतई मंजूर नहीं है। हम इसे ऐसे ही नहीं जाने देंगे। विवादों के बीच मंत्री सिंधिया ने ये भी बताया कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL फिलहाल आर्थिक रूप से बेहतर कर रही है और कंपनी "हेल्दी कैश फ्लो" जेनरेट कर रही है।     नॉलेज पार्ट: क्या है सिम बाइंडिंग?     सिम बाइंडिंग एक सुरक्षा कवच है। यह आपके मैसेजिंग एप को आपके फिजिकल सिम कार्ड के साथ 'लॉक' कर देता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि कोई भी हैकर या ठग आपके नंबर का इस्तेमाल किसी दूसरे डिवाइस पर बैठकर नहीं कर पाएगा।

ये हैं सबसे गलत और खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन, आयुर्वेद में भी है इनका जिक्र

  Causes Of Bloating And Gas: हम क्या खाते हैं, इसका हमारी सेहत पर काफी असर होता है. चलिए आपको बताते हैं कि किन फूड कॉम्बिनेशन से आपको बचना चाहिए और आयुर्वेद इसको लेकर क्या कहता है   Which Foods Should Not Be Eaten Together: खाना खाते समय हमें कुछ चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होती है. हम क्या खाते हैं और किन चीजों को साथ में मिलाकर खाते हैं, इसका सीधा असर हमारे डाइजेशन शक्ति पर पड़ता है. गलत फूड कॉम्बिनेशन पाचन को बिगाड़ सकते हैं और शरीर में टॉक्सिक तत्व जमा कर सकते हैं. इसका नतीजा गैस, पेट फूलना, एसिडिटी, त्वचा संबंधी समस्याएं और लंबे समय में गंभीर बीमारियों के रूप में सामने आ सकता है. चलिए आपको आयुर्वेद के हिसाब से बताते हैं कि किन कॉम्बिनेशन से हमें बचना चाहिए.      क्या कहता है आयुर्वेद?     आयुर्वेद के बारे में जानकारी देने वाली संस्था kevaayurveda के अनुसार, आयुर्वेद मानता है कि हर व्यक्ति की वात, पित्त, कफ और पाचन क्षमता अलग होती है कुछ खानें की चीजें एक-दूसरे के विपरीत गुण रखते हैं. यदि इन्हें बार-बार साथ में खाया जाए तो डाइजेशन सिस्टम पर अतिरिक्त प्रेशर पड़ता है. इससे गैस, कब्ज, सीने में जलन, मुंहासे, कमजोर इम्यूनिटी और डाइजेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.     किन फूड कॉम्बिनेशन से बचना चाहिए?     kevaayurveda के अनुसार, कुछ प्रमुख गलत फूड कॉम्बिनेशन जिनसे बचने की सलाह दी जाती है, उनमें सबसे पहले आता है दूध और मछली. आयुर्वेद के अनुसार दूध ठंडा और भारी होता है, जबकि मछली गर्म तासीर वाली मानी जाती है. दोनों को साथ लेने से पाचन गड़बड़ा सकता है और स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इसी तरह दूध के साथ खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू या अनानास भी ठीक नहीं माने जाते, क्योंकि ये पेट में दूध को फाड़ सकते हैं और गैस या एसिडिटी बढ़ा सकते हैं.   गरम भोजन के साथ शहद मिलाना भी आयुर्वेद में हानिकारक बताया गया है. शहद को गर्म करने से उसके गुण बदल सकते हैं और शरीर में टॉक्सिक प्रभाव पैदा हो सकता है. भारी भोजन के तुरंत बाद फल खाना भी उचित नहीं माना जाता, क्योंकि फल जल्दी पचते हैं और भारी भोजन के साथ पेट में फर्मेंटेशन शुरू कर सकते हैं. दही और चीनी का मेल भी पाचन के लिए अनुकूल नहीं माना जाता. दही पहले से ही खट्टा और ठंडा होता है, जबकि रिफाइंड चीनी शरीर में असंतुलन बढ़ा सकती है. रात में दही को फल या ठंडी चीजों के साथ लेना कफ बढ़ा सकता है, जिससे सर्दी-खांसी या साइनस की समस्या हो सकती है. बासी भोजन के साथ दूध लेना भी पाचन के लिए सही नहीं माना गया.     किन चीजों का सेवन करना चाहिए?     आयुर्वेद सलाह देता है कि मौसमी आहार लें, जरूरत से ज्यादा न खाएं और अदरक, जीरा, सौंफ जैसे मसालों का उपयोग करें, जो डाइजेशन को मजबूत बनाते हैं. सही फूड कॉम्बिनेशन अपनाने से डाइजेशन मजबूत रहती है, न्यूट्रिशन तत्वों का ऑब्जर्वेशन बेहतर होता है और शरीर संतुलित रहता है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए यह नियम और भी लाभकारी माने जाते हैं.  

मनोरंजन

View more
‘धुरंधर 2’ की सक्सेज पार्टी में सारा अर्जुन संग दिखे आदित्य धर, पति को सपोर्ट करने यामी गौतम भी पहुंचीं, देखें वीडियो

  रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है. फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए हाल ही में सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिला   रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 में थिएटर्स में रिलीज होते ही धमाका करना शुरू कर दिया है. फिल्म के हर एक सीन में एक नया सस्पेंस देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं फिल्म की कहानी इस तरह से लिखी गई है कि अंत तक भी सस्पेंस खत्म नहीं होने वाला है. फिल्म का क्लाइमैक्स तो गजब का है. दुनियाभर में धुरंधर 2 ने धमाका कर रखा है. बीती रात धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया. इस पार्टी में रणवीर सिंह से लेकर यामी गौतम तक सभी कलाकार शामिल हुए.   धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी में सेलेब्स ने काटा गदर   रणवीर सिंह ने धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी में स्वैग के साथ एंट्री मारी. सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका मस्तमौला अंदाज देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं एक वीडियो में तो वो धुरंधर के fa9la पर डांस करते हुए नजर आए.         धुरंधर 2 में अर्जुन रामपाल की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है. वो भी इस पार्टी में शामिल हुए. इस दौरान अर्जुन रामपाल कैजुअल लुक में काफी हैंडसम लगे. उनके अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया.   धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी में सारा अर्जुन भी शिरकत करने पहुंची. इस दौरान उन्हें आदित्य धर के साथ स्पॉट किया गया. वायरल वीडियो में सारा और आदित्य की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है.   आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को मिल रही सक्सेस को देख उनकी वाइफ यामी गौतम भी बेहद खुश हैं. ऐसे में वो भी इस पार्टी में शिरकत करने पहुंचीं. फिल्म में भी अपने छोटे से कैमियो से यामी ने धमाल मचाकर रख दिया है.   भाभीजी घर पर हैं फेम सौम्या टंडन भी धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी में शामिल हुईं. इस पार्टी में उन्हें रणवीर सिंह के संग मस्ती करते हुए देखा गया. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं.   धुरंधर 2 में चौधरी असलम की भूमिका निभाकर लोगों के दिलों पर राज करने वाले संजय दत्त भी पार्टी में शामिल हुए. इस दौरान भी वो अपने चौधरी असलम वाले अंदाज में दिखाई दिए.  

Metroheadlines मार्च 20, 2026 0

सुष्मिता सेन से सनी लियोनी तक, एयरपोर्ट पर छाएं सेलेब्स, कैजुअल लुक में दिए पोज, देखें तस्वीरें

Bollywood action movie characters collage with intense looks and superhero style cinematic posters

इस साल सिनेमाघरों में आग लगाएंगी सनी से शाहरुख तक की फिल्में, चेक करें- मच अवेटेड फिल्मों की पूरी लिस्ट

मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?

प्रियंका चोपड़ा की 'ननद' की 30 साल की उम्र में मौत, सदमे में निक जोनस, पोस्ट में लिखा- 'माई सिस्टर फॉरएवर'

  प्रियंका चोपड़ा की 'ननद' की 30 साल की उम्र में मौत, सदमे में निक जोनस, पोस्ट में लिखा- 'माई सिस्टर फॉरएवर'    Nick Jonas Sister Death: प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनक की ‘बहन’ माया किबेल का 30 साल की उम्र में एक लंबी बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया. निक बहन की मौत से सदमे में हैं.   निक जोनस की बहन माया किबेल का 30 साल की उम्र में निधन       ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस की बचपन की दोस्त और ‘बहन’ माया किबेल का 30 साल की उम्र में निधन हो गया वह विल्सन डिज़ीज़ नाम की रेयर जेनेटिक कंडीशन से जूझ रही थीं.यह दुखद खबर माया की मां ने सोशल मीडिया पर शेयर की. वहीं ‘बहन’ की मौत से प्रियंका चोपड़ा के पति निक सदमे में हैं.   निक जोनास की ‘बहन’ माया किबेल को क्या हुआ? उनके परिवार के मुताबिक, माया 7 मार्च को बेहोश हो गईं थींऔर उन्हें इमरजेंसी रूम में ले जाया गया. मेडिकल कोशिशों के बावजूद, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए क्योंकि उनके दिल और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था. उनकी मां ने कहा कि माया ने अपनी बीमारी के दौरान बहुत दर्द सहा था लेकिन आखिर तक बहादुरी से लड़ीं.   माया किबेल की मां ने शेयर की इमोशनल पोस्ट माया किबेल की मां कियोको किबेल ने सोशल मीडिया पर शेयर की इमोशनल पोस्ट में लिखा, "मुझे यह दुखद खबर पोस्ट करते हुए बहुत दुख हो रहा है. माया विल्सन डिज़ीज़ नाम की एक रेयर बीमारी से जूझ रही थीं. उन्होंने बहुत लड़ाई लड़ी लेकिन उनका शरीर जवाब दे गया. 3/7 की सुबह, वह गिर गईं और उनके दिल और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया. बहुत देर हो चुकी थी और ER में उनकी मौत हो गई."   उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा था, “उसने इतना दुख झेला था कि अक्सर वह अपने दर्द की वजह से रोते-रोते सो जाती थी.” “लेकिन अब वह स्वर्ग में चली गई है जहां वह बिना किसी दर्द या आंसू के अपने डैडी के साथ रह सकती है.”   निक जोनस ने माया किबेल के निधन पर दुख जताया किबेल का जोनस परिवार के साथ एक करीबी रिश्ता था और वह निक जोनस के खास तौर पर करीब रहीं।. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 'भाई-बहन' की तरह बड़े हुए. पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए, प्रियंका चोपड़ा के पति निक ने कमेंट्स में श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "माई सिस्टर फॉरएवर. हमेशा आपके लिए."निक जोनास की पत्नी और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भी कथित तौर पर माया किबेल के क्लोज थीं.   वहीं निक जोनस की पोस्ट के बाद फैंस भी निक संग माया किबेल की तस्वीर शेयर कर उनके निधन पर दुख जता रहे हैं. 

Metroheadlines मार्च 12, 2026 0

इस हीरो का रिकॉर्ड तोड़ने में छूटे 'धुरंधर 2' के पसीने, पेड प्रीव्यू में मात देने से इतनी पीछे है रणवीर सिंह की फिल्म

गोवा में नई शुरुआत! लीप के बाद ‘अनुपमा’ की जिंदगी में एक बार फिर से प्यार ने दी दस्तक? देखें प्रोमो

भोजपुरी के सुपरस्टार Manoj Tiwari और Ravi Kishan में कौन है सबसे अमीर?

'हमजा' बन रणवीर सिंह ने उड़ाया गर्दा, रोंगटे खड़े कर देगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर, लोगे बोले- 'ये फिल्म तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड'

     Dhurandhar 2 Trailer Release: 'हमजा' बन रणवीर सिंह ने उड़ाया गर्दा,रोंगटे खड़े कर देगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर, लोगे बोले- 'ये फिल्म तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड'     Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का ट्रेलर फाइनली आज रिलीज कर दिया गया. उम्मीद के मुताबिक ट्रेलर काफी दमदार है और इसे देखने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं.   आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ब्लॉकबस्टर रही. ये फिल्म अपने जबरदस्त एक्शन और इमोशनल कहानी के साथ स्टार कास्ट की धुआंधार परफॉर्मेंस की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही थी. वहीं पहले पार्ट को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद, कहानी के अगले चैप्टर को लेकर एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है. उम्मीद की जा रही है कि सीक्वल की कहानी भी नए डेवलपमेंट के साथ एक्शन सीक्वेंस और ड्रामेटिक पलों से भरी होगी और दर्शकों संग इमोशनल कनेक्शन भी बनाएगी. वहीं ‘धुरंधर 2’ के लिए एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है जो काफी दमदार है.     धमाकेदार है ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर   7 मार्च, 2026 को ठीक  सुबह 11:01 बजे रिलीज़ हुआ धुरंधर 2 के ट्रेलर ने ये झलक दे दी है कि ये पहले पार्ट से ज़्यादा बड़ी, डार्क और ज़्यादा इंटेंस है. दमदार विज़ुअल्स, हाई-स्टेक्स ड्रामा और ज़बरदस्त एक्शन सीक्वेंस के साथ, सीक्वल धुरंधर यूनिवर्स को बड़े स्केल पर आगे बढ़ाने के लिए तैयार लग रही है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी जल रहा है और फिर हमजा ल्यारी का नया बादशाह बनता है. ट्रेलर में रणवीर सिंह पहले से ज्यादा खतनाक अवतार में दिखे हैं.   वहीं रणवीर सिंह के यंग जसकीरत सिंह रंगी के किरदार भी झलक ट्रेलर में मिलती है, जिससे पता चलता है कि सीक्वल में एक बैकस्टोरी होगी. मेजर इकबाल के तौर पर अर्जुन रामपाल और अजय सान्याल के तौर पर आर. माधवन भी एक्शन में लौट रहे हैं, ट्रेलर में संजय दत्त को एसपी चौधरी असलम के तौर पर एक्शन मोड में और एक नया डायलॉग, "जहां दर्द है, वहां मर्द है" दिखाते हुए दिखाया गया है.“हौसला,  ईधन, बदला.” सीक्वल को आगे बढ़ाने वाले ज़बरदस्त बदले की ओर इशारा करता है.   ओवरऑल ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है कि इसे देखने के बाद फैंस अब फिल्म की रिलीज को लेकर बेसब्र हो गए हैं. उम्मीद है कि ‘धुरंधर 2’ अपनी प्रीक्वल का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर देगी.      'धुरंधर 2' के ट्रेलर का रनटाइम कितना है?    'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज होने  से पहले मेकर्स ने ट्रेलर रनटाइम टीज़ करके फैंस को एक्साइटेड कर दिया था. मेकर्स ने एक ट्वीट में अनाउंस किया कि रणवीर सिंह स्टारर यह ट्रेलर "4 मिनट" लंबा है. ट्वीट में लिखा था, "4 मिनट का प्योर एड्रेनालाईन रश ट्रेलर बस कुछ ही घंटों में."   वहीं नवंबर 2025 में रिलीज़ हुई ओरिजिनल 'धुरंधर' का ट्रेलर 4 मिनट और 8 सेकंड का था और जल्द ही ऑनलाइन बातचीत का सेंटर बन गया और यूट्यूब पर इसे 93 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिले थे.     ‘धुरंधर 2’ के बारे में   ‘धुरंधर’ सिर्फ हिंदी में रिलीज़ हुई थी, उससे अलग, ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में आएगी. फिल्म को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है और इसे आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में एक बार रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन फिर से अपनी भूमिका दोहराते हुए नजर आएंगे.   ‘धुरंधर 2’ में अंडरकवर इंडियन जासूस हमज़ा अली मज़ारी की बैकस्टोरी दिखाई जाएगी, जिसका रोल रणवीर सिंह ने किया है, जो कराची के ल्यारी इलाके में जसकीरत सिंह रंगी के तौर पर अंडरकवर काम करता है. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं.   

Metroheadlines मार्च 7, 2026 0

Govinda: एक्टर गोविंदा ने हाल ही में स्कूल फंक्शन मे डांस करने वाले वायरल वीडियो को लेकर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही उन्होंने छोटे गाड़ियों में घूमने पर भी रिएक्ट किया है. आइए जानते है उन्होंने क्या कहा

रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Wednesday Box Office: द केरला स्टोरी 2 ने बॉर्डर 2-ओ रोमियो को पछाड़ा, होली पर ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

0 Comments

Top week

करियर और शिक्षा

यूपीएससी की फर्जी रैंक वाला मामला

Metroheadlines मार्च 12, 2026 0

Voting poll

क्या नीतीश के दिल्ली शिफ्ट के बाद जेडीयू बिहार में दबदबा बरकरार रख पाएगी?